करौली में मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए दबंगो द्वारा पुजारी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई: विश्व हिन्दु महासंघ



— महासंघ के राष्टीय अंतरिम अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा, इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए

— राजस्थान सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है
— अनुमति मिली तो हम इस मामले पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
————————————————
नई दिल्ली : राजस्थान के करौली में एक पुजारी को जिंदा जिलाने की घटना पर विश्व हिन्दु महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा है कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस शासित राज्यो में इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं जो निंदनीय है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कालका जी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ ने कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार के राज्य में अपराधी मस्त है और जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि किसी पुजारी को इस तरह जिंदा जलाने की कोशिश बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। देश में जहां—जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पर साधू—संतों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। पहले महाराष्ट में साधुओं की हत्या की गई और अब राजस्थान में ऐसा किया गया। गहलोत सरकार पुजारी के हत्या मामले के अपराधियों को बचाना चाहती है इसलिए कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। हमारी मांग है कि इस मामले की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए और सभी आरोपियों को प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी सजा दे।
अवधूत ने बताया कि कोविड—19 महामारी के कारण हमें इस मामले पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिल पाई है लेकिन जैसे ही अनुमति मिलेगी, हम अपना प्रदर्शन करेंगे। विश्व हिन्दु महासंघ पुजारी के परिवार वालों के साथ है और हमारे संगठन की राजस्थान की ईकाई इस मामले को लेकर सक्रिय है।

4896 अस्थि कलशो को कोरोना वारियर्स ने मां गंगा के आंचल में मोक्ष दिलवाया।

     


 नई दिल्ली, योगराज शर्मा। श्री देवोत्थान सेवा समिति(पंजी) के तत्वावधान में 19 वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में इस बार 4896 अस्थि कलशो को विधिवत वैदिक रीति व 100 किलो दूध की धारा के साथ सतीघाट,कनखल, हरिद्वार में मंत्रौच्चारण के साथ मां गंगा के आंचल में मोक्ष दिलवाया गया। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेन्द्र ने वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमणकाल के दौरान भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिक उम्र होने के चलते यही से पुष्पांजलि अर्पित कर इस बार की जिम्मेदारी महामंत्री व यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा को सौंपी और यात्रा में केवल 18 वर्ष से ऊपर व 60 वर्ष से कम के केवल 85 श्रृद्धालुओं को ही यात्रा में शामिल किया। उन्होंने सभी को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा ने बताया कि इस बार दिल्ली एनसीआर के ही श्मशान घाटो से 4896 अस्थि कलश एकत्रित किए, जिनमें 2470 कोरोना महामारी के दौरान मृतकों की थी। उन्होंने कहा,कि समिति अभी तक कुल 1,41,685 (एक लाख इकतालीस हजार,छह सौ पिच्चासी) अस्थि कलशो का विसर्जन कर चुकी है।जगह जगह श्रृद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर विदा किया। यात्रा में रामकिशन लोहिया, मनोज मेंदीरत्ता,दयादत्त भारद्वाज, रामनाथ लूथरा, पंकज आंगरा,किरणदीप कौर, विजय कुमार,सुरेश रुस्तगी,प्रेम गुलाटी,पवन अरोडा,डीके भार्गव,आरएस दुआ, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, आचार्य श्री विष्णु अवतार शास्त्री, दिनेश भारद्वाज, अवधेश शर्मा,उमेश कौशिक,डा.राजीव तुम्बडिया, रवीन्द्र गोयल, काशीनाथ, सहित पुरोहित पं.जितेन्द्र शास्त्री का विशेष सहयोग रहा।




अखिल भारतवर्षीय श्रीचौरासिया ब्राह्मण महासभा की आम सभा(जी बी एम) दिनांक 07/11/2020 को गीता भवन परतापुर मेरठ उत्तरप्रदेश में



राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रदीप शर्मा अधिवक्ता ने बताया की श्रीचौरासिया ब्राह्मण समाज की सामाजिक संस्था, अखिल भारतवर्षीय श्रीचौरासिया ब्राह्मण महासभा की वार्षिक आम बैठक(आम सभा, GBM) दिनांक 07/11/2020 शनिवार सुबह 10:00 बजे से 

  गीता भवन, दीवान इंटरनेशनल स्कूल के सामने, मेरठ दिल्ली रोड, परतापुर मेरठ उत्तरप्रदेश मे होंगी| वार्षिक अभी तक किये कार्यों विवरण व पुष्टि, वार्षिक आय व्यय का विवरण, अभी तक की समितियों को सौपे गए कार्यों का विवरण व पुष्टि तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अनुमति से अन्य विषय  की प्रस्तुति व पुष्टि होंगी| महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष ज्योतिषी श्री गौरी शंकर शर्मा अधिवक्ता जनकपुरी दिल्ली ने सभी दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रवासी अखिल भारतवर्षीय श्रीचौरासिया ब्राह्मण महासभा के सदस्यों के साथ साथ पुरे राष्ट्र के श्री चौरासिया ब्राह्मण सदस्यों से निवेदन किया हैँ की इस वार्षिक आम बैठक में हिस्सा ले |

हमारे समाज की धरोहर है बुजुर्ग

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा। 


 

डीएवी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी एवं दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर पश्चिमी जिला द्वारा अंतरराष्ट्रीय वृद्ध  दिवस सुल्तानपुरी वृद्ध मनोरंजन केंद्र समाज कल्याण विभाग  दिल्ली सरकार द्वारा संचालित में मनाया गया  इस अवसर पर डालसा  द्वारा वृद्धों के अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया गया इस मौके पर अधिवक्ता नंदनी अग्रवाल ने वृद्धों को उनके अधिकार एवं सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने बताया है कि वृद्ध किस प्रकार सीनियर सिटीजन एक्ट 2007 के अंतर्गत 60 दिनों में  वह निशुल्क अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं तथा किस प्रकार सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राधा भारद्वाज ने कहा कि बुजुर्ग हमारी धरोहर है वह समाज का हमेशा मार्गदर्शन करते हैं इसलिए आने वाले वक्त में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो कि उनके लिए वृद्धाश्रम खोलने की जरूरत पड़े इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनका सम्मान करें एवं ख्याल रखें

 इस मौके पर वृद्धों को मेट्रो वॉक एडवेंचर आईलैंड के सहयोग से एनर्जी ड्रिंक का वितरण किया गया

इस अवसर पर वृद्ध मनोरंजन केंद्र के अध्यक्ष कदम सिंह रामकटोरी ,नीलम ,कमला, बसंती रामवती, राजेश, अवंती, बबीता स्नेह लता आदि उपस्थित थे