जनविरोधी सरकार को हमें दरकिनार करना है - कुमारी सैलजा

 चंडीगढ़, 19 दिसंबर -


हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ इस भीषण ठंड में किसान और मजदूर सड़कों पर बैठे हुए हैं। किसान-मजदूर कृषि विरोधी काले कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन तानाशाह भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में इन कानूनों को वापस नहीं ले रही है। नोटबंदी के वक्त लाइनों में लगकर लोगों की जानें गईं थी। लेकिन भाजपा सरकार ने एक बार भी इसके लिए माफी नहीं मांगी। आज किसान अपनी जान गंवा रहे हैं। लेकिन एक बार भी भाजपा सरकार द्वारा खेद व्यक्त नहीं किया गया है।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शनिवार को रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी श्रीमती विक्रम यादव के समर्थन में संघी का बास और बुद्धों माता चौक, कुतुबपुर में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि रेवाड़ी से पहले राव अभय सिंह जी विधायक रहे। उसके बाद कैप्टन अजय यादव जी विधायक रहे। फिर चिरंजीव राव जी यहां से विधायक बने। इस परिवार ने लगातार वर्षों तक रेवाड़ी की सेवा की है। अब श्रीमती विक्रम यादव जी कांग्रेस पार्टी से नगर परिषद की चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी हैं। यह जीतेंगी तो विकास कार्य में कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार रेवाड़ी आई हैं। जब वह केंद्रीय मंत्री थीं तो कैप्टन अजय यादव जी उनके पास आते थे। कांग्रेस सरकार के समय रेवाड़ी के विकास कार्यों के लिए कैप्टन अजय यादव जी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मेरे मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालयों से लेकर आए थे।

कुमारी सैलजा ने कहा कि आज चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आज बेरोजगारी चरम पर है। उद्योग-धंधे चौपट हैं। विकास कार्य नाम की कोई चीज नहीं है। लॉकडाउन में लाखों की संख्या में लोगों की नौकरियां गईं। अब किसानों को बर्बाद करने के लिए यह सरकार काले कानून लेकर आई है। यह काले कानून किसानों के लिए ही नहीं बल्कि गरीबों के लिए भी बर्बादी भरे साबित होंगे।गरीबों को राशन बांटने का कार्य तभी संभव हो सकता है जब हमारे किसान की उपज का उठान हो। लेकिन यदि हमारे किसान को ही बर्बाद कर दिया जाएगा तो गरीब तक राशन कैसे पहुंचेगा। पूंजीपति मुनाफाखोरी करेंगे, गरीब अपना राशन कहां से लेकर आएगा। कांग्रेस सरकार में गरीबों के लिए मकान बनाए थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार में गरीबों के लिए जो मकान बनाए गए, आज वह ही अलॉट नहीं हो रहे हैं। यह सरकार गरीबों का दर्द नहीं समझती है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि ऐसी जनविरोधी सरकार को हमें दरकिनार करना है। पिछले इतने वर्षों से इनकी सरकार है। लेकिन इस भाजपा सरकार का काम करने का कोई मकसद नहीं है। भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करती है। जाति के नाम पर राजनीति करती है। विकास कार्यों से इनका कोई लेना देना नहीं है। इस चुनाव में आपके पास मौका है कि नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विक्रम यादव जी को भारी मतों से विजयीं बनाएं। यह जीतेंगी तो विकास कार्य होंगे और यह आपके बीच में रहकर आपकी पूरी सेवा करेंगी।

इस दौरान पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का नारा देकर सभी को सपना दिखाया गया था। मोदी जी ने नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया। उससे भी पेट नहीं भरा तो जीएसटी लगा दी। और अच्छे दिन लाने का सोचा तो लॉकडाउन कर दिया। लोग बेरोजगार हो गए। उद्योग धंधे तबाह हो गए। आज किसान सड़कों पर है। अगर किसान खेत में कमल का फूल लगा सकता है, तो उसे काट भी सकता है। बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। रेवाड़ी नगर परिषद से चेयरपर्सन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती विक्रम यादव जी भारी मतों से जीतेंगी।

इस दौरान विधायक चिरंजीव राव, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, कांग्रेस नेता अर्जुन राव, भीम सिंह यादव, ओम प्रकाश डाबला, हरीश सैनी, नरेश शर्मा रामअवतार गुर्जर, अजीत तोंगड, भरत तोंगड, सुनीता वर्मा, मंजू तोंगड समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



मैं एक मशहूर परिवार की हो सकती हूं, लेकिन सेल्फ़ मेड होना महत्वपूर्ण है: टियारा धोडी


आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।



मॉडल, डिज़ाइनर और लेखिका टियारा धोडी ने बताया कि किस तरह वह अपने दम पर कुछ करने वाली एक महिला के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं


फैशन एन्ड ज्वेलरी डिज़ाइनर और सोशलाइट क्वीनी सिंह और राजा धोडी की बेटी टियारा धोडी की पहचान सिर्फ यह नहीं है कि वह केवल मशहूर माता-पिता की बेटी हैं बल्कि वह एक क्रिएटिव और प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं जिन्होंने हाल ही में पुरुषों के आभूषण संग्रह का शुभारंभ किया। जी हाँ, आपने सही पढ़ा उन्होंने मेन्स ज्वेलरी कलेक्शन लांच किया है. वह महिलाओं के लिए रेडी टू वियर 'प्रेट लाइन' तैयार करने में लगी हुई हैं। उनका कहना है "बेशक, अपने माता-पिता की तरह रचनात्मक होना और अपना कारोबार शुरू करने का हुनर होना मेरे खून में है, लेकिन छत्र छाया से बाहर निकलना और अपने दम पर कुछ करना भी महत्वपूर्ण है। इसीलिए मुझे लगा कि पुरुषों के आभूषण के क्षेत्र में प्रयोग करना दिलचस्प होगा। "

महामारी के दौरान, जब लॉकडाउन जारी था, टियारा ने दस्ताने (ग्लोव्स) की एक विशेष किस्म भी डिजाइन की और आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए इसे बनाया। उन्होंने कहा, "मैंने महसूस किया कि महामारी के दौरान दस्ताने उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मास्क। और अगर मास्क को अपडेट किया गया है और डिजाइनरों द्वारा मेकओवर दिया गया है, तो दस्ताने को क्यों नहीं? दस्ताने भी एक दिलचस्प एसेसरी हैं और सिर्फ साधारण दस्ताने पहनने से पोशाक के लिए कोई फायदा नहीं होता है। मैंने महसूस किया कि यह महत्वपूर्ण था कि दस्ताने में भी एक बदलाव लाया जाए।"

डिजाइनिंग करने और रचनात्मक होने के अलावा, टियारा लिखना भी पसंद करती हैं और अपने विचारों को वह कागज पर उतारने में आनंद लेती हैं। उन्होंने पांच साल पहले एक किताब भी लिखी थी जो कई लघु कहानियों का संग्रह था। इसका शीर्षक है 'अनमास्क', यह किताब महिलाओं के मुद्दों, उनकी अभिव्यक्ति में असमर्थता, उनके दबाव और उनके कमजोर पड़ने से निपटने के इर्द-गिर्द घूमती है। यह पुस्तक लोकप्रिय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे और व्यवसायी, लेखक और कॉलम राईटर सुहेल सेठ द्वारा लॉन्च की गई थी। टियारा धोडी ने कहा, "मुझे यह दृढ़ता से महसूस हुआ कि महिलाओं के मुद्दों को उजागर करने की आवश्यकता है। यह केवल उनके अधिकारों के बारे में नहीं है, बल्कि यह भी है कि वे अपने जीवनकाल के दौरान विभिन्न चीजों में अपनी राय देने में असमर्थ हैं और अपनी जिन्दगी में वे कई चीजों में समझौता करती हैं। मेरी लघु कहानियां महिलाओं की उन्ही समस्याओं के आसपास घूमती हैं। फिलहाल, मैं अपनी दूसरी किताब पर भी काम कर रही हूं और यह किताब भी जल्द ही पब्लिश हो जाएगी। '

आपको बता दें कि टियारा धोडी ने कुछ समय पहले अपनी खुद की कला प्रदर्शनी भी आयोजित की थी। देखा जाए तो टियारा धोडी मल्टी टैलेंटेड हस्ती का नाम है.

I may belong to a celeb family, but it is important to be self-made: Tiara Dhody

Aaj Ki Delhi/Yograaj Sharma



 Model, designer and writer - Tiara Dhody shares how she wants to be known as a self-made woman of substance


 Tiara Dhody, daughter of socialite and fashion and jewellery designer Queenie Singh and Raja Dhody, is not just the daughter of celeb parents! She is a creative and talented designer and recently launched a men's jewellery collection. She has indulged herself in a ready to wear Pret line for women. She said, "Of course, it is in my genes to be creative and entrepreneurial like my parents, but it is also important to move out from the shelter and do something on your own. That's why I felt that men's jewellery would be an interesting area to experiment with."


 During the pandemic, when the lockdown was on, Tiara also designed an exclusive line of gloves and accessorised it for the modern consumer. She said, "I felt that gloves are as important as masks during the pandemic. And if the masks have been updated and given a makeover by designers, why not gloves? Gloves are also an interesting accessory and just wearing those simple gloves does not add to the attire. I felt it was important that gloves also get a makeover."


 Apart from designing and being creative, Tiara loves to write and enjoys putting her ideas to paper. She has also penned a book - a compilation of short stories, five years ago in 2019. It is titled 'Unmask', the book revolves around women’s issues, their inability to express, their pressures they deal with and their vulnerability. The book was launched by popular author and columnist Shobha De and businessman, writer and columnist Suhel Seth. She said, "I strongly felt that women's issues need to be highlighted. It is not just about their rights, but also how they are unable to voice their opinion and compromise in various things during their lifetime. My short stories revolve around those areas. Currently, I am also working on my second book and it will be out soon."


 Tiara has also hosted her own art exhibition sometime back.

विश्व हिन्दू महासंघ की भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की गई- महंत अवथूत

नई दिल्ली। योगराज शर्मा।



 विश्व हिन्दू महासंघ भारत के अंतरिम अध्यक्ष महंत श्री सुरेन्द्र नाथ अवधूत जी महाराज ने भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घौषणा की है।महंत श्री अवधूत ने कहां,कि महासंघ को भारत में और मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, 25 दिसंबर 2020 (शुक्रवार) को गीता जयंती के शुभ अवसर पर नई कार्यकारिणी की घौषणा की जाएगी। उन्होंने साफ किया,कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को आज से ही अपने दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।

तिहाड जेल में प्रमोट हुआ नन्ही कलाकार यश्वी का बेटी बचाओ, बेटी पढाओ संदेश

 


बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देगी दिल्ली की यष्वी 

नई दिल्ली, योगराज शर्मा।  लडकियां आज हर क्षेत्र मे कंधे से कंधा मिलाकर लडकों की बराबरी कर रही है। इसके बावजूद कई राज्यों में लिंगानुपात कम होने की समस्या पर जागरुकता फैलाने के लिए एक खास गाना शूट हो रह है। गाने के बोल हैं- बिंदिया राखी, सावन झूले, बिन बिटिया बेकार।  कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का संदेश देने वाले इस गीत को गाया और संगीतबद्ध किया है राजू सक्सेना ने। आज इस गीत का पोस्टर दिल्ली की तिहाड जेल के वरिष्ठ अधिकारी श्री अजय भाटिया ने प्रमोट किया। इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

 इस गाने में तीन साल की बाल कलाकार यष्वी बक्शी मुख्य भूमिका में होगी। बहुत ही मासूम, अपनी मर्जी चलाने वाली और बहुत ही एक्टिव इस बच्ची ने पूरी फिल्म में खास एक्टिंग की है। इस वीडियो के निर्माता निर्देशक योगराज शर्मा और सहनिर्माता लवली बक्शी के अनुसार गाने को पूरे देश में प्रसारित करने के साथ इसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्पित किया जाएगा। साथ ही इस नारे को शुरु करने वाली हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सौंपा जाएगा। ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो सके। इस गाने के निर्माण मे दो सामाजिक संस्थाएं य़ष्वी महिला व बाल विकास और आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट मुख्य भूमिका मे है। इनके सहयोग से दिल्ली एनसीआर की विशेष लोकेशन और आधुनिक तकनीक से ये गाना शूट हो रहा है। प्रोडक्शन कंट्रोलर है योगराज फिलम्स एंड फैशन, दिल्ली।