भाकियू के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान असवस्थ

  भाकियू के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान असवस्थ



आज होगा कैंसर का ऑपरेशन, वीडियो जारी कर किसानों के नाम दिया संदेश

कहा : स्वस्थ होकर जल्द वापिस आंदोलन में लौटूंगा
नई दिल्ली।  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रत्तनमान अस्वस्थ चल रहे हैं। वह पेट के कैंसर से ग्रस्त हैं। आज वीरवार को उनका ऑपरेशन होगा। ऑपरेशन से पहले उन्होंने किसानों के लिए एक वीडियो जारी कर किसानों के नाम संदेश दिया। रत्तनमान ने बताया कि वह पिछले एक माह से बीमार चल रहे हैं। आंदोलन के चलते वह अपना ईलाज नहीं करवा पाए थे। लेकिन अब डाक्टरों के दबाव और सलाह के बाद आज ऑपरेशन करवाना पड़ रहा है। ऑपरेशन के बाद वह सवस्थ होकर जल्द ही आंदोलन में किसानों के बीच होंगे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन मजबूत हैं और किसान एकता बनाए रखें। सरकार को किसान के हितों में तीनों कानूनों को रद्द करना ही होगा। रत्तनमान ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में सभी किसान भाई राकेश टिकैत व युद्धवीर के नेतृत्व में पूर्ण ऊर्जा के साथ किसान आंदोलन में अपनी भागीदारी दें। किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापिस नहीं लेती यह आंदोलन जारी रहेगा।  

उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने तिमारपुर क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

 उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने तिमारपुर क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

 

             उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने आज तिमारपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। महापौर ने भारी बारी के बीच स्वच्छता अभियान के तहत खूद खड़े रह कर कूड़ा उठवाया।  

            



             महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम लगातार पांच दिनों से उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चला कर कूड़ा हटा रही है ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

            

             इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों से भी क्षेत्र को स्वच्छ और हरा भरा बनाने में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर को साफ व हरा भरा बनाए रखने में नागरिकों का भी अहम योगदान होता है।  

नेहरु प्लेस के मोक्षधाम में श्रमदान



नई दिल्ली। मानव जीवन की संवेदनाओं को संजो, रखना जब अच्छा लÛता है जब दलगत राजनीति से अलग हटकर राजनेता भी ,क मंच पर आकर श्रमदान करे। एसा ही एक नजार दिल्ली के नेहरु प्लेस शमशान घाट पर देखने को मिला, जहां सांसद रमेश विधूडी कांग्रेस नेता वीरेंद्र कसाना, अरविंदर सिंह कैप्टन सहित अन्य नेताओ ने मोक्षधाम में खुद ही फावडा तसला व झाडू लेकर साफ सफाई की।    

किसान नेता गुरनाम चढूनी ने राकेश टिकैत पर लगाए आरोप

  किसान आंदोलन में रार

किसान नेता गुरनाम चढूनी ने राकेश टिकैत पर लगाए आरोप
कहा : सरकार की गोदी में बैठे किसान आंदोलन को बेचने में लगे हैं टिकैत
नई दिल्ली/चंडीगढ़। राजधानी की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाए।  चढूनी ने राकेश टिकैत पर किसान आंदोलन बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीजेपी की गोदी में बैठे हैं। वीडियो जारी कर चढ़ूनी ने कहा कि 'किसान आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सारे किसान भाईयों को धन्यवाद। साथ ही, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए चढ़ूनी ने कहा कि 'कुछ किसान संगठन इस किसान आंदोलन को सरकार के पास बेचना चाह रहे हैं। सरकार को जो बातें करनी है वह हमसे करें। राकेश टिकैत पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा ''जो संगठन सरकार से बात करने के लिए जा रहे हैं मैं उनसे प्रर्थना करता हूं कि इन किसानों पर रहम खाएं और किसानों का ना बेचें। बहुत से किसान संगठन अपनी नीजि फायदे के लिए अपने सगठंन को बेच रहे हैं। अब टिकैत भी किसान आंदोलन को अपना आंदोलन बता रहे हैं। जबकि टिकैत साहब बीजेपी की गोदी में बैठे हैं। उनके हरियाणा का प्रधान भी बीजेपी की गोदी में बैठा है। किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कहा राकेश टिकैत ने मेरे खिलाफ दो केस दर्ज करवाएं हैं। उन्होंने मुझ पर झूठे आरोप लगाए। गुहार लगाते हुए चढूनी ने कहा कि किसान आंदोलन को कोई बेचे नहीं और सरकार की चालों में न फंसे।  

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के मद्देनज़र हिन्दुराव अस्पताल का लिया जायजा

 उत्तरी दिल्ली के महापौर ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के मद्देनज़र हिन्दुराव अस्पताल का लिया जायजा

उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज कोविड-19 टीकाकरण अभियान के मद्देनज़र उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिन्दुराव अस्पताल का जायजा लिया। इस अवसर पर चिकित्सा सहायता एवं जन-स्वास्थ्य समिति के अध्यक्षश्री विनीत वोहरा, विशेष नियुक्तियां एंव पदोन्नतियां समिति के अध्यक्षश्री नीरज कुमार, निदेशक अस्पताल प्रशासनडॉ. संगीता नागियाहिन्दुराव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ अन्नू कपूर व अन्य निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।




महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि आज से उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिन्दूरावकस्तूरबाश्रीमती गिरधर लाल व बालकराम अस्पताल में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत हो गयी है अभी निगम अस्पतालों में 2000 वेक्सीन खुराक उपलब्ध करायी गयी है। लोग इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोरोना के लिए टीका तैयार है और टीकाकरण के लिए लोग भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर व नर्स जो की कोरोना योद्धा है स्वयं टीका लगवा कर  लोगो की भ्रांतियां भी दूर कर रहे हैं।

महापौर ने कहा कि भारत को कोरोना वैक्सीन को लेकर चल रहा लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी बधाई के पात्र है जिनके मार्गदर्शन पर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है और अब कोरोना मुक्त राष्ट्र होने का रास्ता साफ हो गया है। आज भारत उन देशों में से एक है जिन्होंने अपनी वैक्सीन स्वयं बनाई है और हम अन्य राष्ट्रों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवा रहें है।   

महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशो का पूरा पालन किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह को मिला आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड 2020

 अक्षरा सिंह को मिला आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड 2020

अभिनयगायिकी और नृत्‍य प्रतिभा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी भोजपुरी सिने जगत की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह को आज पटना स्थित न्यू पटना क्लब में आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। अक्षरा सिंह को यह सम्मान उन्हें भोजपुरी कला जगत में उनके विशेष योगदान के लिए दिया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा विभाग,बिहार सरकार के निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह के हाथों दिया गया। उनके अलावा आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड 2020 से मंदिरा बेदीरूपल पटेलपारुल चौधरी समेत 20 लोगों को यह अवार्ड मिला।




अक्षरा सिंह ने इस अवार्ड के लिए अपनी खुशी का इजहार किया और इसके लिए आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड व निर्माता - निर्देशक दिनेश सिंह का भी आभार व्यक्त किया। अक्षरा ने कहा कि यह अवार्ड एक महिला के रूप में मुझे प्राउड फील करा रहा है। साथ ही समाज को यह संदेश भी देता है कि बेटियां सच में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह अवार्ड मिला और उससे भी ज्यादा खुशी है कि यह मुझे मेरे घर पटना में मिला। इसके लिए मैं सबों के साथ अपने फैंस की भी शुक्रगुजार हूं।

आपको बता दें कि 12th आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड 2020 का आयोजन हर साल देश के विभिन्न शहरों में होता रहा है। अलग – अलग क्षेत्रों में अपने कार्यों से मिशाल पेश कर रहीं हर आम और खास महिलाओं के सम्‍मान के लिए आधी आबादी वीमेंस अचीवर्स अवार्ड का आयोजन होता है। इस बार यह आयोजन बिहार की राजधानी पटना में हुआजिसमे अतिथि के रूप में बांकीपुर विधायक नितिन नवीनश्रीमती सीता साहूमेयर पटना नगर निगम शामिल रहे।


मिस्टर एंड मिस दिल्ली सिटी का शानदार आयोजन

 नई दिल्ली। योगराज शर्मा।



दक्षिणी दिल्ली के लाजपत भवन में हुए एक खास समारोह में दिल्ली की प्रतिभाओं को चुनकर उन्हे सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन विख्यात मॉडल एक्टर व समाजसेवी धर्मेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बालीवुड सिंगर शंकर साहनी और सिंगर डीसी मदाना मौजूद थे। मॉडल्स में से चुनने के लिए ज्यूरी मेंबर के रुप मे करुण उदय जेंजानी, ट्विंकल विनायक और विनय प्रधान मौजू थे। धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि जैसे कि वो खुद भी एक कामयाब मॉडल व एक्टर है। वो चाहते है कि दिल्ली के जो युवा मॉडलिंग एक्टिंग के क्षेत्र में आना चाहते है, उनको वो एक मंच दें। उनकी प्रतिभा को निखारें। उभरते हुए कलाकार रैपर गोलू भाई ने भी अपने गीतो से समां बांधा। 

उन्होने बताया कि जिन मॉडल्स को चुना गया है उनके नाम इस प्रकार रहे- कनिष्का बस्सी और रोहित शर्मा रहे। सेकेंड रनर अप पायल कुशवाहा और हर्ष चौधरी रहे। इनके अलावा कीर्ति, सोनाली और और आफिया, लडकों में राहुल, मो, युसुफ और अंग्रेज सिंह को पुरुस्कार मिले। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोगी सिंगर सन्नी और राहुल राज के साथ संगीत कौशिक, विनय धींगरा, पूजा दिवान, कोरियोग्राफी हेमंत ने की और मेकअप देविका और टीम ने किया। डिजाइनर विशाल, जाखिया खान, नवाब डिजाइनवियर रहे। कार्यक्रम के मैनेजमेंट टीम में सन्नी सिह, मानवी तनु आदिकी भूमिका खास रही। यहां आपको बता दें कि धर्मेंद्र तोमर और उनकी टीम दिल्ली वे देश मे बेहतरीन काम कर रहे हैं। दि्ल्ली एनसीआर ओर आसपास के राज्यो से आने फ्रेशर मॉडल्स को भी चांस दिया जा रहा है।