महाजन सभा ने फेस शील्ड उपलब्ध कराए
JOIN- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION
“Freedom means the supremacy of human rights everywhere. Our support goes to those who struggle to gain those rights or keep them. Our strength is our unity of purpose. To that high concept there can be no end save victory.”
JOIN- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION
WHATSAPP 7011490810
करोना प्रबंधन में फेल रही है केंद्र व दिल्ली सरकार इस्तीफा दें
जयकिशन ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ
उपाध्यक्ष जयकिशन ने आज जारी एक बयान मे देश मे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
करते हुए कहा कि करोना प्रबंधन में जिस तरह से केंद्र व दिल्ली सरकार पूरी तरह
विफल रही है। इसलिए पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंत
इस्तीफा दे देना चाहिए। जयकिशन ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार तुरत दो दिन के
अंदर सर्वदलिय बैठक बुलाएं और देश को पूरी जानकारी दें कि करोना के प्रबंधन में वो
कैसे विफल रही है। जयकिशन ने कहा कि आज न्यायपालिका सरकार चला रही है। नेता को
केवल अखबारी और वटसअप सोशल मीडिया की बयानबाजी कर रहे है। चंद अधिकारियों,
न्यायपालिका, मीडिया की सक्रियता से देश बचा हुआ है।
जयकिशन ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए एक अखबार द्वारा
जारी उस खबर का जवाब देने के लिए कहा जिसमें खुलासा हुआ है कि जब देश मे करोना से
लोग मर रहे है ऐसे मे पिछले तीन महीने मे 93 देशों को वैक्सीन क्यो बेची गई। साथ
ही उन्होने दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी करोना के मामले में
लापरवाह बताते हुए कहा कि वो राधा स्वामी और गुरुद्वारा रकाबगंज के कोविड सेंटर का
तो दौरा करते है, लेकिन दिल्ली के उन सरकार अस्तपालों और कोविड सेंटरों का दौरा
क्यो नहीं करते जहां सैंकड़ो मरीज रोजाना मर रहे है। दवा, गैस से लेकर उपकरणों तक
की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे लोगो पर क्या एक्शन किया सरकार ने।
आज फिर पेट्रोल, डीजल के दाम बढाए जाने की निंदा करते
हुए श्री जयकिशन ने कहा केंद्र और दिल्ली सरकार आम आदमी का गला घोंटने पर उतारु
है। उन्होने सीएम केजरीवाल से जवाब मांगा है कि वैक्सीन प्लांट के नाम पर हजारों
करोड़ रुपये कहां खर्च किए। क्या केवल अपनी छह साल की तरक्की के विज्ञापनों में
खर्च के लिए उनके पास पैसा है। सरकारी कर्मचारियों को जो सेलरी तक नहीं मिल रही
है। उसका क्या किया सरकार ने।
श्री जयकिशन ने कहा कि इस समय निचले तबके के लोगो की
मदद करना सबसे जरुरी है। ओटो, टेक्सी, ई रिक्शा चलाने वाले, दिहाडी मजदूरी करने
वालो को दस दस हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार करें। इसके अलावा बिजली पानी मुफ्त
करने के साथ बच्चो की स्कूल फीस भी सरकार जमा करवाएं। ईडब्लूएस कोटे का जो
प्राइवेट स्कूलों का पैसा सरकार ने रोक रखा है वो तुरंत जारी किया जाए ताकि स्कूल
ओनलाइन पढाई समेत सभी सुविधाएं जारी रख सकें। उन्होने कहा कि आज सरकारों के पास
कोई वित्तिय संकट नही है। उनको जीएसटी, पेट्रोल डीजल का कमीशन समेत आय के सभी साधन
काम कर रहे है। ऐसे में जनता को मदद करना सरकार का दायित्व है, जो सरकारें पूरा
नहीं कर पा रही हैं। इसलिए उन्होने देश मे राष्ट्पति शासन लगाने की मांग की है।
JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION
“Our hopes for a more just, safe, and peaceful world can only be achieved when there is universal respect for the inherent dignity and equal rights of all members of the human family.”
JOIN TOADY- WORLD HUMAN RIGHTS ORGANIZATION
FOR, DOCUMENTS, RULES, CONTRIBUTION OR OTHER ENQ. WHATSAPP 7011490810
देश के सभी प्राइवेट हस्पतालों में बने कोविड वार्ड व टेस्टिंग सेंटर : शांडिल्य
रेमडेसिविर का टिक्का कोरोना मरीजों को मुफ्त में मिलें : वीरेश शांडिल्य
कला भारती ने चलो गीत गाएं ओनलाइन कांटेस्ट आयोजित किया
नई दिल्ली, 30 अप्रैल को शाम सात बजे कला भारती फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर एक गायन लाइव कार्यक्रम चलो गीत गाएं आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के लिए दो मिनट के मौन से हुआ। फाउंडेशन की ओर से यह कार्यक्रम कोरोना महामारी से लोगों का ध्यान हटाने और नई संगीत की प्रतिभाओं को एक प्लेटफॉर्म देने का अनूठा प्रयास रहा। इस कार्यक्रम में देश भर से गायक एवं गायिकाओं ने भाग लिया जिनमें, दिल्ली एनसीआर के अलावा कोलकाता, मुंबई, जालंधर, बीकानेर, भोपाल, पुणे, हुगली, पश्चिम बंगाल के अलावा तमाम शहरों से प्रतिभागियों ने शिरकत की। बॉलीवुड संगीत निर्देशक तरुण भल्ला के निर्देशन में हुए इस लाइव कार्यक्रम में तीन पुरुस्कारों में पहला पुरुस्कार अनुराधा शर्मा को द्वितीय पुरुस्कार के लिए दो नाम संकल्प भल्ला और सुहानी शर्मा चुने गए। तीसरे पुरुस्कार के लिए भी दो नामों की घोषणा की गई जिनमें सुकृति मिगलानी और प्रियंका कंडारा को चुना गया। बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कला भारती के संस्थापक सुशील भारती ने किया और संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सोनी ने सभी का स्वागत किया और संस्था के उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर बोलते हुए कला भारती फाउंडेशन के संरक्षक प्रिंस मोहन चुघ ने कहा की संस्था बहुत शानदार कार्य कर रही है और इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहें तो कलाकारों को न केवल एक प्लेटफॉर्म मिलेगा बल्कि उनकी प्रतिभा की भी पहचान होगी। साथ ही उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया की वे जल्द ही संस्था को स्थापित करने के लिए कुछ वित्तीय प्रावधानों को जुटाने में भी मदद करेंगे।
आज के बिगड़ते हालात को देखते हुए कला भारती संस्था ने आगामी 30 मई को एक संगीत का ऑडिशन करने का निश्चय किया है जिसे एक रिमेंबरिंग लीजेंड्स श्रृंखला के अंतर्गत किया जायेगा और 30 मई को आयोजित होने वाला प्रोग्राम प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक राजकपूर को समर्पित होगा। इस ऑडिशन के लिए देश दुनिया से गायक एवं गायिकाओं को आमंत्रित किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा और इस मौके पर संस्था के मीडिया एडवाइजर योगराज शर्मा जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





