अगर केजरीवाल से अपनी जिम्मेदारियां नहीं संभाली जा रही है तो वे तुरंत इस्तीफा दें-भाजपा

दिल्ली को धुआंधार बनाने का वादा करने वाले केजरीवाल ने इसे धुंआदार बना दिया है-आदेश गुप्ता दिल्ली में लचर परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर उड़ती धूल और औद्योगिक संस्थान प्रदूषण के प्रमुख कारण है-रामवीर सिंह बिधूड़ी नई दिल्ली, 16 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को केजरीवाल सरकार की सबसे बड़ी नाकामी बताते हुए कहा कि आज दिल्ली के लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। प्रदूषण से बुरा हाल है और ज्यादातर लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता राजनीतित पर्यटन में व्यस्त हैं और दिल्ली की स्थिति बाकी शहरों की तुलना में बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल से अपनी जिम्मेदारियां नहीं संभाली जा रही है तो वे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई हक़ नहीं है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है और इसलिए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए केजरीवाल सरकार को सोमवार को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है। केजरीवाल सरकार के वकील द्वारा यह दलील देने पर कि दिल्ली सरकार नगर निगम कमिश्नर और महापौर से बात करने वाली हैं, पर कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि आप अपनी जिम्मेदारियों से मत भागिए और उसे दूसरों पर डालने की कोशिश न करें। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि प्रचार-प्रसार के लिए इतने पैसे खर्च कर रहे हैं आखिर ये पैसे कहां से आ रहे हैं, इसका ऑडिट कराना पड़ेगा। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाने का वादा करने वाले केजरीवाल ने ‘धुंआधार’ शहर बनाने की जगह धुंआदार बना दिया है। खुद तो गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में राजनीति पर्यटन में व्यस्त हैं और दिल्लीवालों को जहरीली हवा के बीच सांस लेने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम शुरु से ही कहते आ रहे हैं कि प्रदूषण का प्रमुख कारण पराली नहीं है और कल सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि पराली से प्रदूषण फैल जरुर रहा है लेकिन वह प्रमुख कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब में जहां पराली जलाई जाती है वहां पर हवा का प्रदूषण स्तर दिल्ली की तुलना में ज्यादा बेहतर हैं। दो दिन पहले की बात करें तो हरियाणा के दो शहर करनाल जहां प्रदूषण स्तर 157 और पानीपत में 136 प्रदूषण स्तर था जबकि पंजाब के दो शहर लुधियाना में 148 और पटियाला में 163 प्रदूषण स्तर था जबकि दिल्ली में प्रदूषण स्तर 720 था। जिससे स्पष्ट है कि हरियाणा और पंजाब का सिर्फ बहाना होता है। श्री गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार को प्रचार-प्रसार से फुर्सत मिले तब तो वो प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या के बारे में विचार करेंगे। स्मॉग टॉवर लगाने की बड़ी-बड़ी बात करने वाले अरविंद केजरीवाल ने स्मॉग टावर भी लगाया है तो किसी निजी कंपनी के सीएसआर फंड से, उसके बावजूद उसकी स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से हम इलेक्ट्रीक बसों को दिल्ली में चलने की बात सुन रहे हैं और इसके अलावा अन्य 26 ऐसे वायदें जो वे पिछले सात सालों से कर रहे हैं, लेकिन आज उनमें से कितना पूरा किया है, यह दिल्ली की जनता बखूबी जानती है। नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट का हम सम्मान करते हैं कि उन्होंने दिल्ली की बढ़ती प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए केजरीवाल सरकार को फटकार लगाई है। हमने शुरु से कहा है कि पराली मुख्य कारण नहीं है बल्कि दिल्ली में प्रदूषण के जो तीन अन्य प्रमुख कारण हैं उनमें लचर परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर उड़ती धूल और औद्योगिक संस्थानों से निलकने वाली जहरीली गैस और जल प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि पराली से सिर्फ 4 से 5 प्रतिशत ही दिल्ली की हवा प्रदूषित होती है जबकि जर्जर परिवहन व्यवस्था से 41 प्रतिशत, सड़को पर उड़ती धूल से 21 प्रतिशत और औद्योगिक संस्थानों से 19 प्रतिशत हवा प्रदूषित होती है। श्री बिधूड़ी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ भी साल भर पहले कह चुका है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है जिसे हमने विधानसभा में बड़े जोर शोर के साथ उठाया है। जर्जर हो चुकी परिवहन व्यवस्था जो प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है। जब केजरीवाल ने सत्ता संभाली थी तो उस वक्त डीटीसी की 7000 बसे थीं वे घटकर 3600 रह गई और जब उन 3600 बसों की उम्र सीमा खत्म हो गई तो उसके बावजूद भी वे आज भी सड़को पर चल रही हैं। 11000 बसे खरीदने का वादा करने वाले केजरीवाल पिछले सात सालों में एक भी डीटीसी की बसें नहीं खरीद पाए हैं। श्री बिधूड़ी ने कहा कि मेट्रो को लेकर भी उनका वादा सिर्फ जुमला ही साबित हुआ।। मेट्रो का तीसरा चरण जो 2018 में समाप्त होना था वह अब जाकर पूरा हुआ है और चौथा चरण जो साल 2021 में पूरा हो जाना चाहिए था वह अब मुश्किल से शुरु हो पाया है। आज सभी पीडब्ल्यूडी की सड़कें टूटी पड़ी है। उन्होंने कहा कि बार-बार लंदन-पेरिस जैसी सड़के बनवाने की बात करने वाले केजरीवाल आज सड़कों पर पड़े गढ्ढे भी नहीं भर पाए हैं। हेलिकॉप्टर से प्रदूषण बढ़ने पर पानी का छिड़काव करने वाले केजरीवाल दिल्ली को प्रदूषित होने से बचाने में पूरी तरह फेल हुई है। इस संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रमुख श्रीमती ममता काले, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना एवं श्री आदित्य झा उपस्थित थे।

दिल्ली में अगर सबसे बड़ा कोई ‘प्रदूषण’ है तो वह अरविंद केजरीवाल हैं-आदेश गुप्ता

दिल्लीवालों को स्वच्छ हवा मिले इसके लिए भाजपा दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 15 नवम्बर। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने आज केजरीवाल सरकार को सीधे तौर पर कहा है कि आप प्रदूषण को लेकर कभी केंद्र सरकार को तो कभी निगम को दोषी ठहराते हैं और जब इन सब से नहीं होता तो पंजाब और हरियाणा पर अपनी नाकामी का ठीकरा फोड़ने लगते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण पर राजनीति करना ठीक नहीं है इसलिए अगर दिल्ली सरकार तैयार हो तो भाजपा ‘प्रदूषण मुक्त दिल्ली’ के लिए साथ काम करने को तैयार है ताकि दिल्लीवालों को स्वच्छ हवा मिल सके। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को भी इस बात का पता है कि दिल्ली में इस वक्त हवा कितनी जहरीली है इसलिए तो पिछले कई दिनों से वे पंजाब, गोवा और उत्तराखंड घूम रहे हैं। दरअसल दिल्ली के सबसे बड़े ‘प्रदूषण’ खुद अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केजरीवाल सरकार ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अक्टूबर आते ही सभी दिल्लीवाले घरों में कैद हो जाते हैं क्योंकि बाहर निकलना मतलब बीमारियों को दावत देना है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की तुलना में हरियाणा और पंजाब में हवा का डीओबी लेवल बेहतर है जिससे स्पष्ट है कि प्रदूषण के लिए पराली ही एकमात्र वजह नहीं है क्योंकि इससे सिर्फ वातावरण 5 से 7 प्रतिशत ही प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल का हर झूठ बेनकाब हो चुका है चाहे वह कोरोना संकटकाल में ऑक्सीजन के विषय में बोला हुआ झूठ हो, पराली पर बोला झूठ हो या फिर बिजली संकट पर कोयले की कमी पर बोला गया झूठ हो। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने जो भी वादे किए चाहे वो ग्रीन कॉरिडोर बनाने की बात हो, धूल-कण प्रदूषण कम करने की बात हो, बैट्री व्हकिल्स बढ़ाने की बात हो, सोलर एक्टिविटी की बात हो, उनमें से एक भी आज तक पूरी नहीं की। केजरीवाल ने साल 2018 में कुल 24 घोषणाएं प्रदूषण कम करने के लिए की थीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी क्यों नहीं हुई? सिर्फ विज्ञापन देने से और बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अपना प्रचार करवाने से दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं होने वाला, उसके लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1400 करोड़ रूपए से ज्यादा का वातावरण उपकरण इकट्ठा हुआ है उसका क्या किया, इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। योगराज शर्मा, संपादक आज की दिल्ली, राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार व THE 24X7 NEWS CHANNEL WHATSAPP 7011490810

नई दिल्ली जिले के कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश एवं मालवीय नगर विधानसभा पहुंची भाजपा की झुग्गी सम्मान यात्रा

मुझे प्रसन्नता है कि मेरी झुग्गी सम्मान यात्रा की मेहनत रंग ला रही है जिसका प्रमाण है यात्रा के दबाव में दिल्ली सरकार के द्वारा झुग्गी बस्तियों में पानी के आर. ओ. प्लांट लगाने की घोषणा-आदेश गुप्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझते हैं और ग्रामीण आंचल में शौचालय निर्माण का जो बीड़ा उन्होंने उठाया उसका उद्देशय महिलाओं का सम्मान सुरक्षित करना था-एस.पी.एस. बघेल नई दिल्ली, 15 नवम्बर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता कि झुग्गी सम्मान यात्रा आज नई दिल्ली जिले की कस्तूरबा नगर, ग्रेटर कैलाश एवं मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्रों में पहुँची जहाँ श्री आदेश गुप्ता ने इन्दिरा कैम्प, एंड्रयूज गंज, स्वामी नगर बस्ती, जगदम्बा कैंप, गुलक वाली मस्जिद, लाल गुमद बस्ती चिराग दिल्ली और बेगमपुर बस्ती में व्यापक जनसम्पर्क कर स्थानीय समस्याओं पर झुग्गीवासियों से चर्चा की। श्री आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा को स्थानीय पदाधिकारियों की टीम बना कर झुग्गीवासियों पर नियमित रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। भारत सरकार में राज्य मंत्री श्री एस. पी. एस. बघेल ने आज की यात्रा में सम्मलित हुए और उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से समझते हैं और ग्रामीण आंचल में शौचालय निर्माण का जो बीड़ा उन्हांने उठाया है उसका उद्देश्य महिलाओं का सम्मान सुरक्षित करना है। श्री बघेल ने कहा कि मैं स्वंय ग्रामीण आंचल से आता हूँ और जानता हूँ की घर में शौचालय के अभाव के साथ ही लकड़ी का चूल्हा फूंकने से महिलाओं को कितनी स्वास्थय समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन दोनों समस्याओं से प्रधानमंत्री जी ने महिलाओं को शौचालय निर्माण एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना लाकर मुक्ति दिलाई है। देश का आम नागरिक आज जब प्रधानमंत्री की गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा रहा है तब दिल्ली में इन योजनायें लागू ना कर अरविंद केजरीवाल सरकार गरीबों का अहित कर रही है जो क्षमा योग्य नहीं है। दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने कहा कि आज 5 परिवारों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं 30 परिवारों को सुनिधि योजना के अंतर्गत छोटे रोज़गार ऋण दिलवाने के आलावा लगभग 500 झुग्गी परिवारों के मुखियाओं को सम्मान पत्र एवं साड़ियाँ भेंट किये गये। आज की यात्रा में प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, प्रवक्ता श्री हरिश खुराना, श्री मोहन लाल गिहारा, श्री बृजेश राय, सुश्री पूजा सूरी एवं श्री शुभेन्द्रु अवस्थी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक श्री सुशील चौहान, नई दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा, निगम पार्षद श्री अनिल शर्मा, श्री विनोद करोतिया एवं श्रीमती शिखा राय, नई दिल्ली जिला महामंत्री श्रीमती कंचन भाटिया एवं श्री बब्लू चौधरी सहित सभी आपेक्षित कार्यकर्ता सम्मलित हुए। अपने सम्बोधन में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मेरी झुग्गी सम्मान यात्रा रंग ला रही है जिसका प्रमाण है कि मेरे द्वारा उठाए गए झुग्गीवासियों के लिए पेय जल समस्याओं के बाद केजरीवाल सरकार आर.ओ. लगाने की घोषणा करने को बाध्य हुई। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और हम केजरीवाल सरकार को दिल्ली में आयुष्मान योजना, गरीब आवास योजना जैसी गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने हेतू साथ ही राशन कार्ड जारी करने की मांग को भी बाध्य करेंगे। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। योगराज शर्मा, संपादक आज की दिल्ली, राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार व THE 24X7 NEWS CHANNEL WHATSAPP 7011490810

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने हरविंदर सिंह सरना व उनके गुट द्वारा कमेटी कार्यालय में अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने की वीडियो जारी की

मनजीत सिंह जी.के के अध्यक्ष कार्यकाल में बंद हुए नोटों के प्रस्ताव की कॉपी भी मीडिया के सामने पेश की कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को मिल कर सरना व जी.के के खिलाफ कार्रवाई की करेगा मांग: सिरसा, कालका समूचा रिकॉर्ड दिखाया तो सरना व जी.के बहाना लगा कर भाग गए: सिरसा नई दिल्ली, 15 नवंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व अध्यक्ष स. हरविंदर सिंह सरना व उनके गुट द्वारा कमेटी कार्यालय में मचाए हुड़दंग, अभद्र भाषा व दुर्व्यवहार करने की वीडियो रिकार्डिंग मीडिया को जारी की। इस दौरान कमेटी ने पूरी नकद राशि व सारा हिसाब ठीक होने की रजिस्टर भी मीडिया के समक्ष पेश किए । यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा , महासचिव हरमीत सिंह कालका व अन्य पदाधिकारियों ने सरना गुट द्वारा पुलिस लेकर कमेटी कार्यालय में किए दुर्व्यवहार की वीडियो तथा आडियो जारी की हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों का वास्तिवक मकसद तलवारों के ज़रिए टकराव करना था तथा इसके माध्यम से कमेटी का पूरा प्रबंध सरकार के हवाले करना चाहते थे। इनकी अभद्र व भड़काउ भाषा के बावजूद कमेटी के स्टाफ व अन्य सदस्यों ने बहुत ही संयम से काम लिया तथा इनकी हर बात का तर्क के साथ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब सरना को हिसाब देखने व नकदी की गिनती करने तथा गिनी हुए नकदी की लिखित रसीद देने के लिए कहा गया तो सरना पेट में दर्द होने का बहाना बना कर मौके से फरार हो गए। यही हाल उनके साथियों का भी था। स. सिरसा ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक बात है कि हरविंदर सिंह सरना उम्र के इस पड़ाव में इस प्रकार का दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इन लोगों को दिल्ली कमेटी चुनावों में हार अभी तक बर्दाशत नहीं हो रही जिसके चलते वह आये दिन कमेटी का प्रबंध सरकार के हवाले करने के तरीके ढूंढते रहते हैं। स. सिरसा व स. कालका ने 38 लाख रुपये के पुराने नोट कोषागार में होने के दावों के जवाब में मनजीत सिंह जी.के के अध्यक्ष कार्याकाल के दौरान डाले गए प्रस्ताव व रिजर्व बैंक के गर्वनर को लिखे पत्र की कापी भी मीडिया को दिखाई और बताया कि बहुत ही शर्म की बात है कि पुलिस केस बनाने की मांग के चक्कर में मनजीत सिंह जी.के यह भूल गए कि नोटबंदी के समय 38 लाख रुपये के यह नोट उन्होंने स्वयं जमा करवाये थे जब बैंकों ने यह नोट लेने से इन्कार कर दिया था और उन्होंने स्वयं रिज़र्व बैंक के गर्वनर को चिट्ठी भी लिखी थी। स. सिरसा ने कहा कि कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज कल में जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी से मुलाकात करेगा और मांग करेगा कि पंथ व पंथक संस्थाओं की पीठ में छुरा घोंपने वाले हरविंदर सिंह सरना व मनजीत सिंह जी.के को तुरंत श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब कर पंथ से निष्कासित किया जाए । उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सभी को बुलाया जाए तथा जिसका कसूर है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये। संगत भी अब अकाल तख्त साहिब के निर्णय की तरफ देख रही है। स. कालका ने इस मौके पर कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि सत्ता हासिल न होने के कारण मायूस हुए सरना भाई व उनके नये बने साथी मनजीत सिंह जी.के इस प्रकार गुरु घरों की बदनामी करने के लिए आतुर हैं। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। योगराज शर्मा, संपादक आज की दिल्ली, राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार व THE 24X7 NEWS CHANNEL WHATSAPP 7011490810

भाजपा ने झूठ का आधार बनाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला: कुमारी सैलजा



होडल के गांव सौंद से कुमारी सैलजा ने की जन जागरण अभियान की शुरुआत


चंडीगढ़, 14  नवंबर

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने रविवार को होडल के गांव सौंद में पदयात्रा निकालकर बढ़ती महंगाई और मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जन जागरण अभियान की शुरुआत की। इस पदयात्रा का आयोजन पूर्व विधायक उदयभान द्वारा किया गया।

सैलजा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम किया है। चाहे लोकतंत्र की बात हो या चाहे आम लोगों की दैनिक समस्याएं हों, जो भी चुनौती आती है उसे कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है। भाजपा सरकार ने झूठ की बुनियाद पर सत्ता हासिल की है। लोगों के बीच भाईचारा बिगाड़ने से लेकर उनके सामने जुमले रखने जैसे काम करने में भाजपा सरकार माहिर रही है।  


कुमारी सैलजा ने लोकतंत्र के विषय में अपने वक्तव्य में कहा कि कोई भी ज़िम्मेदार व्यक्ति अपने शब्दों,वक्तव्यों के आधार पर लोकतंत्र में लोगों का विश्वास हासिल करता है न कि झूठ के आधार पर। 

महंगाई के मुद्दे पर कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई तो लगातार बढ़ा रही है लेकिन वेतन और मज़दूरी बढ़ाने की चर्चा भी नहीं कर रही। ऐसी मुश्किल घड़ी में घर का खर्च भी ठीक से चला पाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने बीते वर्षों में गरीबी रेखा के कार्ड भी नहीं बनाए। भाजपा ने झूठ का आधार बनाकर गरीब आदमी और आम जनता की जेब पर डाका डाला है। भाजपा सरकार सिर्फ चुनावी दौर में लोगों को झांसा देने के लिए बढ़ी हुई कीमतों में थोड़ी सी गिरावट करने का काम करती है। 


कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश भर में महंगाई लगातार बढ़ रही है। गरीब लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और लोग महंगाई से त्रस्त हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में लोगों को महंगाई की मार से बचाया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद भी देश में तेल की कीमतों को बढ़ने नहीं दिया गया था। लेकिन वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम होने पर भी देश में तेल सौ रूपए लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। आए दिन तेल,दालों व सब्जियों के रेट बढ़ रहे है। आम-जन को जीवन बसर करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यूपीए की सरकार में सिलेंडर मात्र 400 से 500 रूपए प्रति सिलेंडर मिल जाता था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार में सिलेंडर का रेट 900 से 1000 रूपए में मिलता है। 

बेरोजगारी और कृषि जैसे अहम मुद्दे पर बोलते हुए कुमारी सैलजा बोलीं कि आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। क्या हरियाणा राज्य इस बात पर गर्व कर सकता है कि हम बेरोजगारी में नम्बर-एक हैं? ये सब भाजपा सरकार की देन है। पिछले एक साल में 700 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन सरकार के पास उनसे बात करने की फुरसत भी नहीं है। सरकार उनकी पीड़ा दूर करने की बजाय उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का काम कर रही है। राज्य में डीएपी खाद की किल्लत भाजपा-जजपा सरकार के आने के बाद ही शुरू हुई है। 

जन जागरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देश भर में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है,जो आगामी 29 नवम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर-घर तक जाएंगे और वर्तमान भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। आज आम आदमी की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने फिर से जन आंदोलन करने का फैसला लिया है। श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस जन अब लोगों के बीच में जाना शुरू कर रहे हैं और लोगों की पीड़ा समझकर उनके बीच सच्चाई रख रहे हैं। लोगों को जागरूक रखना लोकतंत्र में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। क्योंकि इससे आम जनता की आवाज़ बुलंद होती है और यही ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने उठाई है। भाजपा लोगों की आवाज़ दबाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन हमें आपसी भाईचारा कायम रखते हुए अपनी आवाज़ बुलंद करना है और कांग्रेस पार्टी आम जनता की यही आवाज़ बनेगी।

इस पदयात्रा के दौरान कुमारी सैलजा के सामने ग्रामीण महिलाओं ने महंगाई व बेरोजगारी की वजह से उत्पन्न कठिनाइयों के बारे में अपनी पीड़ा व्यक्त की। महिलाओं ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनकी आमदनी अठन्नी है और खर्चा रुपैया भर का है। उनकी आमदनी का अधिकतर हिस्सा महंगे पेट्रोल डीजल पर खर्च हो रहा है। महिलाओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से उनका जीवन अत्यंत दुश्वारियों में बीत रहा है।

इस दौरान जगदेव मलिक, देवेश चौधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सविता चौधरी, एटम सरपंच पंडित तुहीराम, अतुम, महेंदर नंबरदार, बिजेंदर, मदन, इंदराज, चरन चैयरमैन, बीर सिंह अशिया, इंद्रजीत, पंडित नेपाल, पंडित सतबीर, पंडित डिप्टी, श्याम अशिया, सत्यदेव, टेकी, बिजेंदर मास्टर, उदय सैरोत, मेजर नंबरदार, सुनील मित्तल, प्रेम प्रकाश, देवेश आदि भी मौजूद रहे। 

     
योगराज शर्मा
वटसअप पर सूचना लें 7011490810

भाजपा और आम आदमी पार्टी की निकम्मी और भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत रात्रि विश्राम कार्यक्रम की शुरुआत सुल्तानपुरी विधानसभा से की गई।

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने सुल्तानपुरी में दलित के घर रविदास बस्ती में रात्रि विश्राम करके वहां जलपान और भोजन ग्रहण किया।




 

नई दिल्ली, 14 नवम्बर, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी की निकम्मी और भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत लोगों से जनसम्पर्क और दलित बस्ती में रात्रि विश्राम के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने आज सुल्तान पुरी विधानसभा की रविदास बस्तीसुल्तानपुरी में रात बिताई और वहीं दलित के घर में जलपान व भोजन ग्रहण किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आसमान छूती महंगाई बढ़ती कीमतों के खिलाफ 14 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच राज्यव्यापी जन जागरुकता सम्पर्क कार्यक्रम यानी जन जागरण अभियान आयोजित करना है।


जन जागरण अभियान की जनसम्पर्क यात्रा जलेबी चौक सुल्तानपुरी से शुरु हुई जिसमें  कार्यकर्ताओं गांधी टोपी पहनकर व हाथों पार्टी का झंडा तथा भाजपा आम आदमी पार्टी विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमारप्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन के अलावा पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमारडानरेश कुमाररियाज खाननसीम खानमौराशिदपंबनवारी लालचंदन सिंहअहसान अलीभोपाल सिंह और चुन्नी लाल मौजूद थे।


चौअनिल कुमार ने कहा कि जन सम्पर्क के दौरान लोगों से बढ़ती मंहगाई के प्रति केन्द्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही के बारे चर्चा की। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण बढ़ती गरीबीभुखमरीपेट्रोलडीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते रोजमर्रा की जरुरत के सामानों की आसमान छूती कीमतों की ओर ध्यान खींचा और महंगाई से त्रस्त उनकी पीड़ा पर संवेदना भी प्रकट की। जन सम्पर्क के दौरान महिलाओं ने रसोई गैस और सब्जियोंघरेलू वस्तुओं तथा खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर मोदी और केजरीवाल सरकार के खिलाफ रोष भी जताया।


चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस भाजपा की केन्द्र और निगम सरकारों तथा आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचारअमानवीयअलोकतांत्रिक और गरीब विरोधी परिचलन के खिलाफ जन जागरण पोल खोल अभियान के तहत इनकी नाकामियों और विफलताओं को दिल्ली की जनता को बताकर जागरुकता फैला रही है कि दोनो पार्टियों ने पिछले वर्षों में दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के अलावा कुछ नही किया है। जहां तक मंहगाई का सवाल है तो कोविड महामारी के बाद तो केजरीवाल-मोदी सरकारां ने जैसे बढ़ती महंगाई के प्रति आंखे मूद रखी हैताकि पूंजीपति उद्योगपतियों को फायदा पहुॅचाकर अपनी पार्टियां की तिजौरी भर सकें।


चौअनिल कुमार ने कहा कि दलित व गरीब बस्तियों में कांग्रेस कार्यकर्ता रात्रि विश्राम व उनके साथ खानपान करने के कार्यक्रम के तहत उनकी मौजूदा हालातरहन-सहन व उनके खान पान की व्यवस्था की जानकारी लेंगे ताकि भविष्य में उनके मूलभूत विकास के लिए योजनाओं को बनाया जा सके। चौअनिल कुमार ने कहा कि भाजपा शासित निगम और आम आदमी पार्टी के शासन में दलितोंसरकारी कर्मचारियों से सबसे अधिक दमन हुआ हैयहां तक सफाई कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लोगों ने महीनों वेतन न मिलने पर हड़ताल तक करनी पड़ी।

पंडित जवाहरलाल नेहरु के 132वें जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

 


नई दिल्ली, 14 नवम्बर, 2021- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कहा है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने देश के विकास की जो नींव रखी आज उसी की बदौलत हमारा देश आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हुआ हैजिसकी दुहाई वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी दे रहे है। चौअनिल कुमार ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरु के 132वें जन्मदिवस के मौके पर कहा।


प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व सासंद श्री शक्तिसिन्ह गोहिलपूर्व सासंद श्री रमेश कुमारप्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन और श्री अभिषेक दत्तकम्यूनिकेशन विभाग के चैयरमेन अनिल भारद्वाजपूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ताविजय सिंह लोचवसेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमारप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंहजिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और राजेश चौहानआईटी सेल चेयरमेन राहुल शर्मापूर्व पार्षद मनोज यादवईश्वर बागड़ीअनुज अत्रेयमहिन्द्र मंगलाआदेश भारद्वाजराजबीर सिंह सौलंकी एवं मौजूद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंनेहरु जी के चित्र पर फूल चढ़ाऐ।


प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पंनेहरु ने देश को सिर्फ आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि आजादी के बाद भारत के विकास की ऐसी नीति तैयारी की जिसकी बदौलत हमारे देश ने शिक्षागरीबी उन्मूलन तथा औद्योगिक विकास के साथ-साथ विदेशों से भाई चारे और सहयोग के नए-नए दरवाजे खुलते गए तथा भारत विश्व मानचित्र पर उभरता गया।  चौअनिल कुमार ने कहा कि हमारे उपर पंडित नेहरु के महान व्यक्तित्व और उनके त्याग से आज दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं प्रेरणा लेनी चाहिए जो स्वार्थ और स्वयंहित के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि नेहरु जी द्वारा दिखाई गई विकास की डगर पर चलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश को नई उॅचाईयों पर ले जाने की नैतिक जिम्मेदारी है।


प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कहा कि पंनेहरु जी के स्वाधीनता आंदोलन में महान योगदान और प्रभावशाली व्यक्तित्व भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेहरु जी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के सभी क्षेत्रों में अग्रणी विकास पर गौर करते हुए राष्ट्रीय विकास के हित में कदम उठाये। पंडित नेहरु ने किस तरह आगे बढ़कर गुटनिरपेक्ष आंदोलन को चलाने में अहम भूमिका निभाई और विकासशील देशों को नई दिशा प्रदान की जिसकी बदौलत शक्तिशाली राष्ट्रों को विकासशील देशों के प्रति वर्चस्व की नीति का परित्याग कर सहयोग की नीति अपनानी पड़ी।