मुंबई में कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज करवाई एफ.आर.आई
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में आज दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की टीम ने विवादास्पद कंगना रनौत द्वारा किसानों व सिखों के खिलाफ ज़हर उगलने के मामले में मुंबई के खार पुलिस थाना में एफ.आई.आर दर्ज करवाई।
पुलिस को दी शिकायत में स. सिरसा ने बताया कि वह अपनी विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्टों के माध्यम से सांप्रदायिकता का ज़हर घोलने तथा नफरत फैलाने का काम कर रही है।
इसके पश्चात स. सिरसा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री श्री दिलीप वसे पाटिल से भी मुलाकात की व उन्हें पूरे मामले से परिचित करवाया तथा रनौत के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।
मीटिंग के बाद स. सिरसा ने बताया कि गृह मंत्री के साथ बहुत ही सुखद वातावरण में बात हुई तथा श्री पाटिल ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि राज्य पुलिस कंगना के खिलाफ कानून के मुताबिक तीव्र कार्रवाई करेगी तथा सांप्रदायिकता फैलाने के मामले में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जॉइंट कमिश्नर आफ पुलिस वेस्ट रीज़न मुंबई श्री संदीप पी कारकिन के साथ हुई मीटिंग में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को कंगना रनौत की हरकतों से परिचित करवाया और मांग करते हुए कहा कि उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि अगर वह मानसिक रोगी हैं तो उसका अस्पताल में इलाज करवाया जाए और अगर वह नशेड़ी तो उसे नशा मुक्ति केन्द्र में दााखिल करवाया जाए पर अगर वह जानबूझ कर ऐसी पोस्ट डाल कर समाज में नफरत फैला रही है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए।
स. सिरसा ने बताया कि श्री कारनिक ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और जो कोई भी सांप्रदायिकता फैलाएगा तथा समाज में अमन शांति और सदभावना भंग करने का प्रयास करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इससे पहले खार पुलिस थाने में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को कंगना रनौत द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट के बारे में बताया और कहा कि वह जानबूझ कर ऐसी पोस्ट डाल रही है तथा किसानों व सिखों को खालिस्तानी, आतंकवादी बता रही है और 1984 के सिख नरंसहार का ज़िक्र कर इंदिरा गांधी के जस गायन कर दावा कर रही है कि इंदिरा गांधी ने सिखों को मच्छरों की तरह पैरो तले कुचल दिया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उसकी हरकतों के कारण दुनिया भर में बैठे सिख भाईचारे के दिलों को गहरी चोट पहुंची है।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट की कापी भी सौंपी और मांग करते हुए कहा कि उसे फौरन गिरफ्तार किया जाए और जेल भेजा जाए।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
प्रदेश भाजपा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सराहना क
हर क्षेत्र में विफल केजरीवाल सरकार इस्तीफा दें-भाजपा
नई दिल्ली, 22 नवबंर। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए फैसलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्शन के कारण ही 116 करोड़ जनता को मुफ्त कोरोना टीका लग चुका है और 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के कारण भारत को फिर से खड़ा करने में भरपूर सहायता मिल रही है। वही दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है इसलिए उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
प्रदेश कार्यकारिणी की आज यहां हुई एक दिवसीय बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर जहां मोदी सरकार की जनता के हर वर्ग का ध्यान रखने के लिए सराहना की गई वही अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगा गया। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पेश किया और प्रदेश महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने उसका अनुमोदन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में हर गरीब और बेबस को भी आशा की एक नई जिंदगी प्रदान की। जनधन योजनाओं में राशि, किसानों की मदद, मजदूरों को रोजगार, देश के करोड़ों गरीबों को मुफ्त राशन और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये उपलब्ध कराने जैसी केंद्र सरकार की योजनाएं भारत को फिर से खड़ा करने में सहायक साबित हो रही हैं।
प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व और महानता की हम चर्चा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सभी को दिल्ली के दुर्भाग्य पर आंसू बहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में दिल्ली को जिस तरह दुर्दशा के गर्त तक पहुंचा दिया है। दिल्ली सरकार ने प्रचार और सिर्फ प्रचार के बल पर ही अपने आपको स्थापित करने की जो नाकाम कोशिश की है, उसका कोई दूसरा उदाहरण इतिहास में नहीं मिलता। दिल्ली सरकार के कुकृत्यों और निकम्मेपन से दिल्ली में समस्याएं मुंह बाए खड़ी हुई हैं। इस बार दिल्ली सरकार के नालों की सफाई न होने के कारण मानसून की हर बारिश में दिल्ली डूबी।
दिल्ली सरकार ने हर समस्या के लिए दूसरों पर दोष डालते हुए जनता में घबराहट का माहौल बनाने की चेष्टा की। न वेक्सीन की कमी थी, न ऑक्सीजन की कमी थी और न कोयले की कमी थी लेकिन केजरीवाल सरकार ने हर बार झूठ बोलकर पैनिक पैदा करने की कोशिश की।
यह दिल्लीवालों का दुर्भाग्य ही है कि आज दिल्लीवालों के पास न शुद्ध हवा है और न ही पानी। दिल्ली की हवा को जहरीला बना दिया गया है क्योंकि केजरीवाल सरकार ने समय रहते इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके विपरीत दिल्ली सरकार प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली को ही दोष देती रही। दिल्ली सरकार ने एक घटिया षडयंत्र के तहत न सिर्फ पड़ोसी राज्यों के किसानों को बदनाम किया बल्कि अपनी अकर्मण्यता को भी छिपाने की कोशिश की।
प्रदूषण से निपटने के लिए 20 करोड़ रुपए की लागत से स्मॉग टावर लगाया गया लेकिन वह भी बंद पड़ा हुआ है। दिल्ली सरकार ने पराली से खाद बनाने के लिए 40 हजार रूपए का रासायनिक घोल खरीदा जिससे एक छंटाक भी खाद नहीं बनाई गई। जबकि उसके विज्ञापन पर 15 करोड़ 60 लाख रूपए बर्बाद कर दिए गए।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की यह कहते हुए भी पोल खोल दी कि वह जनता से टैक्स तो वसूल कर रही है लेकिन उस राशि का इस्तेमाल सिर्फ विज्ञापनों के लिए कर रही है। माननीय कोर्ट ने तो यहां तक भी कह दिया कि इस करतूत का ऑडिट कराना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने पिछले सात सालों में पर्यावरण सेस के रूप में 1439 करोड़ रुपया वसूल किया है लेकिन कोई नहीं जानता कि आखिर यह राशि कहां खर्च की गई।
यमुना नदी, प्रदूषण के कारण दिल्ली में कितनी मैली हो चुकी है। पूरे विश्व में दिल्ली की मैली यमुना की चर्चा हुई। केजरीवाल सरकार वायु प्रदूषण के अलावा यमुना के प्रदूषण को दूर करने में भी पूरी तरह नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार को 2419 करोड़ रुपए दिए हैं लेकिन उस रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं है।
राज्य सरकारों की। केंद्र ने राज्यों से अनुरोध किया कि वे वैट कम करके जनता को राहत दें। 25 राज्यों ने ऐसा किया भी लेकिन दिल्ली सरकार ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हुई।
दिल्ली में अब शराब के अड्डों की संख्या बढ़ाकर 3 हजार से भी ज्यादा की जा रही है। 849 दुकानों के अलावा लगभग एक हजार बेंक्वेट हालों को भी पक्के लाइसेंस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट, बार और क्लबों में भी शराब के अड्डे खोले जा रहे हैं।
दिल्ली में शराब परोसने का वक्त भी बढ़ा दिया गया है। अब तक आमतौर पर क्लबों, बार आदि में रात 11 बजे के बाद शराब सर्व नहीं की जाती थी लेकिन अब यह छूट रात तीन बजे तक कर दी गई है। दिल्ली में शराब ठेकेदारों का कमीशन 2 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है।
शराब ठेकेदारों को यह छूट दे दी गई है कि वे कोई भी ब्रांड रखें, उसकी कितनी ही कीमत रखें और कितनी ही मात्रा रखें। यही नहीं, कहीं शराब नकली तो नहीं है, यह टेस्ट करने और फैसला करने का अधिकार भी शराब ठेकेदारों को दे दिया गया है।
दिल्ली की शराब नीति के तहत केजरीवाल सरकार लोगों को शराब पीने का तरीका सिखाएगी महिलाओं के लिए अलग से दुकानें खोली जाएंगी। भाजपा इस तरह समाज को बर्बाद नहीं होने देगी और इस शराब नीति का पुरजोर विरोध करेगी।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पिछले सात सालों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का भट्टा बैठ गया है। इन सात सालों में डीटीसी की एक भी बस नहीं खरीदी जा सकी। गौर करने लायक बात यह है कि बिना बस खरीदे ही पिछले सात सालों में डीटीसी का घाटा आठ हजार करोड़ से भी ज्यादा हो चुका है।
दिल्ली सरकार ने एक हजार बसें खरीदने के लिए जो टेंडर दिया, उसमें भी पांच हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है जिसकी सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। उस पर भी चिंता की बात यह है कि दिल्ली में आज डीटीसी की जो 3760 बसें बची हैं, वे सभी अपनी उम्र पार कर चुकी है।
हैरानी की बात है कि दिल्ली सरकार ने 2015 में ही इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना शुरू कर दी थी और इसके तहत दिल्ली को 400 इलेक्ट्रिक बसें दी जानी थीं। केंद्र ने इसके लिए वित्तीय सहायता भी दे दी लेकिन दिल्ली सरकार एक भी बस नहीं चला पाई।
आज दिल्ली के 1200 सरकारी स्कूलों में से 750 स्कूलों में तो प्रिंसिपल ही नहीं हैं। 418 स्कूलों में वाइस प्रिंसिपल भी नहीं हैं और कुल 24,500 शिक्षकों की कमी है। केजरीवाल सरकार सिर्फ स्कूलों में कमरे बनवाने पर जोर दे रही है ताकि बिल्डर को फायदा हो और चोर दरवाजे से उसकी अपनी जेब भी भरती रहे।
केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल जनता कोरोना के दौरान खुद ही देख चुकी है। दिल्ली सरकार ने एक हजार मौहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया जिनमें से अब तक सिर्फ 450 ही खुल पाए हैं और उनमें से भी सिर्फ 150 ही काम कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में राजधानी को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध कराने का वादा किया था। दिल्ली में सभी बड़ी सड़कों की मरम्मत का काम लोक निर्माण विभाग के पास है लेकिन सड़कों की मरम्मत न हो पाने के कारण ही दिल्ली प्रदूषण की शिकार बन रही है।
दिल्ली सरकार सारा धन सिर्फ विज्ञापन और प्रचार पर उड़ा रही है और जनता के लाभ की विकास योजनाओं के लिए उसके पास फंड नहीं है। दिल्ली नगर निगमों के 13 हजार करोड़ रुपए की राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया। दिल्ली सरकार ने बजट में घोषणा के बावजूद ग्रामीण विकास बोर्ड की राशि जारी नहीं की।
दिल्ली में पिछले कई महीनों से पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली में रोजाना 1300 एमजीडी पानी की जरूरत है लेकिन दिल्ली के पास 800 एमजीडी पानी भी नहीं है। अधिकतर इलाकों में 24 में से सिर्फ 2 घंटे पानी की सप्लाई होती है। कई जगह पानी इतना गंदा आता है कि उसे पीना तो दूर, उससे साफ-सफाई भी नहीं हो सकती।
दक्षिण दिल्ली के एक आप विधायक पर तो टेंकर माफिया में शामिल होने के कारण कोर्ट ने आरोप भी तय कर दिए हैं। दिल्ली जल बोर्ड में अराजकता का ऐसा माहौल है कि उसने दिल्ली सरकार से 58 हजार करोड़ रूपयों का लोन लिया है और उसे हर साल दो हजार करोड़ रूपयों का घाटा हो रहा है।
केजरीवाल सरकार दिल्ली में फ्री बिजली के नाम पर जनता को बेवकूफ बना रही है। आज दिल्ली में कमर्शियल बिजली औसतन 20 रुपए प्रति यूनिट और घरेलू बिजली औसतन 8.90 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से सप्लाई की जाती है जोकि देश में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में फिक्स्ड चार्ज के नाम पर देश में सबसे ज्यादा 270 रुपए प्रति किलोवाट की दर से राशि वसूली जाती है।
जब सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल में गरीबों को राशन मुहैया कराने के लिए कम्युनिटी किचन की बात की, तब भी यह सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई। दिल्ली में करीब 60 लाख ऐसे लोग हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले सात सालों में एक भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकी।
दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन को अपनी योजना बताकर ‘होम डिलीवरी’ तो करने का ढकोसला करती रही लेकिन गरीबों को राशन नहीं दे पाई।
दिल्ली में किसानों के साथ केजरीवाल सरकार ने हमेशा अन्याय ही किया है। इस साल 100 गांवों की हजारों हैक्टेयर जमीन बारिश के पानी में डूब गई। किसानों की दिन-रात की मेहनत पर पानी फिर गया लेकिन यह सरकार किसानों की मदद के लिए आगे नहीं आई। आज तक खेतों से पानी निकालने का काम नहीं किया गया और न ही किसानों को आज तक मुआवजा मिला है। इससे पहले पराली जलाने के नाम पर किसानों पर 50-50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया।
दिल्ली के किसानों को न तो बिजली पर सब्सिडी मिलती है और न ही ट्यूबवैल लगाने के लिए कनेक्शन मिलता है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि दिल्ली में किसानों को एमएसपी का डेढ़ गुना भुगतान किया जाएगा लेकिन आजतक नहीं किया गया।
समाज कल्याण विभाग ने भ्रष्टाचार की तमाम हदें पार कर ली हैं। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के मुश्किल काल में बुजुर्गों और विधवाओं को पेंशन ही जारी नहीं की। दिल्ली के बच्चों को मिड डे मील न दिए जाने पर हाईकोर्ट दिल्ली सरकार को फटकार लगा चुका है।
जब से आम आदमी पार्टी सरकार आई है, सिविल डिफेंस वालंटियरों की भर्ती नियम-कायदों को ताक पर रखकर की गई है। इन लोगों की नियुक्ति में किसी तरह का टेस्ट, पुलिस वेरिफिकेशन या कोई भी स्क्रीनिंग नहीं की गई। कोई वेरिफिकेशन न होने का नतीजा यह निकला है कि इनमें से बहुत से लोग अपराधियों के रूप में सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री केजरीवाल साफतौर पर कहा कि मकान मालिक अपने किराएदारों से किराया वसूल करने के लिए किसी तरह का दबाव नहीं बनाएं। अगर किराएदार किराया नहीं दे पाएंगे तो दिल्ली सरकार यह किराया देगी। और बाद में केजरीवाल किराया देने से साफ मुकर गए। इसी तरह कोरोना योद्धाओं के परिवार को सरकार की तरफ से एक करोड़ की सम्मान राशि देने की बात कही गई। कोरोना से करीब 400 कोरोना योद्धाओं की मौत हुई है लेकिन दिल्ली सरकार ने सिर्फ 15 लोगों के परिजनों को ही यह राशि दी है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी अपने प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता का भी धन्यवाद किया कि दिल्ली में सबसे ज्यादा त्रस्त वर्ग झुग्गियों में रहने वालों की सुध ली है। झुग्गी के बदले फ्लैट की योजना ठप्प पड़ी है जबकि उनके लिए 50 हजार फ्लैट बनकर तैयार खड़े हैं लेकिन उन्हें अलॉट नहीं किया जा रहा। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता हर झुग्गीवासी का दुःख-दर्द बांटते हुए मोदी जी की सरकार द्वारा गरीबों के लिए बनाई गई योजनाओं का उन तक लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित कर रहे हैं।
मुख्य संवाददाता,
योगराज शर्मा
वटसअप - 7011490810
आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ’हर घर दस्तक’ अभियान की आज से दिल्ली में की शुरुआत
नई दिल्ली, 21 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज ’हर घर दस्तक अभियान’ की शुरुआत दिल्ली के गोल मार्केट से की। इस अभियान के तहत श्री गुप्ता ने स्वयं घर-घर जाकर लोगों से उनके टीकाकरण की स्थिति का जायजा लिया और जिन लोगों ने टीका अभी तक नहीं लगवाया है उन्हें टिका लगवाने की सलाह दी जो कि केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त लगाया जा रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के नेतृत्व में इस अभियान का ऐलान किया गया था जिसके लिए एक हेल्थ वॉलेंटियर्स का पोर्टल बनाया गया था जिसके तहत पूरे देश से 10,51,603 हेल्थ वॉलेंटियर्स ने पंजीकरण करवाए थे जबकि सिर्फ दिल्ली में 51,360 हेल्थ वॉलेंटियर्स पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें हर एक बूथ से चार हेल्थ वॉलेंटियर्स शामिल हैं। आज उसकी विस्तृत शुरुआत हो चुकी हैं, आगे इसमें और कैसे बेहतर ढंग से कार्य करना है, इसकी रुप रेखा कल यानी सोमवार को होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी में तय की जाएगी।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज दिल्ली की विज्ञापनजीवी सरकार सही व्यवस्था कर लेती तो शायद इस अभियान की जरुरत नहीं पड़ती लेकिन उन्हें अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने और दूसरे राज्यों में राजनीतिक पर्यटन से समय ही नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और नगर निगम हमेशा से दिल्ली की जनता की आवाज़ बनकर काम किया है, इसलिए प्रदेश की जनता स्वस्थ्य रहें इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध हैं। केजरीवाल सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है लेकिन धरातल पर कोई काम करने में असफल रही है। हां, ये जरुर है कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं को ’आप’ सरकार अपना नाम देने में परहेज नहीं करती।
श्री गुप्ता ने कहा कि देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार हो चुका है और जिस तेज गति से केंद्र सरकार ने इसको किया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। दूसरे देश, जिनकी स्वास्थ्य व्यवस्था काफी बेहतर है, वे भी इस आंकड़े से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण की स्थिति और बेहतर होती, लेकिन केजरीवाल सरकार को दिल्ली की जनता की चिंता ही नहीं है। हमें आभार प्रकट करना चाहिए उन सभी डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी का जिनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम इस इतिहास को रचने में सफल हो पाए हैं। भाजपा आने वाले समय में इस हर घर दस्तक अभियान में और तेजी लाएगी ताकि दिल्ली के सभी अनिवार्य लोगों को पूर्ण रुप से टीकाकरण लग सके।
आज शुरू हुए इस अभियान में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी एवं जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- मीडिया विभाग
पारिवारिक फिल्म 'विवाह 2' का जलवा लगातार जारी, दर्शकों ने खूब सराहा
महापर्व छठ के पावन अवसर रिलीज सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म 'विवाह 2' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यूं कहें कि इस फ़िल्म का जलवा दर्शकों में लगातार देखने को मिल रही है। फ़िल्म जब से रिलीज हुई है, तब से कई रिकॉर्ड भी बना दिए हैं। फ़िल्म का डिमांड आज भी दर्शकों के बीच खूब है, जिस वजह से इसके सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। इस फिल्म को निर्माता व मशहूर वितरक निशांत उज्जवल बिहार - झारखण्ड के अधिकांश थियेटरों में रिलीज करवाया है।
वहीं यशी फिल्म्स - अभय सिन्हा प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेमेंट कृत ‘विवाह 2’ के शानदार प्रदर्शन पर निर्माता निशांत उज्जवल ने बताया कि भोजपुरी पर्दे पर पारिवारिक फिल्मों का दौर वापस लाने वाली फिल्म ‘विवाह’ के सिक्वल ‘विवाह 2’को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फ़िल्म देखने सिनेमाघरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही भीड़ बता रही है कि जिस मकसद से इसका निर्माण किया गया था, वो सफल रहा। लॉक डाउन के बाद यह पहली ऐसी फिल्म बन गयी है, जहाँ महिला दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या फिल्म देखने आई है।
उन्होंने बताया कि बिहार झारखण्ड में मिली अपार सफलता के बाद अब हम 19 नवंबर को विवाह 2 को दिल्ली, यूपी और मुंबई में भी रिलीज हो चुका है और यहां भी यह नम्बर 1 बन कर उभरा है। हमारी कोशिश है कि हमारी फिल्म हर भोजपुरी भाषी तक पहुंचे। फिल्म की सफलता से गदगद निर्माता निशांत ने कहा कि जो ट्रेंड विवाह ने सेट किया था, विवाह 2 उससे एक कदम और आगे आई है। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने भी इस बात को सही करार दिया है।
आपको बता दें कि फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्सा और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाइगर, अमित शुक्ला, अनुराधा सिंह, प्रियांशु सिंह, संजय वर्मा, बबलू पंडित, राजेश मौर्या, ब्रजेश त्रिपाठी व संजय महानंद मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म में संगीत ओम झा का है। गीत श्याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्की गुप्ता व कानू मुखर्जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी के वैंकट महेश का है।
रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद जल्द ही धमाल मचाती नज़र आएंगी फ़िल्म "भाभी मां" में, फर्स्ट लुक हुआ वायरल
भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रानी चटर्जी जल्द ही प्रत्यूष मिश्रा और सोनालिका प्रसाद के साथ बेहद पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म "भाभी मां" में धमाल मचाती नज़र आएंगी। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया, जो अब वायरल भी हो रहा है। दर्शक इस फ़िल्म के फर्स्ट लुक को बहुत पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म की शूटिंग के लिए राजा महाराजा के भव्य महल जैसा विशाल सेट बनाकर मुम्बई में तैयार किया गया है, जहाँ फ़िल्म की शूटिंग भी शुरू हो गयी है।
पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म "भाभी मां" के निर्माता सुमित की यह फ़िल्म है, जिसे काफी भव्य रूप से फिल्माई जा रही है। इसका निर्देशन निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा कर रहे हैं। फ़िल्म भाभी मां का सेट भी राजा महाराजा के आलीशान महल की तरह बनाया गया है। बॉलीवुड में जिस तरह के आलीशान सेट के लिए संजय लीला भंसाली प्रसिद्ध हैं, भाभी मां का सेट भी वही फीलिंग देता है। इस फ़िल्म को लेकर एंटायर टीम बहुत एक्साइटेड है।
हीरो प्रत्यूष मिश्रा, हीरोइन रानी चटर्जी और सोनालिका प्रसाद भी इस क्लासिक फ़िल्म के फिल्मांकन को लेकर उत्साहित हैं।
फ़िल्म के फर्स्ट लुक में रानी चटर्जी किसी महल की रानी ही लग रही हैं। वही भव्यता, वही आकर्षण, वही पेशकश। पुरुस्कार विजेता निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा की यह फैमिली ड्रामा फ़िल्म "भाभी मां" पीएसजे मीडिया विज़न की एक बड़ी पेशकश है। कर्णप्रिय और मधुर गीत संगीत से सजी इस फ़िल्म की शूटिंग फिलहाल मुम्बई में जोर शोर से चल रही है।
फ़िल्म निर्माता सुमित ने इस फ़िल्म को हिंदी, भोजपुरी, तमिल तीन अलग अलग भाषाओं में बनाने की घोषणा की है । यह एक साफ सुथरी सोशल फ़िल्म है जिसमें दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ साथ एक मैसेज भी दिया जाएगा। डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा की इस फ़िल्म की कहानी रिश्तों की कद्र करने के इर्दगिर्द घूमती है।
शार्ट फ़िल्म "गुड मॉर्निंग ईएमआई" में प्रत्यूष मिश्रा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। इस फ़िल्म को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से भी नवाजा गया, जिसे जय प्रकाश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। यही टीम अब भाभी मां बना रही हैं इसलिए उम्मीदें कई गुना बढ़ गई हैं।
फैमिली ओरिएंटेड फिल्म भाभी मां को लेकर निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा सहित फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम बेहद उत्साहित है। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।।
Punjabi Star Prince KJ enthralls Aryans Students
Mohali 18 November
Starcast of upcoming Punjabi movie “Warning” including Actor Prince Kamaljeet, Dheeraj Kumar & Irwin Meet Kaur today interacted with the students and staff of Aryans Group of Colleges, Rajpura Near Chandigarh during a Meet & Greet session at its campus. The starcast enthralled the audience on the songs of upcoming Punjabi Move “Warning”.
The starcast also shared their experiences of various roles performed in the movie. Movie is set to release on November 19 (Today) worldwide. Warning is an action-revenge-drama, presented in a way that promises a great cinematic experience. The movie is directed by Amar Hundal and will feature Gippy Grewal, Prince Kanwaljit Singh, Dheeraj Kumar and Mahabir Bhullar as lead characters.
रदूषण पर चर्चा करने के लिए केजरीवाल तैयार नहीं, भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मिलने से किया मना
पराली का घोल 40 हज़ार रुपये का और 16 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर दिया-आदेश गुप्ता
जर्जर हो चुकी परीवहन व्यवस्था के कारण दिल्ली ‘प्रदूषण राजधानी’ बन चुकी है-रामवीर सिंह बिधूड़ी
नई दिल्ली, 18 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बातचीत करने के लिए मिलने गए, लेकिन भाजपा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही रोक दिया गया क्योंकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदूषण को लेकर किसी भी तरह की चर्चा करने के पक्ष में ही नहीं है।
श्री आदेश गुप्ता ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि पराली का घोल 40 हज़ार रुपये का और 16 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च कर दिया यानि 4 हज़ार गुना ज्यादा विज्ञापन पर खर्च किया। यदि यही रुपये स्मॉग टॉवर लगाने पर, प्रदूषण के रोकथाम पर किया गया होता तो आज दिल्ली की स्थिति कुछ और होती। दिल्ली के लोगों को राहत मिलती। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा की बात करने वाले केजरीवाल को पता होना चाहिए कि वर्तमान स्थिति में पंजाब और हरियाणा की वायु दिल्ली की तुलना में बेहतर और शुद्ध है।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले सात सालों में अरविंद केजरीवाल सिर्फ घोषणाएं करते हैं और आज दिल्ली की जनता आज खुद को हैरान, परेशान और असहाय महसूस कर रही है। जनता दिल्ली के स्मॉग चैंबर में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जो मूल समस्या है उसपर सिर्फ 40 हज़ार रुपये खर्च करना यह बताता है कि केजरीवाल सरकार प्रदूषण के प्रति अभी तक सिर्फ असंवेदनशील रवैया अपनाती रही है।
नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पराली से खाद बनाने की बात कही लेकिन एक छटाक भी खाद नहीं बनी और 16 करोड़ रुपये प्रचार पर बहा दिए गए। दिल्ली वालों के टैक्स के पैसे को जिससे किसानों को फायदा नहीं हुआ, केजरीवाल ने अपने प्रचार में खर्च कर दिए।
श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था बिल्कुल जर्जर हो चुकी है जिसके कारण दिल्ली ‘प्रदूषण राजधानी’ बन चुकी है। 11000 इलेक्ट्रिक बसें लाने का वायदा किया था लेकिन केजरीवाल सरकार ने पिछले सात सालों में एक भी बस नहीं खरीदी और अभी जो बसें सड़कों पर दौड़ रही है, उनकी मीयाद खत्म हो चुकी है। इसलिए लोग इन बसों में चलने से डर रहे हैं जिसके चलते लोगों ने अपनी गाड़ियां निकाली है। दिल्ली में प्रदूषण के कारणों में इन गाड़ियों का योगदान 41 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पीडब्ल्यूडी की जितनी सड़के हैं सभी टूटी हुई है। जिससे उनपर उड़ने वाले धूल से दिल्ली में प्रदूषण स्तर काफी बढ़ गया है। केजरीवाल सरकार ने अभी तक ना ही नई सड़कों का निर्माण तो दूर पुरानी सड़कों का मरम्मत तक नहीं करवाई है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता श्री अभय वर्मा, भाजपा विधायक श्री मोहन सिंह बिष्ट, श्री जितेन्द्र महाजन, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री अनिल वाजपेयी एवं श्री अजय महावर, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, श्रीमती ममता काले, श्री आदित्य झा एवं श्री शुभेन्द्रु शेखर अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)






