सरदार सुखबीर सिंह बादल ने सिख वेश में सिख विरोधी साजिशों को अंजाम देने वालों पर फटकार लगाई

अकाली दल (दिल्ली) शिरोमणी अकाली दल के साथ एकजुट, परमजीत सिंह सरना अकाली दल की दिल्ली इकाई के नए अध्यक्ष
नई दिल्ली/09अक्टूबर: सरदार परमजीत सिंह सरना की अगुवाई में अकाली दल की दिल्ली इकाई के शिरोमणी अकाली दल के साथ एकजुट होने से पंथक और पंजाब की धार्मिक -राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया तथा महत्वपूर्ण मोड़ आया है। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने इस घटनाक्रम को सिख और पंजाब की धार्मिक तथा राजनीति में निर्णायक गेम चेंजर करार देते हुए जत्थेदार सरना को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया तथा उनसे पूरे पंथ को एक पंथक झंडे के नीचे सभी को एकजुट करने के अभियान की अगुवाई करने का आग्रह किया। उन्होने सरदार सरना से अन्य पार्टी की इकाइयां बनाने के लिए कहा। सरदार सरना ने इस अवसर पर अपने भाषण में ‘‘ सिखों के गददारों और काली भेड़ों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन कठपुतलियों और उनके आकाओं की हरकतों ने सिख पंथ में निराशा की लहर दौड़ गई है ’’। सरदार सुखबीर सिंह बादल ने उन गददारों पर जमकर निशाना साधा ,जिन्होने सिखों के दुश्मनों को बढ़ावा देने और इसे लागू करने के लिए सिख वेश में काम किया’’। उन्होने कहा, ‘‘ सिख समुदाय में गृहयुद्ध छेडने के लिए कुटिल साजिशें रची जा रही हैं। उन्होने सरदार सरना और उनकी पूरी टीम और समर्थकों को इस नेक काम को अपना अटूट समर्थन देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा , ‘‘ एकता ही इन साजिशों को पराजित करेगी’’। सरदार बादल ने कहा कि संकट के दौर ने हमेशा खालसा पंथ को एकजुट किया है। उन्होने कहा, ‘‘ आज खालसा पंथ और उसके ऐतिहासिक संस्थानों पर प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दुश्मन हमला कर रहे हैं, जो हरियाणा के लिए एक अलग गुरुद्वारा कमेटी को वैध ठहराकर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को तोड़कर पंथ को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होने कहा कि बाहरी हमले और आंतरिक तोड़फोड़ से लडने के लिए एकता की आवश्यकता है’’। इस अवसर पर सरदार परमजीत सरना ने कहा कि उन्होने अकाली दल को कभी नही छोड़ा और अब भी वे पार्टी के एक सिपाही हैं। उन्होने कहा, ‘‘ मैने हमेशा पंथ की भलाई के लिए काम किया है और आज मुझे जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा’’। उन्होने कहा कि जिन लोगों को पार्टी की टिकट पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) का चुनाव लड़ने के बाद विश्वासघात किया है, उन्हे पंथ से माफी मांगनी चाहिए और पार्टी में वापिस आना चाहिए। इस अवसर पर एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी,सरदार बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ,सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर और बीबी रंजीत कौर ने भी भाषण दिया।

आईएबीसी ने किया डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का विमोचन

विवेक जैन भारत की पहली भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली प्रथम महिला अधिकारी व पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल डॉ किरण बेदी की पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस का शिकागों में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम इंडियन अमेरिकन बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अजीत सिंह और विनेश विरानी के नेतृत्व में प्रमुख सामुदायिक संगठनों के साथ मिलकर किया गया। आईएबीसी के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित लोगों को डॉ किरण बेदी की महानता से अवगत कराया। आर्ट ऑफ लिविंग की विनेश विरानी ने अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में डॉ किरण बेदी को उनके निडर नेतृत्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ किरण बेदी को बेहतरीन प्रबन्धन व पुलिस विभागों की संरचनात्मक नींव में व्यापक सार्थक सुधारों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ किरण बेदी ने बताया कि उनकी पुस्तक फियरलेस गवर्नेंस सुशासन के मूल सिद्धांतों पर उनके दृष्टिकोण और सुशासन की क्षमता को समाहित करती है। कहा कि उन्होंने अपने जीवन के हर कदम पर अनेकों चुनौतियों का सामना दृढ़ संकल्प, विश्वास और अडिग संकल्प के साथ किया। डॉ किरण बेदी ने सभी प्रवासी भारतीयों से महात्मा गाँधी के आदर्शों पर चलने की जरुरत पर बल दिया। डॉ भरत बरई ने भारत के स्वंतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एफआईए शिकागो के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा ने डॉ किरण बेदी के सम्मान में लिखी गई एक विशेष कविता किरण प्रस्तुत की जिसे डॉ किरण बेदी सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने बहुत सराहा। इस अवसर पर राकेश मल्होत्रा ने भारतीय अमेरिकी व्यापार परिषद से हर वर्ष दो अक्टूबर का दिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर आईएबीसी प्रमुख कीर्ति कुमार रावूरी ने फियरलेस गवर्नेंस पुस्तक को सरकारी सिविल सेवा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की। ऋचा चंद द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग, नेशनल इंडिया हब, इलिनोइस क्रिकेट एसोसिएशन, वीएचपीए, हिंदू महिला नेटवर्क, शिकागो के भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति, डॉ भरत बरई, डॉ श्रीनिवास रेड्डी, भारतीय कौंसलावास से कौंसुल रंजीत सिंह, फेडरेशन ऑफ़ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मल्होत्रा, शिकागो के प्रमुख समुदाय के लोग, श्वेता बैद, एल्डरवुमन, सिटी ऑफ़ ऑरोरा, नाग जायसवाल, मुरुगेश कासिलिंगम, विनीता गुलाबानी, निक वर्मा, सुब्बू अय्यर, सतीश दादापोगु, युवा अशंख, अनी सिंह सहित कई समुदाय के नेता उपस्थित थे।

हिंदी भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है।

यह मातभृ मिू पर मर मिटनेकी भक्ति है।। इसी उद्देश्य के साथ उड़ान "कला का महाकंुभ" के इस मंच पर सभी नेअपनी मातभाषा ृ के प्रति अपनी भावों को कला के माध्यम सेप्रस्ततु किया । कार्यक्रर्य म का संचालन विश्व प्रसिद्ध मोटिवेशनल इंफलएु ंसर ललित अरोरा नेकिया। इस अवसर के दीप प्रज्वलन पर चित परिचित चेहरे, जसै ेकि परम वीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिहं यादव, कवि राजेश चेतन जी, डी आइ जी डॉ वी के शखर े , बी जेपी यथू मोर्चाअध्यक्ष पंकज कोचर, पर्वू र्वमंत्री बिजेंद्र गोयल के साथ जानेमानेव्यवसायी पवन कंसल, जगदीश अग्रवाल, मकुेश गुप्ता, पंकज सरूी, प्रकाश च्न्द्र जनै , हरीश सिगला ं , सती राम यादव एवंऊषा नागपाल जी उपस्थित रहे। इस हिदं ी के समारोह मेंभारतीय सभ्यता सेओत प्रोत कई भव्य कार्यक्रर्य म भी प्रस्ततु किए गए जसै ेविश्व विक्यात पंडित बिरजूमहराज की शिष्या नंदिनी शर्मानेकत्थक के माध्यम सेगणेश वंदना कर कार्यक्रर्य म का प्रारम्भ किया। इसके बाद उड़ान कला का महाकंुभ की ओर सेहिदं ी इतिहास और साहित्य पर एक चित्रकथा की प्रस्ततिु की गयी। कार्यक्रर्य म में “म्यज़िू क वाले” संस्था के विद्यार्थियर्थि ों नेमंत्रमग्ुध करनेवालेसांस्कृतिक कार्यक्रर्य म भी प्रस्ततु किए। इसके बाद विश्व विख्यात कवि डॉ अर्जुनर्जु सिसोदिया, अनिल अग्रवंशी, महेश बेधड़क और बलजीत कौर नेउड़ान के संरक्षक कवि राजेश चेतन जी के संचालन मेंअद्भतु कवि सम्मेलन प्रस्ततु किया। इस समारोह मेंतालियों की गड़गड़ाहट के बीच हिदं ी को विश्व के मंच मेंपहचान दिलानेके लिए पंडित विजय शंकर मिश्र, रिशिराज जी, याद राम शर्मा, तनुशर्माजी, डॉ इला जायसवाल, आनंद गिरी जी, डॉ विनोद बब्बर, आलोक कुमार और अमित माहेश्वरी जी को उड़ान “कला का महाकंुभ” द्वारा हिदं ी हैंहम 2022 सम्मान सेसम्मानित किया गया। इसके अलावा उड़ान “कला का महाकंुभ” ट्रस्ट द्वारा संगीत के विद्यार्थियर्थि ों को क्षात्रवत्तिृ स्वरूप मफ़्ुत हार्मोनीयम दिए गए। नन्हेनन्हेबच्चों द्वारा संत कबीर, मीरा बाई, हरवंश राय बच्च्न और सभु द्रा कुमारी चौहान के रूप में काव्य पाठ करना कार्यक्रर्य म का मख्ु य आकर्षणर्ष रहा और सभी द्वारा खबू सराहा गया। प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर राकेश आर्याजी के प्रेरक टीम बिल्डिगं कार्यक्रर्य म नेभी खबू सराहना बटोरी एवं इसी दौरान प्रश्नोत्तर के माध्यम सेदर्शकर्श ों नेभी खबू ईनाम बटोरे। उड़ान के प्रधान श्री अकिं त खट्टर नेख़ास ज़ोर इस बात पर दिया कि विश्व मेंहिदं ी के उत्थान हेतुइस प्रकार के कार्यक्रर्य म निरंतर रूप सेकिए जानेकी आवश्यकता हैएवंसभी हिदं ी भाषियों को अपनेदैनिक व्यवहार मेंहिदं ी का अधिक सेअधिक प्रयोग करना चाहिए। इसके साथ ही विनय राठौर , गिरीश गुप्ता, अरुण जनै , विकास खन्ना, हिमांशुमोहता, नरेश अरोरा, के. एम. शर्माएवंप्रदीप द्विवेदी नेकार्यकार र्य ी समिति को इस भव्य कार्यक्रर्य म के सफल आयोजन की बधाई दी।