पुरे हरियाणा में रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी जाती है मात्र 50 रूपये की राशि


 न्यूज एण्ड फोटो :

पुरे हरियाणा में रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी जाती है मात्र 50 रूपये की राशि
अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मांग
50 रुपये की राशि को बढ़ाकर 500 रुपये किए जाए
कई सालों से चली आ रही इस परंपरा को बदला जाए

चंडीगढ : इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा के आजीवन सदस्य एवं अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि पूरे हरियाणा में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी जाने वाली मात्र 50 रूपये की राशि को बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए।

राजकुमार गोयल का कहना है कि सालों से यह परंपरा चली आ रही है कि जो भी संस्था रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है उन्हे रेड क्रास सोसायटी द्वारा प्रति रक्तदाता 50 रुपये रिफ्रेशमेंट के तौर पर दिए जाते हैं। गोयल का कहना है कि आज महंगाई कहां से कहां पहुंच गई। ऐसे में यह राशि बहुत कम है इतने कम रुपये में अच्छी क्वालिटी का रिफ्रेशमेंट का सामान जैसे दूध, जूस, फ्रूट इत्यादि नहीं आते। इसके साथ साथ रक्तदाताओं को एक स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी दिया जाना आवश्यक है ताकि रक्तदाताओं का मनोबल बढे। इसके लिए बजट राशि 50 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति रक्तदाता की जानी चाहिए।  

राजकुमार गोयल का कहना है कि यदि सरकार यह राशि बढाती है तो निसंदेह बल्ड डोनेशन कैम्पों की संख्या और ज्यादा बढ़ेगी व ब्लड बैंकों में और ज्यादा ब्लड एकत्रित होगा। गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि इस और गंभीरता से ध्यान दिया जाए और रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी जाने वाली 50 रुपये की राशि को बढ़ाकर 500 रुपये किया जाए।

कांग्रेस सिर्फ भ्रम, झूठ और शंका पैदा करने वाला समूह है;धर्मेंद्र प्रधान


 भारत की प्रगति में हरियाणा का अपना अहम योगदान : धमेंद्र प्रधान


कांग्रेस कुंठित हो चुकी है और दुविधा में फंसी है : धमेंद्र प्रधान

हरियाणा का देश में तेजी लाने वाला मिजाज है -  धर्मेंद्र प्रधान

हरियाणा पीएम मोदी के विजन को लीड करेगा - धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली/  चंडीगढ़  , 29 जून। भाजपा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत की प्रगति में हरियाणा का अपना अहम योगदान है। अक्टूबर में हरियाणा विधानसभा के चुनाव होने हैं और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। श्री प्रधान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोड़े अटकाने वाली पार्टी है। कांग्रेस के पास देश और प्रदेश की जनता के हित का कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस कुंठित हो चुकी है, इसलिए कांग्रेस नकारात्मक राजनीतिक करती है और दुविधा में फंसी हुई है। धमेंद्र प्रधान शनिवार को पंचकूला स्थित ताउ देवीलाल स्टेडियम में विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की पहले सत्र की बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, पूर्व मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा भाजपा के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने कहा कि विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहयोग करने पर हरियाणा की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाएंगे। सर्व समाज को विश्वास में लेते हुए जनता का विश्वास जीतेंगे और लोगों के सहयोग से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। श्री प्रधान ने कहा कि हमारे प्रतिद्वंदी के पास कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम, झूठ और शंका पैदा करने वाला समूह है। लोकसभा चुनाव में उनकी पराजय हुई है और एनडीए की वापसी हुई है। पिछले दो दिनों से लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस ने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाए रोड़े अटकाने वाली राजनीतिक शक्ति बनने का मन बनाया हुआ है।
धमेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हुए कहा कि मोदी जी हरियाणा की विधानसभा स्तर तक के कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। यही कारण है कि 2014, 2019 और 2024 तीनों लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद दिया जिससे दिल्ली में उत्तरदायी सेवा की व्यवस्था बनी। पिछले दो विधानसभा चुनावों में भी हरियाणा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है और तीसरी बार भी हरियाणा के लोगों का भरोसा और विश्वास भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से भाजपा की सत्ता में वापसी होगी। श्री प्रधान ने कहा कि राजनीति जीवंत होती है, राजनीति प्रसंग आधारित होती है, राजनीति सूझ-बूझ की होती है और संगठन की रणनीति और मेहनत की होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पिछले 10 सालों में हरियाणा में जनता की सेवा की है। आज हरियाणा ने भी  कई पैमाने पर देश में अपनी विश्वसनीयता बनाई है।
चुनाव प्रभारी श्री प्रधान ने कहा कि हरियाणा सिर्फ एक प्रदेश नहीं, बल्कि हरियाणा भारत के अंदर सकारात्मकता लाने वाला एक मिजाज है। भारत की आर्थिक उन्नति में हरियाणा का अपना स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का आह्वान किया है और 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के हिसाब से हरियाणा सबसे उपर है और पीएम मोदी के विजन को लीड करेगा। देश को एक नई उंचाई तक जाने के लिए हरियाणा के नेतृत्व की भी आवश्यकता है।  हरियाणा की जनता ने पिछले 20 सालों में 10-10 साल की कांग्रेस और भाजपा की सरकार को आंका है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस और 2014 से 2024 तक भाजपा को देखा और परखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है।
विपक्ष को घेरते हुए श्री प्रधान ने कहा कि विपक्ष ने अनावश्यक राजनीतिक पैंतरा अपनाया हुआ है। सभी को मालूम है कि जिस पार्टी के पास बहुमत होता है स्पीकर भी उसी का होता है, लेकिन विपक्ष ने इसमें विपरित रवैया अपनाया। राष्ट्रपति के अभिभाषण की चर्चा को भी अटकाने का प्रयास किया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए श्री प्रधान ने कहा कि कांग्रेस कुंठित होने के कारण दुविधा में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से झूठ और भ्रम फैलाएगी। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की जनता पर भरोसा है और जनता को भाजपा पर भरोसा है। सुशासन के आधार पर हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सत्ता वापसी होगी।
पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए धमेंद्र प्रधान ने कहा कि लोग विकास चाहते हैं, इसलिए भाजपा को तीसरी बार दायित्व देंगे। 10 सालों में भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव चाहे नगरपरिषद का हो, लोकसभा या फिर विधानसभा का हो, भाजपा सदैव चुनाव को चैलेंज के रूप में लेती है।
विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर धमेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा अपनी ताकत पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश की जनता पर भरोसा है और कार्यकर्ताओं की निष्ठा पर विश्वास है और हम आगामी चुनाव जीतेंगे। नीट की परीक्षाओं पर पूछे गए सवालों पर धमेंद्र प्रधान ने खुलकर जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चर्चा ही नहीं चाहती, बल्कि चर्चा से भागना चाहती है। कांग्रेस का उद्देश्य विद्यार्थी हित नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा प्रकरण सीबीआई को सौंप दिया है।

बाप-बेटे जनता की नहीं, परिवार की सरकार बनाना चाहते हैं


 पंचकूला में विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हरियाणा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने मंच से हुड्डा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बाप बेटे जनता की सरकार नहीं लाना चाहते, बल्कि बाप-बेटे की सरकार चलाना चाहते हैं। लेकिन उनका यह सपना सपना ही रह जाएगा। हरियाणा में तीन माह बाद भी भाजपा की ही सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि मेरी कुंडली में हार नहीं है। हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीतकर हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार होने का अहसास है, इसलिए पूरी मेहनत करनी है और फिर से कार्यकर्ता प्रदेश के गरीबों की सरकार, विकास करने वाली सरकार लाने के लिए दिन रात एक कर देंगे। कार्यकर्ताओं को बिप्लब ने कहा आप सब एकजुटता के साथ जनता में जाएं और मोदी और नायब सरकार के विकास कार्य को बताएं। उन्होंने कहा कि एकजुटता में बड़ी ताकत होती है, इसलिए सभी कार्यकर्ता इस चुनाव को भी इसी एकजुटता के दम पर जीतेंगे।

हरियाणा में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा


 पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में 2,70,000 करोड रुपए के करवाए विकास कार्य- केंद्रीय गृहमंत्री


केंद्रीय गृहमंत्री पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को कर रहे थे संबोधित

नई दिल्ली,  । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माता मनसा देवी की भूमि पंचकूला से घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा   किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी और  अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को हर घर में जाकर प्रत्येक वोटर से वोट की अपील करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को पंचकूला में आयोजित विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की दूसरे सत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि प्रति व्यक्ति प्रति एकड़ अनाज पैदा करने में ‘‘म्हारे हरियाणा’’ ने रिकॉर्ड बनाया है। देश को रक्षक देने में अनुपातिक तौर पर सबतै आगे ‘‘म्हारे हरियाणा’’ है। स्वर्ण पदक दिलाने में हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे हैं। बासमती चावल का उत्पादन सबसे ज्यादा ‘‘म्हारा हरियाणा’’ कर रहा है। लाल डोरे को मालिकाना हक सबसे पहले हरियाणा में दिया गया। आयुष विश्वविद्यालय बनाने के अलावा अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देना हरियाणा के रिकॉर्ड को दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए कार्यों से लोगो को अवगत करवाएं।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने हरियाणा प्रदेश में 2,70,000 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में कई असंभव बातों को संभव करके दिखाया है, इनमें अयोध्या का राम मंदिर निर्माण, जम्मू कश्मीर की धारा 370 व 35ए को समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को संदेश देना, देश में नई शिक्षा नीति को लागू करना शामिल रहा है।
अमित शाह ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पूरे देश में कई महत्वपूर्ण चीजों के लिए जाना जाता है। देश को कई मामलों में हरियाणा ने आत्मनिर्भर बनाया है। अनाज के गोदाम किसानों के द्वारा पैदा किए हुए अन्न से भरे हुए हैं। देश की सेना में हरियाणा के ज्यादा संख्या में जवान हैं। खेल के मैदान में स्वर्ण दिलवाने वाले भी हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी आगे मिलते हैं। हरियाणा की धरती पर ही कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया गया। महाराजा अग्रसेन, दानवीर कर्ण, गुरु द्रोणाचार्य भी हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं।
कार्यकर्ताओं में जोश और नई ऊर्जा भरते हुए श्री शाह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर से मतदाता की कद्र करती है। किसी भी जीत का श्रेय पार्टी अपने बूथ कार्यकर्ता को देती है। इसी कारण कार्यकर्ताओं के समूह को भाजपा में देव दुर्लभ फौज कहा जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह खुद को भाजपा पार्टी का समर्पित सिपाही समझकर एक-एक वोट के लिए काम करें। श्री शाह ने कहा कि हमारे जैसे कार्यकर्ता किसी अन्य पार्टी के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बड़े गर्व के साथ जनता के बीच जाएं, क्योंकि मोदी और मनोहर-नायब सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। हमने हर मोर्चे पर देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हारा हुआ विपक्ष अपने आपको जीता हुआ समझ रहा है यह विपक्ष झूठ फैला रहा है। श्री शाह ने कहा कि हम गरीब कल्याण के आधार पर सरकार बनाएंगे। हरियाणा ने समग्र रूप से विकास किया है। भाजपा सरकार ने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी है और भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा दिया है।
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव में मिली हार को छिपाने में लगी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में 6 दशक के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। भाजपा की जीत का आधार पार्टी का सिद्धांत कार्यकर्ताओं का परिश्रम  और भाजपा की सरकारों द्वारा किए गए लोक कल्याण के काम हैं।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता कट, कमीशन और करप्शन में लिप्त रहे हैं। पहले हरियाणा में एक सरकार एक जिले के लिए, दूसरी सरकार दूसरे जिले के लिए काम करती थी, लेकिन भाजपा ने 10 वर्षों में पूरे हरियाणा में एक समान काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र में कमल की सरकार बना दी है और अब हरियाणा में भी तीसरी बार कमल की सरकार बनानी है।
कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सोनिया की आंखों का तारा (राहुल गांधी) और हुड्डा साहब का सितारा (दीपेंद्र हुड्डा) अब हरियाणा में तारा-सितारा नहीं चलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में दो तिहाई बहुमत से जीतना है।


बॉक्स

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मौका परस्त है : धमेंद्र प्रधान


विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक के पहले सत्र में बोलते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि देश की उन्नति में हरियाणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश में पिछले 10 वर्षों के दौरान अब तक जो भी चुनाव हुए हैं उनमें प्रदेश  के कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाया है। यहां श्री प्रधान ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी घेरा।
श्री प्रधान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर जो फिफ्टी-फिफ्टी हुआ है, आगे उसको आगे बढ़ाकर 60-40 बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे नीट की परीक्षा हो या अन्य किसी भी प्रकार का मुद्दा हो, उस पर सरकार अपना पक्ष रखने को तैयार है। विपक्ष इन बातों को अपना मुद्दा बनाकर देश में अराजकता फैलाना चाहती है।  हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के साथ समझौता कर लेती है और चुनाव के बाद उस समझौते को खत्म कर देती है ये दोनों पार्टी मौकापरस्त है।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना की महामारी और दूसरे देशों के बीच हो रहे युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, बड़े-बड़े देशों की कमर टूट गई थी। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस द्वारा आरक्षण खत्म करने के फैलाए गए भ्रम को तोड़ते हुए श्री प्रधान ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधान के रूप में हैं तब तक आरक्षण बरकरार रहेगा। उन्होंने  कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पास वर्ष 2004 से 2014 तक 10 साल में किए गए जमीन घोटाले, दलितों पर अत्याचार, भाई-भतीजावाद के अलावा कोई मुद्दा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश के लोगों के बीच में जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार कर कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना होगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमें पार्टी के लिए नए लोगों को जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से 26 जुलाई तक नए वोट बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने समर्थकों की वोट को जोड़ने का काम व जिम्मेदारी को प्रमुखता से निभाना है।


बॉक्स

10 सालों में किए गए विकास कार्यों के आधार पर तीसरी बार बनाएंगे सरकार : नायब सिंह

विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री ने गिनवाई सरकार की योजनाएं और उपलब्धियां

विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा 10 सालों में किए गए विकास और जनहित कार्यों के आधार पर तीसरी बार जनता भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सोच अंत्योदय की है। अंत्योदय की भावना पर चलते हुए हमने पिछले 10 सालों में 50,000 परिवारों को अंत्योदय श्रेणी में चिन्हित किया है। ये वो लोग थे जिनके पास काम करने के लिए कोई पैसा नहीं था। हमारी सरकार ने 50,000 लोगों को परिवार उत्थान योजना के तहत लोन देकर आगे बढ़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर सभी कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता का आभार जताया।
नायब सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान बहुत-सी समस्या हमारे सामने आई, जो अब हमारे लिए अनुभव देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ज्यादा शक्ति लगाकर 10 सालों में किए गए विकास कार्यों के आधार पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से तीसरी बार प्रदेश में कमल का फूल खिलाने का काम करेंगे।
सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गिनवाते हुए श्री सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में बुजुर्गों को 1000 रूपये बुढ़ापा पेंशन के रूप में मिलते थे और अब 2024 में बुजुर्गों को 3000 रूपये बुढ़ापा पेंशन मिल रही है। पिछले साढ़े 9 साल में हमारी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में 2000 रूपये का इजाफा किया। उन्होंने कहा कि अब बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने ऐसी योजना लागू की जिससे 60 वर्ष पूरे होते ही बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन अपने आनी शुरू हो जाती है। प्रदेश के 2,32,000 लोगों की इस योजना के तहत पेंशन बनकर उनके घर पर पहुंची है। प्रदेश में 19 लाख 65,000 बुजुर्गों को बुजुर्ग सम्मान भत्ता मिल रहा है।
नायब सैनी ने कहा कि सरकार ने दयालू योजना के तहत 8037 परिवारों को वित्तीय सहायता देकर सहयोग किया है। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत 23 लाख परिवारों के 84 लाख लोगों को बस में 1000 किलोमीटर फ्री में यात्रा करने का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आयुष्मान कार्ड के साथ चिरायु योजना को लागू किया, जिससे प्रदेश के एक करोड़ 19 लाख लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवार की छत के ऊपर फ्री में सोलर सिस्टम लगाया जा रहा है। इस योजना के तहत जिस परिवार की आय एक लाख से कम है, उसको 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और 50 हजार रूपए प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 47 लाख परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए हैं, जो वर्ष 2014 में 25 लाख 12 हजार कार्ड थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बीपीएल राशन कार्ड काटे जाने की अफवाह फैला रही हैं जबकि प्रदेश में 10 साल में 21 लाख परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड और बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब काफी रोजगार बंद हो गए तब सरकार ने रेहडी- फड़ी का काम करने वाले जरूरतमंद परिवारों को बिना ब्याज 10- 10 हजार रुपए की मदद करने का काम किया है। अब तक 1 लाख 41 हजार लोगों को यह सहायता सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में साढ़े 4 करोड़ लोगों को लाभ दिया है। हरियाणा प्रदेश के 63 हजार लोगों को इस योजना के तहत मकान बनाकर चाबी सौंप दी गई है। अभी 16 हजार मकानों का  निर्माण चल रहा है, उनका जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करके चाबी सौंप दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार का गठन किया जा सके।

बॉक्स

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने लालच देकर मतदाताओं को बरगलाया : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास एवं शहरी निकाय मंत्री मनोहर लाल ने कहा लोक सभा चुनाव के दौरान प्रदेश में भले ही चुनाव का रिजल्ट फिफ्टी-फिफ्टी रहा हो, पर सही मायने में हम कांग्रेस से आगे हैं। इस चुनाव से कांग्रेस राज्यसभा सांसद की एक सीट हारी है जो भाजपा के खाते में आने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में महिलाओं के खाते में 8500 रुपये भेजने, आरक्षण  खत्म करने  की अफवाह फैलाकर लोगों को बरगलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस के फरेब को समझ चुकी है, इसलिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।
मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा सरकार जरूरतमंद और अंत्योदय को आगे बढ़ाने वाली विचारधारा की पार्टी है।  कांग्रेस पार्टी ने 1975 में संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी संविधान की धज्जियां उड़ाने का काम किया।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब शीघ्र ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं और हर कार्यकर्ता को एक-एक घर में जाकर अपने चुनाव का प्रचार करना है और तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनानी है।


ये रहे मौजूद
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी में राजनीतिक प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, , केंदीय मंत्री राव इंद्रजीत, डा. सुधा यादव, संगठन सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद सुभाष बराला, सांसद नवीन जिंदल, महामंत्री मोहनलाल बडोली, सुरेन्द्र पूनिया, अर्चना गुप्ता, सांसद रामचंद्र जांगडा, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा,  विधायक लीलाराम गुर्जर, किरण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पंचकूला दीपक शर्मा, पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सैंकड़ों नौजवान अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल

 


हरमीत सिंह कालका ने हरजोत सिंह को बनाया यूथ अकाली दल का महासचिव


नई दिल्ली, :
 शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब डीएसजीएमसी के पूर्व मेंबर मनजीत सिंह ओलख की प्रेरणा और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों द्वारा की जा रही सेवाओ से प्रभावित होकर युवा सिक्ख हरजोत सिंह के साथ सैंकड़ों सिक्ख युवाओं ने अकाली दल दिल्ली स्टेट में शामिल होने का ऐलान किया।
इस अवसर पर सरदार कालका ने इन युवाओं का पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए सरदार हरजोत सिंह को यूथ अकाली दल दिल्ली का महासचिव घोषित किया।
उन्होंने कहा कि सरदार हरजोत सिंह में सिख कौम के प्रति काम करने और सेवा करने का जुनून है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए बाकी नौजवानों को कहा की हरजोत सिंह ने प्रेरित करके आपको आज हमारी पार्टी की सदस्यता दिलाई जिसके लिए हम आप सभी का स्वागत करते हैं।
सरदार कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिखों और पंथ की सबसे पुरानी पार्टी है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी और यह 104 साल पुरानी पार्टी है, जिस उद्देश्य से इस पार्टी का गठन किया गया था हमने उसी सिद्धांत को लेकर इस पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल दिल्ली स्टेट रखा।
उन्होंने बताया कि बाबा खड़ग सिंह, मास्टर तारा सिंह ने जिस प्रकार कौम की सेवा की, उसका इतिहास पढ़कर पता चलता है कि इसकी विरासत कितनी समृद्ध है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारी प्राथमिकता श्री गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु घर का रखरखाव पूूर्ण श्रद्धा व संपूर्ण मर्यादा के साथ बनाए रखना है। इसमें यदि कोई गिरावट आती है तो लोगों की जरूरतों के मुताबिक सुधार के लिए उनके साथ खड़ा होना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने नौजवानों से कहा कि पार्टी के अध्यक्ष एमपीएस चढ्ढा, भूपिंदर सिंह भुल्लर, परविंदर सिंह लक्की, जसमैन सिंह नोनी, मनजीत सिंह औलख, अमरजीत सिंह पिंकी सहित ये वो टीम है जो देशभर में जहां भी जरूरत हो सिक्ख कौम की सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में आज शामिल होने वाले युवा सिक्खों को सिखी स्वरूप में देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। अन्य युवाओं को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर हरजोत सिंह ने कहा कि वो पार्टी द्वारा दिए गए सत्कार के लिए आभारी है और पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात बढ़चढ़ कर कार्य करेंगे।

ਸੈਂਕੜੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿੱਲੀ ਸਟੇਟ ਵਿਚ ਭਰੋਸਾ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਲ


 ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ


ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, : 
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿੱਲੀ ਸਟੇਟ ਨੂੰ ਅੱਜ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ ਮਿਲਿਆ ਜਦੋਂ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੈਂਬਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਓਲਖ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਅਤੇ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋ ਵਲੋ ਕੀਤੀਆ ਜਾ ਰਹੀਆ ਸੇਵਾਵਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੋ ਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਸੈਂਕੜੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਹੋਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿਚ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ’ਤੇ ਜੀ ਆਇਆਂ ਕਹਿੰਦਿਆਂ ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿੱਲੀ ਦਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਦਾਰ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਵਿਚ  ਕੌਮ ਪ੍ਰਤੀ ਕੰਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਕਰਨ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਹਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰ ਕੇ ਇਸਨੇ ਲਿਆਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਅੱਜ ਤੁਹਾਡੇ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ’ਤੇ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।
ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸਿੱਖਾਂ ਦੀ ਤੇ ਪੰਥ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਪੁਰਾਣੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਗਠਨ 1920 ਵਿਚ ਹੋਇਆ ਤੇ ਇਹ 104 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਮਕਸਦ ਵਾਸਤੇ ਇਹ ਪਾਰਟੀ ਬਣੀ, ਅਸੀਂ ਉਹ ਸਿਧਾਂਤ ਲੈ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਿੱਲੀ ਸਟੇਟ ਇਸਦਾ ਨਾਂ ਰੱਖਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਾਬਾ ਖੜਕ ਸਿੰਘ, ਮਾਸਟਰ ਤਾਰਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਵੇਂ ਕੌਮ ਪ੍ਰਤੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ, ਇਸਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗੇਗਾ ਕਿ ਇਸਦਾ ਕਿੰਨਾ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸਾ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਸਾਡਾ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਟੀਚਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਗੁਰੂ ਘਰਾਂ ਦਾ ਰੱਖ ਰਖਾਅ ਪੂਰਨ ਮਰਿਆਦਾ ਨਾਲ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸੇ ਨਾਲ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਨਿਘਾਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਸ ਵਿਚ ਸੁਧਾਰ ਵਾਸਤੇ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੋੜ ਮੁਤਾਬਕ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਡੱਟ ਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹੋਣਾ ਸਾਡੀ ਮੁਢਲੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਮ ਪੀ ਐਸ ਚੱਢਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ, ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ, ਰਵਨੀਤ ਜਸਮੇਨ ਸਿੰਘ ਨੋਨੀ, ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਲਖ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਿੰਕੀ ਸਮੇਤ ਇਹ ਉਹ ਟੀਮ ਹੈ ਜਿਥੇ ਕਿਤੇ ਵੀ ਲੋੜ ਪੈਂਦੀ ਹੈ ਭਾਵੇਂ ਅੰਡੇਮਾਨ ਨਿਕੋਬਾਰ ਜਾਣਾ ਪਵੇ ਜਾਂ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਿੱਸੇ ਵਿਚ ਜਾਣਾ ਪਵੇ ਜਦੋਂ ਕਿਸੇ ਸਿੱਖ ਨੂੰ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਸਾਰੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਦੀ ਉਹ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਹਾਡਾ ਸਿੱਖੀ ਸਰੂਪ ਵੇਖ ਕੇ ਖੁਸ਼ੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਕੌਮ ਤਾਂ ਹੀ ਅੱਗੇ ਵੱਧ ਸਕਦੀ ਹੈ ਜੇਕਰ ਅਸੀਂ ਪੂਰਨ ਸਿੱਖੀ ਬਾਣਾ ਧਾਰਨ ਕਰੀਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਪੰਥ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਆਏ ਹੋ, ਇਹ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ। ਉਹ ਆਸ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਹੋ ਕੇ ਹੋਰ ਵੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੁੜਨਗੇ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਸਾਰੇ ਮਿਲ ਕੇ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਾਂਗੇ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬਖਸ਼ੇ ਮਾਣ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਧੰਨਵਾਦੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਭਰੋਸਾ ਦੁਆਇਆ ਕਿ ਉਹ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ ਵਾਸਤੇ ਹੋਰ ਦਿਨ ਰਾਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੋੜਨਗੇ।

लोगों के मुंह से निवाला छीनने में जुटी सरकार

 


चंडीगढ़,


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार का महंगाई पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। एक साल में खाद्य पदार्थों की कीमतों में तीन गुणा बढ़ोतरी से साफ है कि सरकार जनता के मुंह से निवाला छीनने की पूरी कोशिश में जुटी है। महीने भर में सिर्फ खान-पान पर एक आम भारतीय परिवार का खर्च 16400 रुपये तक पहुंचना बेहद डरावने वाला है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि देश में रोजमर्रा जरूरत की चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स मई 2024 में 8.69 प्रतिशत पर पहुंच गया, जो मई 2023 में 2.91 प्रतिशत पर था। कमोडिटी रिसर्च फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक बीते साल की तुलना में खाद्य तेल के दाम 30 प्रतिशत और दालों के दाम औसतन 20 प्रतिशत अधिक हैं। नव निर्वाचित लोकसभा सांसद ने कहा कि घर खर्च में करीब 24 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले किराने के सामान के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। बीते दो महीने में ही साबुन, हेयर ऑयल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम 02-17 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। जबकि, रूटीन में प्रयोग होने वाले दूध, डेयरी प्रोडक्ट व सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े तो हैं ही, इनमें अभी और बढ़ोतरी की प्रबल संभावना भी बनी हुई हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट से पता चलता है कि अप्रैल-जून तिमाही में टमाटर 37.6 प्रतिशत, प्याज 89.4 प्रतिशत और आलू के दाम में 81.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि, कंज्यूमर रिसर्च फर्म कैंटा की ताजा रिपोर्ट बताती है कि जनवरी-मार्च के तीन महीनों में आम भारतीय परिवार ने ग्रॉसरी (किराना, सब्जी, दूध, अंडे, ब्रेड, पनीर आदि) पर 49418 रुपये खर्च करने पड़े हैं। यानी, हर महीने एक आम भारतीय परिवार किराने पर 16400 रुपये से अधिक खर्च करने को मजबूर हैं। नव निर्वाचित लोकसभा सांसद ने कहा कि इतने भारी भरकम मासिक खर्च की मजबूरी के सामने वे परिवार बेबस हैं, जिनकी महीने की आमदनी ही 15 हजार रुपये तक है। बढ़ती महंगाई से उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा होने लगा है। इसलिए ही आर्थिक तंगी से हताश होकर आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। परिवार के परिवार जान दे रहे हैं और इस तरह की खबरें अखबारों में अक्सर सुर्खियां बन रही हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र सरकार को सख्त से सख्त कदम उठाते हुए महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए। देश की जनता का भूखी न रहे, इस तरह के इंतजाम करने चाहिए।

बॉक्स

सरकारी नीतियों की विफलता ने की महंगाई में वृद्धि

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई की समस्या  अत्यंत विकराल रूप धारण कर चुकी है। एक दर से बढ़ने वाली महंगाई तो, आम जनता किसी न किसी तरह से सह लेती है  लेकिन कुछ समय से खाद्यान्नों और कई उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य में भारी वृद्धि ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि का क्रम इतना तीव्र है कि व्यक्ति जब फिर से उसी चीज को दोबारा खरीदने जाता है तो वस्तु का मूल्य पहले से अधिक हो चुका होता है। जब तक सरकार वर्तमान पर कायम रहेगी, मुद्रास्फीति बढ़ेगी और आम आदमी का जीवन दूभर होता रहेगा। वृद्धि का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। सरकारी नीतियों की विफलता ने महंगाई में वृद्धि की है। जब तक इन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा सकता, तब तक महंगाई कम नहीं हो सकती।