राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने संभाली देहरा विधान सभा उपचुनाव की कमान
हिमाचल प्रदेश की जनता का जनविरोधी कांग्रेस की सरकार से हुआ मोहभंग -- बोले धनखड़
नई दिल्ली, 5 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने देहरा विधानसभा की संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सिद्धार्थन संगठन मंत्री , सांसद राजीव भारद्वाज , विपिन परमार प्रभारी, विधायक राकेश जमवाल संयोजक, विधायक पवन काजल सह संयोजक सहित पार्टी के लगभग आधा दर्जन विधायकगण मौजूद रहे।
धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की समझदार जनता जनार्दन ने सभी चारों सीटों पर कमल खिलाकर पीएम मोदी की नीतियों में विश्वास प्रकट किया है। उपचुनाव में भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बना कर पछता रही है। अब कांग्रेस को चलता करने का मूड बना चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तर्ज पर मतदाताओं को अप्रोच करें।
धनखड़ ने कहा कि बैठक में चुनाव प्रबंधन सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए हर मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी की जीत से कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।
बॉक्स
राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने डॉ सतीश पूनिया को हरियाणा प्रभारी और सांसद सुरेश सिंह नागर को सहप्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।
पिछले साल की बाढ़ से भी सरकार ने नहीं लिया सबक: सांसद सैलजा
चंडीगढ़,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाए करने में विश्वास करती है। धरातल पर कोई काम नहीं होता। यही कारण है कि मानसून की बारिश शुरू होने के बाद भी अभी तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में न तो बरसाती नालों की सफाई करवाई गई है, न सिरसा-फतेहाबाद में घग्घर नदी के तटबंधों को मजबूत किया गया है। मीडिया को जारी बयान में सांसद सैलजा ने कहा कि प्रदेश भर में मानसून की बारिश हो रही है। पहली बारिश में ही अधिकांश जिलों में सड़को पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दो दिन पहले हुई बारिश से फतेहाबाद, भूना, रतिया, हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, सोनीपत जिलों में सड़को पर जलभराव हो गया। सड़कों को देखकर ऐसा लगता है जैसे सड़क नहीं कोई दरिया हो। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से हर साल ऐसे ही हालात बनते हैं, लेकिन सरकार कोई सबक नहीं लेती है। सरकार ने 2015 में अमृत योजना शुरू की थी जिसका उद्देश्य था बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करना। करोड़ों रुपये योजना के तहत जारी किए गए। कई शहरों में बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम शुरू हुआ। मगर अफसोस की बात है कि अभी तक भी योजना के तहत कई शहरों में काम अधूरा पड़ा है। सिरसा शहर का उदाहरण सबके सामने है। सिरसा शहर में अमृत योजना के तहत बारिश के पानी की निकासी के लिए बड़ी ड्रेनेज भूमिगत पाइप लाइन डालकर गांव सिकंदरपुर के पास रंगोई नाले में मिलाई जानी थी। यह काम करीब आठ साल पहले आरंभ किया गया था, मगर हैरानी की बात है कि अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। इससे लगता है कि सरकार को जलभराव से होने वाली परेशानी व नुकसान से कोई सरोकार नहीं है। सांसद ने कहा कि बारिश से पहले बरसाती नालों की सफाई करवाई जानी चाहिए, लेकिन अभी तक यह काम भी नहीं हुआ है। सिरसा व फतेहाबाद जिले में घग्घर नदी में अधिक पानी आने से फसलों को नुकसान होता है। इससे बचने के लिए घग्घर पर कई स्थानों पर तटबंध बनाए गए हैं। हर साल उनकी रिपेयर के लिए बजट आता है, लेकिन सरकार ने तटबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में भी कोई काम नहीं किया है। पिछली बार सिरसा जिले व फतेहाबाद में घग्घर का पानी गांवों व शहर में घुस गया था। सिरसा के कई गांवों में जलभराव से भारी नुकसान हुआ था। फतेहाबाद शहर के चारो तरफ कई दिनों तक पानी भरा रहा था। एक तरह से फतेहाबाद शहर टापू बन गया था। उस वक्त पुराने बांधों को मजबूत करने व नए बांध बनाने का ऐलान हुआ था, परंतु अभी तक ऐसा कोई बांध नहीं बनाया गया है। यदि इस बार फिर से तेज बारिश हुई तथा घग्घर में जलस्तर बढ़ा तो निश्चित रूप से लोगों का जान-माल का नुकसान होगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि रतिया, फतेहाबाद, सिरसा व अन्य जिलों में जहां अभी तक नालों की सफाई नहीं हुई है, वहां सफाई का काम युद्धस्तर पर करवाया जाए। बारिश के पानी की निकासी के लिए जो प्रोजेक्ट आरंभ किए गए थे, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यदि काम अधूरा पड़ा है तो इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए क्योंकि आशंका है कि इस काम में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। यदि सरकार ने जनता के जान-माल की हिफाजत नहीं की तो आने वाले समय में इस जुमलेबाज सरकार को प्रदेश की जनता सबक सिखाने में देर नहीं लगाएगी।
श्री परमानंद हरि हर मंदिर की तृतीय वर्षगांठ पर “विश्व कल्याण-हिन्दुस्तान उत्थान” के लिए हुआ अनुष्ठान
लखनऊ 5 जुलाई 2024 शुक्रवार। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में श्री परमानंद हरि हर मंदिर की तृतीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर शुक्रवार 5 जुलाई 2024 को विश्व कल्याण और हिन्दुस्तान के उत्थान के लिए, हवन का आयोजन, देवा रोड स्थित मंदिर परिसर में किया गया। सत्य सनातन नारी शक्ति-लक्ष्मणपुरी द्वारा वृहद स्तर पर संचालित नियमित सुंदरकांड पाठ अभियान के अंतर्गत मातृशक्तियों द्वारा इस अवसर पर सामूहिक सुंदरकाण्ड का पाठ और कीर्तन भी किया गया। समारोह का समापन भंडारे से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मंदिर की स्थापना 10 जुलाई 2021 को अमावस्या के अवसर पर की गई थी। यह मंदिर चूंकि सपना गोयल के स्वप्न दर्शन के कारण अस्तित्व में आया इसीलिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति के माध्यम से विविध धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक जनजागृति के कार्य किये जा रहे हैं। इस मंदिर में हरि और हर दोनों स्थापित है इसलिए इस मंदिर का नाम श्री परमान्द हरि हर मन्दिर लोकप्रिय हो गया। मंदिर परिसर में चूंकि बाबा अपने भक्तों की प्रार्थनाएं पूरी करते हैं इसलिए मंदिर में महादेव जी, वरदानी बाबा के रूप में स्थापित हैं। बाबा वरदानी के साथ ही मंदिर परिसर में प्रभु राम का दिव्य दरबार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, दक्षिणमुखी हनुमान महाराज और शनि महाराज जी की प्रतिमाएं विराजमान हैं। शुक्रवार को हवन में खासतौर से कमलगट्टे आदि की आहुतियां दी गई। शुक्रवार के दिन कमलगट्टे के बीजों की हवन में आहुतियां देने से सुख के साथ ही शांति की भी प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर श्री परमान्द हरि हर मन्दिर की संस्थापिका सपना गोयल ने आवाह्न किया कि भारत को विश्व में उसकी खोयी प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापन के लिए जरूरी हो गया है कि मातृशक्तियां आगे आएं और हर मंगलवार और शनिवार को अपने नजदीकी मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ करें। सपना गोयल द्वारा बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के, बीते 10 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृशक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। सामूहिक सुंदरकांड का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नैमिषारण्य तीर्थ और उत्तराखंड कोटद्वार के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर सिद्धबली परिसर में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा चुका है। उसी क्रम में नवम्बर महीने में हरिद्वार तीर्थ में पांच हजार महिलाओं द्वारा वृहद सामूहिक सुंदरकांड का पाठ प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस साल सावन महीने में पांच सौ मंदिरों में महिलाएं एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ करेंगी। सपना गोयल के संकल्प को धरातल पर साकार करने में उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर गठित 51 शक्तिपीठ सनातनी महिला समूह अहम् भूमिका अदा कर रहे हैं। सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, लखीमपुर, रायबरेली, बनारस, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अयोध्या नगरी, बदायूं, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, कानपुर, जौनपुर सहित प्रदेश के पचास गांव और देश में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उड़ीसा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु तक में यह अभियान पहुंच चुका है। विदेशों में मॉरिशस, अमेरिका, साउथ अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात तक में यह अभियान सक्रिय हैं। सपना गोयल के अनुसार भगीरथ ने अपने पूर्वज राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को जिस तरह मुक्ति दिलवायी थी उसी तरह उनका भी संकल्प, मानव जाति का कल्याण करना है। इसकी प्रेरणा उन्हें साल 2022 में बाबा अमरनाथ से मिली थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण के नाम पर बसी लक्ष्मणपुरी, के मूल नाम को लोकप्रिय करवाने और सनातन धर्म के पुनरुत्थान के लिये सपना गोयल, बीते कई वर्षों से मंदिर निर्माण और मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य करवा रही हैं। जनजागृति के लिए समय-समय पर वह जगह-जगह पर भंडारे भी करवाती हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा तीर्थों पर भी सेवाएं और भंडारे आयोजित किये जा रहे हैं। उनके प्रयासों से धर्म जागरण के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण को भी बल मिल रहा है।
भाई अमृतपाल सिंह को सिर्फ शपथ ग्रहण करने के लिए नहीं बल्कि बतौर सांसद कार्य करने के लिए भी पैरोल दी जाए, कालका, काहलों
संवैधानिक हक किसी का भी छीनना चाहिए : कालका, काहलों
नई दिल्ली, : दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका व महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा है की खडूर साहिब से जनता के मत से चुने गए भाई अमृतपाल सिंह को 5 जुलाई को सिर्फ शपथ ग्रहण करने के लिए नही बल्कि बतौर सांसद कार्य करने के लिए भी छूट मिलनी चाहिए।
आज यहां मीडिया से बात करते हुए स. कालका और स. काहलों खडूर साहिब और फरीदकोट साहिब की संगत का भाई अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा की जीत दिलाने के लिए आभार जताते हुए कहा की यहां की संगत ने पंथक लहर की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा की हम देश की सरकार और लोकसभा स्पीकर को विनती करते हैं कि जो जिम्मेवारी संगत ने भाई अमृतापाल सिंह की लगाई है उसे पूरा करने के लिए खुली छुट्टी देनी चाहिए और इनकी पैरोल मैं इजाफा करना चाहिए ताकि भाई अमृतपाल सिंह लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं संसद में उठा सके। उन्होंने कहा की जब संसद में जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि पहुंच जाए तो उसके साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए।
स. कालका और स. काहलों ने प्रधान मंत्री, ग्रह मंत्री और लोकसभा स्पीकर से आग्रह की इनकी पैरोल मैं इजाफा करके उन्हें संगत के लिए कार्य करने दिया जाए। उन्होंने कहा की भाई अमृतपाल की रिहाई का कुछ राजनीतिक लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे जो नहीं होना चाहिए। भाई अमृतपाल सिंह को बिना भेदभाव के उनका संविधानिक हक मिलना चाहिए। दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने हमेशा पंथ और संगत की भलाई को आगे रखा है और हम सिक्खों के लिए आगे भी बड़ चढ़ कर काम करते रहेंगे।
Aryans Group of Colleges organizes Nukkar Natak
Mohali,
With a view to promote importance of education & to celebrate upcoming Kargil Diwas, a spirited Nukkad Natak performance took centre stage at Polo View Market, Srinagar. Dr. Anshu Kataria, Chairman, Aryans Group of Colleges, Rajpura, Near Chandigarh was the Chief Guest while Mubashir Hussain, SSP, J&k Police was the Guest of Honour. Amir Hussain Lone, JK Para Cricketer & Aryans Brand Ambassador & Momd. Manzoor, SHO, Kotibag were the special guest. Indian Army, Aryans Group Chandigarh & White Globe organizes Nukkar Natak in Srinagar
The vibrant programme organized by Indian Army, Aryans Group of Colleges, Rajpura, Near Chandigarh & White Globe. On the occasion, a group of students from Firdous Dramatic group presented theme-based Nukkad Natak on importance of education. While a large number of School Students, Youth and Citizens participated in the programme.
Speaking on the occasion, Dr. Anshu Kataria said that this Nukkar Natak was organised to highlight the significance of education and show worldwide commitment for fair education opportunities. At Aryans Group of Colleges we believe to impart education with innovations in different fields including Engineering, Nursing, Pharmacy, Law, Paramedical, Physiotherapy etc.
It is to be mentioned that, established in 2007, Aryans campus is located on Chandigarh–Patiala highway, near Chandigarh and has lush green 20 acres pollution free campus. Aryans Group has been serving the educational and intellectual interests of the youth in a commendable manner. The Group is running Engineering College, Law College, Pharmacy College, Management College, Business School, Education College, and Nursing College, Faculty of Physiotherapy & Paramedical etc.
अंबाला के 2 कराते खिलाडी सिद्दक सिंह सिद्धू और रोहन गांधी ने मलेशिया अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2 रजत पदक जीतकर भारत नाम चमकाया
अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतिययोगिता जो की तिथिवांगसा इंडोर स्टेडियम कुआलालुमपुर मलेशिया में खेल मंत्रालय मलेशिया सरकार के सहयोग से करवा मलेशिया कराते फेडरेशन द्वारा वा विश्व कराते संघ के ए ग्रेड के रेफरी थ्यागू , मास्टर, सुगु, वा उनके सहयोगी प्रशिक्षकों के मार्ग दर्शन में यह प्रतियोगिता अभी हाल ही में 27 से 30 जून तक आयोजित कि गई इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हानाहा येओही यूथ एवं स्पोर्टस मिनिस्टर मलेशिया सरकार थी उन्होंने विशेष रूप से भारत की टीम को व कोच हेमंत शर्मा को शुभ आशीर्वाद दिए
एचकेआरएन के माध्यम से सरकार कर रही है युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: कुमारी सैलजा
विभिन्न विभागों में दो लाख पद खाली, एचकेआरएन के तहत कार्यरत 1.18 लाख युवाओं को नियमित नौकरी दे सकती है सरकार

.jpeg)


