प्रधानमंत्री बुधवार को गोहाना में रैली और गुरुवार को हरियाणा के कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवादः मोहन लाल बडोली*

 


रैली में पार्टी के तीन लोकसभाओं के 22 प्रत्याशी भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच सांझा करेंगेः मोहन लाल बडोली*


*4000 से अधिक शक्ति केंद्रों के लाखों कार्यकर्ताओं से आडियो ब्रिज से जुड़ेंगे पीएमः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- दलित विरोधी है कांग्रेस पार्टी और हुड्डा*  

*पुत्र मोह में जकड़े हुड्डा ने पहले अशोक तंवर को ठिकाने लगाया, अब सैलजा और रणदीप सुरजेवाला को भी साइड में कियाः मोहन लाल बडोली*

नई दिल्ली,    24 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ोली ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की। मोहनलाल बड़ोली ने बताया कि बुधवार 25 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोहाना में विशाल जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में रोहतक, सोनीपत और पानीपत के 22 भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। मोहनलाल बड़ोली ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस को दलित विरोधी मुद्दे पर जमकर घेरा। मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र, और चेहरा स्पष्ट हो गया है। कांग्रेस पार्टी अपनी दलित और ओबीसी विरोधी मानसिकता को अपने व्यवहार और अपने बयानों से प्रदर्शित कर रही है। जिस प्रकार कांग्रेस में भूपेंद्र हुड्डा द्वारा दलित विरोधी व्यवहार किया जा रहा है, वह इस चुनाव में कांग्रेस की परंपरा को दर्शा रहा है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के दलित समाज के नेताओं को ठिकाने लगा रहे हैं। पहले अशोक तंवर को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया और अब कुमारी सैलजा के साथ भी ऐसा ही करने का प्रयास किया जा रहा है। हुड्डा ने कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अपने पुत्र को आगे बढ़ाने के लिए भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी को पुत्र मोह में फंसा दिया। जिस प्रकार सोनिया गांधी अपने पुत्र मोह में फंसकर राहुल गांधी के लिए काम करती थीं, उसी प्रकार हुड्डा हरियाणा में अपने पुत्र मोह में पड़कर सभी दूसरे नेताओं का अपमान कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, ईश राणा पानीपत, जिला मीडिया प्रभारी तरूण सन्नी शर्मा मौजूद रहे।

*कांग्रेस नेताओं ने खुद कबूली भ्रष्टाचार की आदत*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी विदेश में जाकर अपनी आदत के अनुसार पूरे देश की बुराई करते हैं, देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान करते हैं,जनता वह देख रही है। राहुल गांधी एक प्रदेश में जाकर दूसरे प्रदेश के लोगों की बुराई करते हैं। उत्तर प्रदेश में जाकर हरियाणा की और अन्य जगह जाकर दूसरे राज्य की खुलेआम बुराई करते हैं। हरियाणा कांग्रेस के नेताओं ने उनके बयानों पर चुप्पी साध रखी है।

*बिना पर्ची-बिना खर्ची के 1 लाख 44 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी*  

मोहन लाल बडोली ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने दस साल के शासनकाल में प्रदेश में बिना पर्ची- बिना खर्ची के 1 लाख 44 हजार  युवाओं को मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। वहीं कांग्रेस के कई प्रत्याशी अभी से ही सरकारी नौकरियों का सौदा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरने का काम करेंगे, उन्होंने यहां तक स्वीकार कर लिया कि बिना भ्रष्टाचार के कांग्रेस की सरकार नहीं चलेगी। राहुल गांधी अब प्रचार करने उसी विधानसभा में जाने वाले हैं जहां से यह चर्चा शुरू हुई थी। इसका मतलब यह है कि उन्होंने खर्ची-पर्ची की बात पर मुहर लगाने का काम किया है। आज कांग्रेस की सोच और उनके विचार पूरे प्रदेश की जनता के सामने जाहिर हो चुके हैं। प्रदेश की जनता 5 अक्टूबर को चुनाव के दिन कांग्रेस को इसका जवाब देगी और लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी।

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चल रही भाजपा*

पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा कि बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के विचार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है, जिससे यह दिन और खास हो जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की एकात्म मानववाद से संबंधित अंत्योदय की भावना से सरकार काम कर रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय सरकार के माध्यम से देश में जो परिवर्तन आ रहे हैं वह दीनदयाल उपाध्याय जी के दिए हुए विचारों के माध्यम से ही हैं, जब तक देश के आखिरी व्यक्ति का विकास न हो जाए तब तक देश विकसित नहीं हो पाता। यही हमारा मूल मंत्र है, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सब का विश्वास के मंत्र पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

*ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री*  

मोहन लाल बडोली ने 26 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के 20,629 बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ता से दोपहर 12ः30 बजे नमो ऐप के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों के माध्यम से लाखों कार्यकर्ताओं से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से संवाद करेंगे। 4000 से अधिक शक्ति केंद्रों पर पार्टी के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बैठकर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुनेंगे और सीधा संवाद करेंगे, इसके अलावा हरियाणा के चार ऐसे शक्ति केंद्र हैं जिसे प्रधानमंत्री का द्विपक्षीय वार्तालाप रहेगा, इस कार्यक्रम के लिए जनता के द्वारा दिए गए सुझावों पर भी प्रधानमंत्री जी अपनी राय व्यक्त करेंगे और कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी देंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक महीने में मन की बात करते हैं। चुनाव के समय में ऐसा संवाद लोकतंत्र की परंपरा और मर्यादा को मजबूत करता है।

ਪੰਥ ਰਤਨ ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਟੌਹੜਾ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹਿੱਕ ਡਾਹ ਕੇ ਕੌਮ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜੀ: ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ


 ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਦੇ ਜਨਮ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿਚ ਭਰੀ ਹਾਜ਼ਰੀ


ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ, 24 ਸਤੰਬਰ: ਪੰਥ ਰਤਨ ਜਥੇਦਾਰ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਟੌਹੜਾ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹਿੱਕ ਡਾਹ ਕੇ ਕੌਮ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਵਿਚ ਅੱਖਾਂ ਪਾ ਕੇ ਪੰਥ ਦੇ ਮਸਲੇ ਹੱਲ ਕਰਵਾਏ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਟੌਹੜਾ ਵਿਖੇ ਟੌਹੜਾ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸੁਧਾਰ ਲਹਿਰ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਦੇ ਜਨਮ ਸ਼ਤਾਬਦੀ ਸਮਾਗਮਾਂ ਵਿਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰਦਿਆਂ ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਨਾਲ ਅਨੇਕਾਂ ਸਾਲ ਨੇੜੇ ਹੋ ਕੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਤਿਮ ਸਮੇਂ ਵੇਲੇ ਵੀ ਉਹ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਨ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਦਾ ਇਕੱਠ ਦੱਸ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿਚ ਕੌਮ ਅਤੇ ਪੰਥ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿੰਨਾ ਦਰਦ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਥ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿਚ ਜਿਉਂਦਾ ਹੈ ਬੱਸ ਇਸ ਵਿਚ ਰੂਹ ਫੂਕਣ ਦੀ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਸਹੀ ਦਿਸ਼ਾ ਦੇਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਦਲੇਰੀ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਨੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਜੋਂ 27 ਸਾਲ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨਿਭਾਈਆਂ, ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੋਈ ਵੀ ਆਗੂ ਉਹਨਾਂ ਵਰਗਾ ਨਹੀਂ ਬਣ ਸਕਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਕੌਮ ਨੂੰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪੰਥ ਦਾ ਦਰਦ ਸਮਝਣ ਵਾਲੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਜਿਉਂਦੇ ਹੁੰਦੇ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬੇਅਦਬੀ ਵਰਗੀਆਂ ਮੰਦਭਾਗੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਕਦੇ ਨਾ ਵਾਪਰਦੀਆਂ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਥੇਦਾਰ ਟੌਹੜਾ ਨੂੰ ਸੱਚੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਇਹੋ ਹੋਵੇਗੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸੋਚ ਮੁਤਾਬਕ ਪੰਥ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਨ ਤੇ ਕੌਮ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰੀਏ। ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਬਣਾਈਏ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਅਤੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਨਾਲ ਜੋੜੀਏ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਸ. ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ , ਸ. ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ, ਸ. ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ , ਸ. ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸ. ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

भाजपा नेता को देख प्रदर्शनकारी प्रदर्शन सथल से भागे :- चौधरी


 आज दिनांक 24-9-2024 को श्री नरेंद्र चौधरी प्रदेश सचिव कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले दो दिन से कॉलोनी के कुछ लोग  जिसमे मुख्या रूप से  अश्विनी कुमार इस प्रदर्शन को लीड कर रहा था


श्री चौधरी ने बताया कि पिछले 10 साल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद  और लगातार उनके महापौर भी  रहे। लेकिन डंपिंग ग्राउंड से एक इंच भी कचरा नहीं उठा
 
उन्होंने कही की लेकिन कुछ कॉलोनी के लोगों ने प्रौजित धरना प्रदर्शन करना शुरू किया तो अभी दूसरा दिन भी पूरा नही निकला था और धरना प्रदर्शन चल ही रहा था की  भारतीय जनता पार्टी के नेता  रवि रावत पार्टी के पार्टी के चिन्हित पटके लेकर धरना स्थल पर पहुंचते हैं और उनके साथ पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता प्रदर्शन में वहां धरने पर बैठे लोगों को अभ्यास हुआ की यहां भी भारतीय जनता पार्टी की कोई चाल प्रायोजित होने वाली है तो धरना स्थल से उठकर लोग भागने शुरू हो गए।

 वहां पर धरने प्रदर्शन पर बैठा अश्विनी कुमार जिन्हें सायद प्रयोजित कर के प्रदर्शन  स्थल पर बिठाया गया था। और  वह अकेला ही रह गया बाकी सभी प्रदर्शनकारी धरना सथल से भाग गए

श्री चौधरी ने कहा कि की भाजपा के  नेता रवि रावत ने  हैरान परेशान होते हुए अश्वनी को जुष  पिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कर करवा दिया।

श्री चौधरी ने कहा कि जो लोग धरने प्रदर्शन में शामिल  थे  लोग उनकी इस कारगुजारी से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और लोगों ने कहा कि इस रोष प्रदर्शन के नाम से कॉलोनी के लोगों के साथ विश्वास घात व धोखा करके इन प्रदर्शनकारियों की  भाजपा से कहीं ना कहीं इन लोगों की डील हुई है कॉलोनी के लोग इस डील की निंदा करते हैं

DPCC president Shri Devender Yadav offers floral tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri on their birth anniversary

 


Shri Devender Yadav joins the sanitation drive by Block Congress Committees in all the 258 blocks  to mark Gandhi Jayanti— motivates Congress workers to strengthen the party at the booth level

 

NEW DELHI, October 2, 2024—Delhi Congress workers, under the leadership of Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Devender Yadav, held monthly meetings and cleanliness drive in all the 258 Block Congress Committees of Delhi today. Shri Devender Yadav  joined the cleanliness drive to mark Gandhi Jayanti at many Blocks which boosted the enthusiasm and morale of the Congress workers. Shri Devender Yadav also attended the monthly meetings of the Block Congress Committees and discussed the roadmap for the Delhi Assembly elections.

 

Shri Devender Yadav visited Gandhi Samadhi at Rajghat in the morning to offer floral tribute to Mahatma Gandhi on Gandhi Jayanti. He also offered floral tribute at the Samadhi of late Prime Minister, Bharat Ratna Shri Lal Bahadur Shastri.

 

Shri Devender Yadav, along with a large number of Congress workers and leaders, also offered floral tribute to Mahatma Gandhi and Shri Lal Bahadur Shastri at the DPCC office, Rajiv Bhawan.

 

Besides Shri Devender Yadav, prominent other leaders who participated in the monthly Block Congress Committee meetings and  the cleanliness drive were ex-MPs, ex-MLAs, Municipal Councillors,  ex-Councillors, prominent citizens of the respective blocks, office-bearers of all the frontal organizations and thousands of local residents.

 

Shri Devender Yadav said that Gandhi Ji’s peaceful agitations and his principled stand on various issues were the guiding principles of the country’s journey and progress, as they were  relevant more so now as they encourage and motivate people to approach any difficult situation with confidence and assurance.

 

Shri Devender Yadav said that the chaos in  governance by the Aam Aadmi Party in the   Municipal Corporation of Delhi and the Delhi Government have destroyed the infrastructure of the city and made the lives of the people miserable. He said that people now want Congress back in power, for which every Congress worker should come forward and strengthen the party at all levels, and enlighten  people about the utter failures of the AAP and BJP Governments. 

*भ्रष्टाचार ही कांग्रेस की असली गारंटी : सुधांशु त्रिवेदी*

 


अपना घर भरने की बात करने वाले प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच कर राहुल ने स्पष्ट की कांग्रेस की मंशा : सुधांशु त्रिवेदी*


*हरियाणा कांग्रेस के नेता जानते हैं कि फिर बीजेपी की सरकार आने वाली है,  इसलिए कांग्रेसी डरे हुए हैंः त्रिवेदी*

*रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की सात गारंटियों पर किया कटाक्ष*

नई दिल्ली,  26 सितंबर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को रोहतक में भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस घोषणा पत्र की सातों गारंटियों पर करारा कटाक्ष किया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयानों और कांग्रेस की झूठी गारंटियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर गैरकानूनी प्रवासियों के समर्थन और हरियाणा का अपमान करने का आरोप भी लगाया। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस की 7 गारंटियों को झूठा बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था में गिरावट और किसानों की दुर्दशा करना ही कांग्रेस की मुख्य गारंटियां हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि राहुल गांधी जातिगणना की बात कर रहे हैं, इसलिए राहुल बताएं कि हरियाणा में किस जाति का मुख्यमंत्री होगा? उन्होंने राहुल गांधी को कांग्रेस के असंध प्रत्याशी शमशेर गोगी की सभा में पहुंचने पर घेरते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर सबसे पहले अपना घर भरने की बात करने और पर्ची खर्ची से नौकरी देने की बात करने वाले कांग्रेसी प्रत्याशी की सभा से चुनाव प्रचार की शुरुआत करके राहुल गांधी ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है।  प्रेस वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा सरकार के 10 वर्षों में हरियाणा में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि  पारदर्शी रोजगार प्रक्रिया से हरियाणा में भाजपा सरकार ने करीब डेढ़ लाख नौकरियां दी। प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, भाजपा हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह खरक, मनोज यादव, जिला मीडिया प्रभारी सन्नी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हर प्रवृत्ति के लोग समान प्रवृत्ति के लोगों को आकर्षित करते हैं। राहुल गांधी अमेरिका में भारत के विषय में विवादित बयान देने के बाद जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार में पहुंचे तो सीधे उस प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे जिस प्रत्याशी ने कहा था कि जब वे सरकार में आएंगे, तब वे सबसे पहले अपना और अपने परिवार का घर भरेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछली सरकार में कांग्रेस ने अपने प्रथम परिवार के दामाद का घर भरा था, उसी प्रकार कांग्रेस के प्रत्याशियों को अब लग रहा है कि इस बार सरकार बनने पर उन्हें अपना घर भरने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी शमशेर गोगी उसी भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं जो कांग्रेस ने पिछली सरकार में किया था। कांग्रेस को सपनों में सत्ता दिखने लगी है और इससे सत्ता के मिलने से पहले ही भ्रष्टाचार की बातें आंखों में चमक बनकर दिखने लगी है।

*कांग्रेस ने हरियाणा में नहीं दिया कभी पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री*
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी अक्सर जातिवादी बातें करते रहते हैं, हरियाणा में सबसे अधिक समय तक कांग्रेस की सरकार थी। हरियाणा में कांग्रेस में जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं, उनमें से कोई भी पिछड़े वर्ग से नहीं रहा। राहुल को इसका ब्यौरा देना चाहिए कि उन्होंने कितने मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से बनाए। हर बात में जाति का सवाल पूछने वाले राहुल गांधी हरियाणा मुख्यमंत्री के दावेदार की जाति अवश्य बताएं।

*ये हैं कांग्रेस की असली सात गारंटियां*

डॉ.सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल 7 गारंटियों को झूठा करार देते हुए उनकी असली सात गारंटियां गिनाईं जिसमें मेरिट के आधार पर नौकरी न मिलने की गारंटी, सभी कांग्रेसी नेताओं का अपना-अपना घर भरने की गारंटी, मिर्चपुर और गोहाना जैसी भयावह घटनाएं दोबारा होने की गारंटी, नूंह के कांग्रेस विधायक मामन खान की बदला लेकर सांप्रदायिक सौहार्द खत्म करने की गारंटी, पंजाब की तरह कानून व्यवस्था बिगाड़ने की गारंटी, हिमाचल की तरह खजाना खाली करने की गारंटी और कर्नाटक की तरह किसानों के बुरे दिन आने की गारंटी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में नौजवान नौकरी के लिए परेशान, किसान हलकान, सेना का अपमान और आपस में घमासान की गारंटी है।

*गैरकानूनी प्रवासियों से नहीं होता राहुल का मोह भंग*
डॉ त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने असंध में जैसी बातें की है वह देखकर लगता है कि वह किसी स्पीचराइटर  की नहीं, किसी फिल्म के स्क्रिप्टराइटर की लिखी हुई कहानी उठाकर ले आए थे। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि गैरकानूनी प्रवासियों से उनका मोह नहीं भंग होता, यह वही राहुल गांधी है जिन्होंने कहा था कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है। राहुल गांधी ने गरीबी के बारे में सिर्फ सुना है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को करीब से देखा है, यही इन दोनों नेताओं में फर्क है। राहुल गांधी से सवाल करते हुए डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि क्या वे अभी अमेरिका में गैरकानूनी प्रवासियों से मिले थे और अगर वह उनसे मिले तो उनकी मीटिंग किसने कराई? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि जब उन लोगों के पास 35-40 लाख रुपए थे, तो वे सीधे वीजा लेकर जा सकते थे, और नौकरी के लिए आवेदन कर सकते थे।

*राहुल ने किया हरियाणा का अपमान*
डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि चीन में बेरोजगारी नहीं है, जबकि 2013 से 2024 के बीच बेरोजगारी दर चीन में बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई, और  चीन ने अपनी बेरोजगारी का आंकड़ा देना बंद कर दिया। राहुल गांधी भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार और हरियाणा का अपमान करते रहते हैं। राहुल गांधी ने हरियाणा का अपमान और कांग्रेस के भ्रष्टाचारी अरमान दोनों ही दिखा दिए।

*भाजपा के अंतर्गत विश्व सौर ऊर्जा का केंद्र बनेगा हरियाणा*
भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के शासनकाल में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए डॉ त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार के अंतर्गत पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 37 हजार से बढ़कर 3 लाख से ऊपर पहुँच गई है, युवाओं को  पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां मिली हैं और मेडिकल कालेजों की संख्या 7 से बढ़ कर 15 हो गई है। उन्होंने बताया कि 2014 में 60 प्रतिशत बिजली की आवश्यकता कोयले से पूर्ण होती थी, पर उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौर ऊर्जा की पहल की, जिसके कारण सौर ऊर्जा का उत्पादन भारत में 30 गुना बढ़ गया। दुनिया के अनेक देशों के बीच बन रहे सौर ऊर्जा समूह का केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित होगा और उसका नेतृत्व भारत करेगा। ऐसा बड़ा कदम आज से पहले किसी सरकार ने नहीं उठाया। डॉ त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा के विकास और राष्ट्रहित के विषय में भाजपा की सोच बिलकुल स्पष्ट है, और राहुल गांधी ने आज जो कहा है, वह उनकी सोच को स्पष्ट करने के लिए काफी है।

*कांग्रेस शासित प्रदेशों में करें जाति आधारित जनगणना*
मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि जाति आधारित जनगणना के विषय में भी राहुल गांधी झूठ बोलते हैं, बिहार में भी इस विषय में उन्होंने झूठ बोला जाति आधारित जनगणना का निर्णय बिहार में जून 2022 में हुआ जब नीतीश कुमार जी के साथ भाजपा की सरकार थी, जबकि राहुल गांधी उसे निर्णय का पूरा क्रेडिट ले लिया। कर्नाटक में कांग्रेस जाति आधारित जनगणना कर चुकी है, लेकिन उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यह ऐलान कर रखा है कि वह उसे आंकड़े को जारी नहीं होने देंगे तो वह अपने शासित प्रदेश में इसके आंकड़े जारी क्यों नहीं करवा लेते हैं? हिमाचल और तेलंगाना आदि कांग्रेस शासित राज्यों में भी वे जाति आधारित जनगणना क्यों नहीं करवाते?

*बेरोजगारी घटाने में हरियाणा सबसे आगे*
रोजगार से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने एक अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि हरियाणा में बेरोजगारी सबसे अधिक तेजी से घटी है। इसके अतिरिक्त ड्रग्स की समस्याओं पर डॉ त्रिवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार लंबे समय तक थी तभी वहां ड्रग्स का कारोबार शुरू हुआ था और 23000 करोड़ की ड्रग्स  भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पकड़ी।

*गैरकानूनी निर्माण के ढांचे पर ‘डरो मत*
हिमाचल प्रदेश में मस्जिद के गैरकानूनी ढांचे पर राहुल गांधी को घेरते हुए डॉक्टर त्रिवेदी ने कहा कि वह पूरे देश में कहते रहते हैं ‘डरो मत’, इसलिए उन्हें डरना नहीं चाहिए और उस गैर कानूनी निर्माण को हटाना चाहिए। डॉ त्रिवेदी ने कहा कि जब भी कांग्रेस के नेता कानूनी प्रक्रिया के कारण गिरफ्तार हो जाते हैं, तो कांग्रेस सरकार पर व्यर्थ आरोप लगाती है। कनिमोझी, सुरेश कलमाड़ी, मधु गौड़ा, मुलायम सिंह यादव, लालू यादव, जयललिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के जेल जाने के समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं थी।
 
*हरियाणा कांग्रेस का नेतृत्व घोषित करें राहुल*
डॉ त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के नेता जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने वाली है, लेकिन वे डरे हुए हैं कि आखिर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी किसके पास रहेगी। राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि वह अपना हरियाणा कांग्रेस का नेतृत्व क्यों नहीं घोषित कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को शायद इसलिए घोषित नहीं कर रहे हैं कि वह वरिष्ठ नेता हैं, और उनकी बातें नहीं सुनेंगे और कुमारी सैलजा को इसलिए नहीं घोषित कर रहे क्योंकि वह दलित की बेटी को आगे नहीं आने देना चाहते।

39वें मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर से सैकड़ों लोगों की आंखों की रोशनी फिर से वापिस आई


 सावन कृपाल रूहानी मिशन मोतियाबिन्द के कारण होने वाले अंधेपन को खत्म करने की दिशा में पिछले कई वर्षों से मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर लगाकर अहम भूमिका अदा कर रहा है। विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल रूहानी मिशन जोकि एक आध्यात्मिक और गैर-लाभकारी संगठन है, के प्रमुख परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में साल में दो बार मुफ्त आंखों की जांच और मोतियाबिन्द सर्जरी शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि उन लोगों की आंखों की रोशनी फिर से वापिस लाई जा सके, जो इसके ऑपरेशन का खर्च नहीं उठा सकते। इस नेक कार्य को अमल में लाने के लिए मिशन ने नौएडा के आईकेयर आंखों के अस्पताल के साथ मोतियाबिंद सर्जरी के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु साझेदारी की है।

इस वर्ष 39वां मुफ्त आंखों की जांच व मोतियाबिन्द सर्जरी शिविर 15 से 23 सितंबर, 2024 तक दिल्ली के कृपाल बाग में आयोजित किया गया, जोकि 28वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन ;13-20 सितंबर, 2024द्ध के दौरान मिशन द्वारा की जा रही निष्काम सेवा का एक अहम हिस्सा रहा है।
15 सितंबर को शिविर में शुरूआती जांच के दौरान 2600 लोगों में से 1089 भाई-बहनों को मोतियाबिन्द सर्जरी के लिए चुना गया और उन्हें नौएडा के आईकेयर अस्पताल तक निःशुल्क परिवहन की सुविधा प्रदान की गई, जहां अगले सप्ताह तक उनकी मोतियाबिन्द सर्जरी मुफ्त में की जानी थी। इस शिविर की शुरूआत से ही आईकेयर आंखों का अस्पताल अपने ऑपरेशन थियेटर, डॉक्टरों और कर्मचारियों का उपयोग इस नेक काम के लिए कर रहा है। इस शिविर में रोगियों की मोतियाबिन्द सर्जरी आईकेयर आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ-साथ अमेरिका से आए डॉक्टरों द्वारा भी की गई, जोकि संत राजिन्दर सिंह जी महाराज द्वारा सिखाई गई निष्काम-सेवा की भावना के कारण ही अपनी सेवा मुफ्त प्रदान करने के लिए खासतौर पर अमेरिका से आए थे।
बहुत ही सावनधानी से किया गया आवश्यक कार्य और उसकी संपूर्ण देखभाल
शिविर के पहले दिन आईकेयर आंखों के अस्पताल के प्रशिक्षित चिकित्सा डॉक्टरों ने कई हजार से अधिक लोगां की स्क्रीनिंग कर उनकी जांच की ताकि मोतियाबिन्द हटाने की सर्जरी के लिए योग्य रोगियों की पहचान करने में उन्हें मदद मिल सके। सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर के दौरान जिन रोगियों को उनकी सर्जरी की तारीख बताई गई थी, उन्हें कृपाल बाग में ठहराया गया, जहां उन्हें सावन कृपाल रूहानी मिशन के सेवादारों द्वारा तैयार किया गया भोजन मुफ्त में प्रदान किया गया। रोगियों को नौएडा के आईकेयर आंखों के अस्पताल की बसों में उनकी सर्जरी की संबंधित तिथियों के अनुसार अस्पताल तक ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की जानी थी। वहां आईकेयर आंखों के अस्पताल के डॉक्टरों के साथ-साथ अमेरिका से आए आंखों के सर्जनों की एक टीम द्वारा रोगियों के मोतियाबिन्द हटाने की सर्जरी की गई, जोकि निष्काम-सेवा के प्रति समर्पित थी। सावन कृपाल रूहानी मिशन ने रोगियों और उनकी देखभाल करने वालों के लिए पढ़ने के चश्मे और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुफ्त प्रदान कीं, ताकि वो सहज और संतोषजनक फील कर सकें।
पिछले कुछ वर्षों में सावन कृपाल रूहानी मिशन ने 17000 से अधिक लोगों को उनकी दृष्टि वापिस लाने में मदद की है।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज गैर-लाभकारी संगठन सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख हैं, जिसे साइंस ऑफ स्पिरिचुएलिटी के नाम से भी जाना जाता है। एक पूर्व वैज्ञानिक, संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के जीवन और कार्य को प्रेम और निष्काम-सेवा की एक लगातार चलने वाली यात्रा के रूप में देखा जा सकता है, जिसका उद्देश्य लोगों को मनुष्य जीवन के मुख्य ध्येय को खोजने में उनकी मदद करना है। पिछले 35 वर्षों से उन्होंने सभी क्षेत्रों के लोगों को ध्यान-अभ्यास की कला सिखाकर उन्हें अपने सच्चे आत्मिक स्वरूप से जुड़ने में उनकी मदद की है।  
सावन कृपाल रूहानी मिशन के आज संपूर्ण विश्वभर में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं। मिशन का भारतीय मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, शिकागो, अमेरिका में स्थित है।
सावन कृपाल रूहानी मिशन

प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जीत के लिए ही चुनाव लड़ रही है कांग्रेस: कुमारी सैलजा

 


महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ता अपराध और नशे पर भाजपा सरकार ने साधा हुआ मौन


कांग्रेस ही विकल्प, हरियाणा में बहुमत के साथ बनेगी कांग्रेस की सरकार

चंडीगढ़/सिरसा, 28 सितंबर।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जीत के लिए ही चुनाव लड़ रही है और इसमें कोई दो राय नहीं की कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है और जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस की सरकार बनाने की ठान ली है, पांच अक्टूबर को जनता वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी और दस साल के शोषण का बदला लेकर रहेगी।

कुमारी सैलजा हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के बाद सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। चुनाव प्रचार में देरी से उतरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब उम्मीदवार के नाम की घोषणा होती है तो उम्मीदवार सबसे पहले तैयारियों में जुट जाता है जब उसकी तैयारी पूरी होती है तभी चुनाव प्रचार शुरू होता है, कौन कहां चुनाव प्रचार करने जाएगा, यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से तैयार किया जाता है। सिरसा में देरी कहां हुई है सिरसा तो उनका अपना घर है, सिरसा से विमुख होने का तो सवाल ही नहीं होता, उन्होंने पहले ही कहा था कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद धन्यवादी दौरा वे विधानसभा चुनाव के बाद ही करेंगी। सिरसा में अभी कुछ साथी प्रचार में नहीं आए है के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी एक मंच पर है, सभी एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट गए है, अगर एक दो नाराज भी है तो उन्हें बात कर मना लिया जाएगा। क्या सैलजा आज भी सीएम रेस में है के जवाब में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला कांग्रेस में चुनाव के बाद हाई कमान ही करता है। इस समय प्रदेश में माहौल पूरी तरह से कांग्रेस के  पक्ष में हैं।

प्रदेश में कांग्रेस को कितनी सीटों पर जीत मिल सकती है के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटे तो बढ़ती जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 90 सीटों पर जीत के लिए ही चुनाव लड़ रही है और इसमें कोई दो राय नहीं की कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, जनसभाओं में जुटने वाली भीड़ बता रही है कि लोग कांग्रेस को चाहते हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत का मार्जिन क्या रहेगा के जवाब में सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सिरसा की हर विधानसभा सीट पर उनकी जीत अच्छे मार्जिन से हुई थी और उन्हें उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस उम्मीदवार दुगने मार्जिन से जीत हासिल करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रानियां और ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनके कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कई विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम तैयार किए जा रहे है। पीएम की रैलियों से चुनाव में क्या असर पड़ रहा है के जवाब में उन्होंने कहा कि पीएम की रैलियों का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है, असर न पहले था और न ही कल दिखाई देगा। कांग्रेस को हराने के लिए सभी दल एक दूसरे से गठबंधन कर रहे है कि सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता ऐसे गठबंधन के साथ नहीं जुड़ रहे है जनता ऐसे गठबंधनों की सच्चाई अच्छी तरह से जानती है, जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए कांग्रेस को ही जिताएगी।

एक सवाल के जवाब मेंं उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती भी है जनता इस बारे में अच्छी तरह से जानती है, भाजपा के दस साल के शासन में जनता परेशान रही, भाजपा ने जनता से जो कहा वह कभी नहीं किया और जो कहा नही वह जनता को परेशान करने के लिए किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और नशा पर बोलने के बजाए मौन साध कर बैठी है, नशा बढ़ रहा है घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, बढ़ते अपराधों को लेकर लोगों में दहशत है पर कांग्रेस की सरकार बनने पर सबसे पहले काम इन्हीं पर होगा। एक सवाल के जवाब मेंं उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए, किसी लोभ लालच में आकर नहीं है।

बॉक्स
सैलजा कल कालका, साढौरा, जगाधरी, अंबाला और पंचकूला में करेंगी जनसभाओं को संबोधित

सांसद कुमारी सैलजा  29 सितंबर को कालका, साढौरा, जगाधरी, अंबाला और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित  जनसभाओं में सम्मिलित होंगी। वे सुबह 10.30 बजे   कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के समर्थन में राम कुंडी, रायपुर रानी में आयोजित जनसभा को, दोपहर 12.30 बजे साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रेनू बाला के समर्थन में गुरु पैलेस सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) में  आयोजित जनसभा को, दोपहर 02.30 बजे जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अकरम खान के समर्थन में सुखमनी रिसॉर्ट, बुढ़िया रोड, जगाधरी में आयोजित जनसभा को, शाम 04.30 बजे अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार परमिंदर सिंह परी के समर्थन में बजाजा बाजार चौक, अम्बाला छावनी में आयोजित जनसभा को, शाम 07.00 बजे पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन बिश्नोई के समर्थन में राजीव कॉलोनी इंदिरा कॉलोनी, नजदीक सेक्टर 16 पुलिस चौकी पंचकूला में आयोजित जनसभा को और शाम 08.00 बजे कांग्रेस उम्मीदवार चंद्र मोहन बिश्नोई  के समर्थन में अग्रवाल भवन, सेक्टर 16, पंचकूला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी।