पीरागढ़ी रोहतक रोड पर उद्योग नगर-मियांवली नगर के बीच फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास


 नई दिल्ली, संवाददाता। स्थानीय विधायक रघुविंदर शौकीन के करकमलों द्वारा यहां पीरागढ़ी रोहतक रोड पर उद्योग नगर-मियांवली नगर के बीच फुटओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर पीडबल्यूडी के अधिशासी अभियंता बिचित्तर सिंह, सहायक अभियंता जगमोहन सिंह मीणा, कनिष्ठ अभियंता शुभम श्रीवास्तव के साथ उद्योग नगर फैक्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, शशि महाजन, उपाध्यक्ष ज्ञानचंद धमीजा, सुनील मोंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक रघुविंदर शौकीन ने कहा कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग रोहतक रोड पर हमेशा भारी यातायात रहने की वजह से आए दिन सड़क पार करने वाले लोगों विशेषकर स्कूली बच्चों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता था। स्थानीय निवासियों और उद्योग नगर फैक्ट्री एसोसिएशन के निरंतर अनुरोध के बाद उन्होंने इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए दिल्ली सरकार से मिलकर यहां एक फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को मंजूर करवा लिया है। इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य इसी महीने में शुरू होकर अगले छह महीनों में पूरा हो जाने की संभावना है।

इस अवसर पर पीरागढ़ी वार्ड से पूर्व निगम प्रत्याशी सन्नी खेड़ा, समाजसेवी विकास चलाना, रिंकू प्रभु दयाल, राम नरेश सहित अनेकों स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

महंत योगी बालकनाथ के सीएम बनने के लिए बगलामुखी यज्ञ का आयोजन

 


योगराज शर्मा।

राजस्थान में अलवर से सांसद व हाल ही मे विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने महंत योगी बालकनाथ को सीएम बनाने के लिए  महामंडलेश्वर योगिनी गुरुमां राधा सरस्वती रिषिकेश मां बगलामुखी यज्ञ कर रही हैं। उनका कहना है कि विधायक बालकनाथ को ही राजस्थान का सीएम बनाया जाना चाहिए। जिससे राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर निर्भय, निष्पक्ष शासन हो सके। वरिष्ठ पत्रकार योगराज शर्मा से बातचीत में उन्होने कहा कि एक सही मुख्यमंत्री में जो गुण होने चाहिए वो सभी महंत बालकनाथ में हैं। योगिनी गुरु मां उनके चुनाव में भी जनप्रचार के लिए उनके इलाके में गई थीं।

आईए आपको बताते है कि कौन है महंत योगी बालकनाथ। राजस्थान चुनाव के दौरान कई नेताओं ने सुर्खियां बटोरी, जिसमें बीजेपी के टिकट पर अलवर के तिजारा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता बाबा बालकनाथ भी शामिल हैं. बता दें कि बालकनाथ अलवर से सांसद भी हैं. बालकनाथ की तुलना उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जा रही है. बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें राजस्थान का योगीकहकर संबोधित कर रहे हैं. चुनाव से पहले अपने नामांकन में बालकनाथ ने घोषणा की थी कि उनकी आयु 39 साल है और उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है. बालकनाथ ने चुनावी एफिडेविट में खुद को अविवाहित बताया. बता दें कि बालकनाथ नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी गद्दी रोहतक स्थित बोहर मठ के महंत हैं. बोहर मठ का रोहतक में बड़ा प्रभाव माना जाता है क्योंकि इस मठ की कई सारी यूनिवर्सिटी, कॉलेज, हॉस्पिटल, स्कूल आदि हैं. ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बालकनाथ ने अपनी चुनावी एफिडेविट में बताया कि उनके पास नकदी 45 हजार रुपए हैं जबकि बैंकों में कुल जमा राशि 13,79,558 रुपए हैं. महंत बालकनाथ का जन्म राजस्थान के अलवर जिले के कोहराना गांव में साल 1984 में हुआ था. उनके पिता सुभाष यादव एक किसान थे जबकि उनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी थीं. बालकनाथ अपने माता पिता के इकलौते संतान थे. उनके परिवार ने 6 साल की उम्र में अध्यात्म की पढ़ाई के लिए उन्हें महंत खेतानाथ के पास भेज दिया. महंत खेतानाथ के बाद वो महंत चांद नाथ के साथ रहने लगे. महंत चांद नाथ ने साल 2016 में उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना. बालकनाथ नाथ संप्रदाय के आठवें संत हैं और साथ ही योगी बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं. बालकनाथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं. योगी भी नाथ संप्रदाय से ही ताल्लुक रखते हैं और नाथ संप्रदाय के मुताबिक योगी इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बालकनाथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.

राजनीति में पहली बार बालकनाथ चर्चा में तब आएं जब बीजेपी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें उतारने का फैसला लिया. राजस्थान के अलवर से उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को 3 लाख से भी अधिक वोटों से मात दी.

World Disability Day Celebration by British Council

On the occassion of World Disability day, a combined programme by the students of eminent NGOs was organised by British council.  Nirvana world,very well known and renowned for its varied talents was also invited wherein the stars of Nirvana performed Variety of Performances to show the abilities  they have. Nirvana stars Sameeksha and Nishtha did  the opening of this grand show, which was witnessed by the deputy director ,President, vice President secretary and various other eminent guests from British council.
Other star performers were Tanmay,Yamini,Gunika,Pratyaksh kayala .
The applaud received for each star was commendable.Founder President of Nirvana,Ms.Naveenta
  was highly appreciated by the almuni n team for her dedication for the noble cause.other participating ngo s were Tamanna,ujjala,manovikas and National association for Blind.
A message for acceptance and empathy was very beautifully given by all the participants.

हिंदू मिलन समारोह आयोजित


 राष्ट्रीय हिन्दू सेवक संघ के तत्वावधान में उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित राष्ट्रीय हिन्दू सेवक संघ के मुख्यालय पर दिनांक 19नवंबर को हिन्दू मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे आमंत्रित अतिथियों ने सनातन हिन्दू धर्म व संस्कृति व संस्कारों के प्रचार प्रसार करने पर  अधिक से अधिक जोर दिया राष्ट्रीय हिन्दू सेवक संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा की  राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मीनू दीदान जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से RHSS की हिन्दू वादी नितियों को हर सनातनी हिन्दू तक पहुंचाने का आव्हान किया

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजीव देवल जी व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा श्रीमती सरस्वती कौशिक जी ने भी अपने प्रभावशाली विचारों से सभा में सभी का उत्साह वर्धन किया उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव सुंदर लाल थपलियाल जी प्र्रदेश सचिव अनन्तराम भट्ट ने संगठन की नितियों पर संतोष व्यक्त किया और अपने सुझाव दिए देहरादून महानगर अध्यक्ष वनिषकान्त चहल जी ने निष्क्रिय सदस्यों को पदमुक्त करने का प्रस्ताव रखा वो महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ मल्होत्रा जी ने सभी सदस्यों से हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित करने वाले मन्दिरों में

आपत्ति जनक वेशभूषा में लोगों के पहुंचने वाले पर रोक लगाने के लिए मंदिरों पर पोस्टर लगाए जाने पर जोर दिया अंत में देहरादून के सम्मानित जिलाध्यक्ष चन्द्र मोहन चमोली जी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा श्रीमती स्वाति उनियाल सहित जिला प्रभारी श्रीमती सुमन सकलानी जी ने आगंतुकों की उपस्थिति पर हर्ष प्रकट किया राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया इन सबके अलावा विजयपाल सिंह जी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुनील कुमार जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे 

तीन सप्ताह से नाबालिग का पता नहीं लगा पाई पुलिस


नई दिल्ली, योगराज शर्मा। 

रोहिणी सेक्टर 15 डी ब्लॉक से 14 साल की बालिका कल्पना उर्फ अंजलि पुत्री श्री सोनू सिंह 26 सितंबर 2023 से लापता है उसकी गुम होने की खबर रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई लेकिन तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक सैनडिगन और आस-पड़ोस में कोई पूछता आज तक नहीं की है ना ही अब तक सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं जिससे उनकी बेटी का पता लगाया जा सकता था। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने तीन चार संदिग्ध कर्मचारी जो अक्सर अंजलि को जूस पिलाया करती थी और कपड़े लाकर देती थी अंजलि की दादी पुष्पा का कहना है कि उसे महिला का क्या स्वार्थ था वह क्यों अंजलि को जूस पिलाती थी पुलिस ने उसे संदिग्ध महिला से भी पूछताछ नहीं की है पीड़ित परिवार का कहना है कि इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनकी बेटी का अब तक कोई सुराग न लगा पाना दिल्ली पुलिस की पूरी तरह से नाकामयाबी है और बड़े अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप करके उनकी बेटी की तलाश तेज करके कार्रवाई करने के आदेश दें।

बच्चो ने रामलीला में दिल से किया राम को याद


नई दिल्ली, योगराज शर्मा

रामलीला का मंचन केवल मंझे हुएकलाकारो का ही काम नहीं,. मन में राम हो तो बच्चे भी रामलीला के किरदारो में कैसे लगते है, कुछ तस्वीरें देखिए। रोहिणी सेक्टर 21 के स्कूली बच्चो की भव्य प्रस्तुति।






दुकानदार की दादागिरी, साथ दे रही है पुलिस व एमसीडी

 


योगराज शर्मा

नई दिल्ली। पैसे की ताकत और चकाचौंध के आगे दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम कैसे आंखे मूंद लेते है, इसका साफ नजारा देखा जा सकता है रोहिणी सेक्टर दो के पाकेट छह में मेन रोडपर फ्लैट नंबर 321 में बनी अवैध दुकान  लव पूरी वाला  ने न केवल दुकान के साथ फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर रखा है। एमसीडी और सरकार का नियम है कि किसी भी रेस्टोरेंट में बिना ट्रीटमेंट किए पानी नही छोडा जाएगा, लेकिन यहां इस नियम का उल्लंघन सरेआम हो रहा है। दुकान के पीछे गंदगी के बीच बर्तन धोए जाते है। और उसी गंदगी का पानी पीछे के फ्लैट्स में जाता है। इसकी शिकायत इलाके की आरडब्लूए ने एमसीडी, पुलिस के सभी उच्च अधिकारियों तक भेजी है। जिसकी एक कोपी निवासियो ने हमारे मीडिया हाउस तक फोटो प्रमाण सहित पहुंचाई ष उन्होने बताया कि जब शिकायत कर्ता ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो गाली गलौच करते हुए उन्हें बेइज्जत करके भगा दिया।  जब हमने खुद विजिट किया तो पाया कि सभी नियम कानूनों की धज्जियां उडाकर धडल्ले से दादागिरी से ये अवैध दुकान चल रहीहै। बाहर से देखने मे पूरी चमक धमक, लाइट्स वाले बोर्ड लगाकर सजावट की है, लेकिन न खाना बनाने के लिए रसोई के नियमो का पालन किया गया हैऔर न ही बर्तन धोने, और निकलने वाले वेस्ट वाटर को नियमानुसार निकाला जाता है।

पुलिस के बीट अधिकारी से लेकर एसएचओ तक यहां गश्त करते दिखते तो है, लेकिन फुटपाथ पर टेबल चेयर लगाकर अवैध कब्जा किया जाना और राहगीरो के लिए बनाए गए फुटपाथ का दुरुपयोग किया जाना उनको नजर नहीं आता।

निवासियो ने अधिकारियो व मीडिया को दी शिकायत मे क्या कहा है आपको पूरा पत्र पढवाते है-


रोहिणी सेक्टर-2, पॉकेट-6 के मकान संख्या 321 में एक खाने पीने की दुकान Love Poori Wala के नाम से खोली गई है। दुकान खोलने वाले मालिक ने फ्रलैट के पीछे की साइट में साफ्रट होती है ; जहां पर सभी फ्रलैट के शौचालय के पाइप एवं नाली है, वहां पर एक बड़ा सा दरवाजा लगा दिया है तथा दीवार पर 2 बड़ी-बड़ी टंकिया भी एंगल लगवाकर लगा ली है, उसके साथ ही ऊपर से प्लास्टिक की पन्नी की छत तथा सामने से एक पन्नी की दीवार लगाकर सरकारी जमीन साफ्रट पर पूरा कब्जा कर उसका अवैध् व्यावसायिक उपयोग करने लगा है। साफ्रट के साथ अवैध् दरवाजे के साथ ही उसने भट्टी लगाकर एक्जास्ट पंखा लगा दिया है, जो प्रातः 5 बजे से रात्रि के 10 से 11 बजे तक चलता है, जिससे खाने पीने का सामान बनने से उत्पन्न होने वाली हानिकारक गैस हमारे घरों में आ रही है, उसके साथ-साथ वहां पर बर्तन को धोता है और वहीं पर व्यावसायिक भट्टी लगाकर खाने पीने का सामान भी बनाता है तथा बर्तनों को जोर जोर से जमीन पर रखता है जिससे बहुत तेज आवाज उत्पन्न होती है, और घर में सोने वाले सभी सदस्यों की आंख खुल जाती है, नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो रही है।

 साफ्रट में खाने पीने का सामान तैयार करने में साफ सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जाता है, जहां पर मल-मूत्र का प्रवाह हो रहा है, ऐसे स्थान पर खाद्य पदार्थ का निर्माण होने से यहां के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।


महोदय खाने पीने की दुकान खोलकर पैदल चलने वालों के लिए सरकार ने जो फुटपाथ बनाया है, उस पर कुर्सी मेंज लगाकर कब्जा कर लिया है, जिस पर ग्राहक आकर बैठते है, तथा खाना खाते है। जिससे फुटपाथ पर चलना फिरना मुश्किल जो गया है।

 जिससे आस-पास में रहने वाले निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां तक कि हम लोगों के निकलने के रास्ते पर उसने पानी के साथ चलने वाला बड़ा सा पंखा लगा कर अतिक्रमण कर रखा है। कुछ भी बोलने पर लड़ाई झगड़ा करने लगता है। विगत 26 सितम्बर को शाम को विरोध् करने पर दुकान मालिक ने प्रार्थी से झगड़ा किया और गाली गलौज करने लगा, उसके यहां काम करने वाले सारे लोग भी उसके साथ थे, ड़र के कारण मैं कुछ नहीं कर सका।

उसके भय के कारण आस-पास के लोग उसका विरोध् भी नहीं कर पा रहे। उसके दुकान पर उपयोग होने वाले बर्तन हथियार का भी काम कर सकते है।

Love Poori Wale ने सड़क पर दो लोहे के पोल लगाकर उस पर लाइटों की झालर लगा दी है, जिससे फुटपाथ पर चलने वालों को करंट लगने का खतरा हो गया है। लगभग 5 साल पहले 16 जुलाई 2018 दिन सोमवार को खाने पीने की दुकान के विद्युत तार से चिपकने के कारण म.न. 334, पॉकेट 6, सेक्टर 2, के

निवासी कार्तिक पारिख की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।

“LOVE POORI WALE”, IGL Gas Pipe Line


के साथ ही Electric meter एवं छत से पानी का

कनेक्शन तीनों एक ही साथ किये है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बहुत ही भयानक हादसा हो सकता है।

अतः हम सभी यहां के निवासी आपसे अनुरोध् करते हैं कि, इस अवैध् कब्जा, तथा इस दुकान के निर्माण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाये।

 

आशा करता हूं कि आप इस विषय को गंभीरता से लेगें, और समुचित कानूनी कार्यवाही करेंगे। जिससे कि हम सभी यहां कि निवासियों का जीवन सुचारू रूप से चल सके। तथा यहां रहने वाले बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से चल सके और

उनका भविष्य खराब न हो।

सध्न्यवाद।

पॉकेट 6, सेक्टर-2 के सभी निवासी प्रार्थी

 

Copy forwarded to

1. Deputy Commissioner, North Delhi Municipal Corporation (NDMC) Office,

Institutional Area, Sector 5, Rohini, Delhi 110085

2. Commissioner, MCD, Dr. S.P. Mukherjee Civic Centre, JLN Marg, New Delhi-110002

3. Founder Chairman, World Human Rights Organization

4. National Green Tribunal, Faridkot House, Copernicus Marg, New Delhi110001

5. SDM Office, Old Middle School Building, Lawrence Road, Rampura Main Road, Rampura New Delhi 110035

 

6. SHO Delhi Police, North West Delhi, Sector 3, Rohini, New Delhi

6. Dy Commissioner of Police : Traffic, Traffic Police Headquarters, Dev Parkash Shastri Marg, Main Road Towards, Inder Puri, New Delhi 110012

7. MLA Rakhi Birla, Bunglow No. 1, 3-Atta-Ur-Rehman Lane, Civil Lines, Delhi-54

8. The Lieutenant Governor of Delhi, 6, Raj Niwas Marg, Ludlow Castle, Civil Lines, New Delhi 110054

9. Mayer, MCD Delhi, Dr. S.P. Mukherjee Civic Centre, JLN Marg, New Delhi-110002

10. Secretary, Health and Family Welfare Department, 9th Level, A-Wing, IP Extension, Delhi Secretariat Delhi 110002.

11. Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI), FDA Bhawan, Kotla Marg, near Bal Bhavan, Mandi House, New Delhi 110002

यहां के निवासियों के हस्ताक्षर पता एवं मोवाइल नम्बर के साथ