चुनावों में व्यापारी व दुकानदार अधिक से अधिक करें मतदान : राजेश भाटिया

 


ब्यापार मंडल फरीदाबाद ने बैठक करके व्यापारियों व दुकानदारों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील
फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 में ब्यापार मंडल फरीदाबाद की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य व्यापारियों व दुकानदारों ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। बैठक का मुद्दा लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करवाने के प्रति जागरुक करना था। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सभी को मतदान करना चाहिए क्योंकि जितना ज्यादा मतदान होगा, उतनी ही मजबूत सरकार देश को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में चुनाव उत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस चुनावी उत्सव में हम सभी को हिस्सा लेना चाहिए और दूसरों को भी इसमें भागेदारी निभाने के लिए जागरुक करना चाहिए। श्री भाटिया ने व्यापारियों व दुकानदारों से कहा कि वह अपनी दैनिक दिनचर्या के व्यस्त कार्यक्रम में से मतदान के दिन वोट डालने के लिए समय निकाले और ज्यादा से ज्यादा मतदान करे। बैठक में सभी व्यापारियों ने एक स्वर में भाटिया का समर्थन करते हुए विश्वास दिलाया कि वह इस बार चुनावों में ज्यादा से ज्यादा मतदान करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो भी ग्राहक वोट डालने के अगले दिन मार्केट में दुकानों पर खरीदारी करने आएगा उसे डिस्काउंट दिया जाएगा। इस पर मतदाता नीरज भाटिया जवाहर कॉलोनी, 1 नंबर से हरमीत सिंह, जावेद खान रंजय भाटिया, 5 नंबर से बंसीलाल कुकरेजा व अन्य व्यापारी भाइयों ने मतदाताओं को 10% की छूट देने का वादा किया है।
 उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने शहर के व्यापारियों की मीटिंग करके उन्हें ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए कहा था, इसी को लेकर अब व्यापारियों ने मीटिंग करके आगे की रुपरेखा तय की और अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह मतदान बढ़ाने के हर संभव प्रयास में लगे हुए हैं वे चाहते हैं की हर संस्था, व्यापारी वर्ग, नौकरी-शुदा, सभी मतदान के दिन बढ़-चढ़कर हिस्सा ले।
इस बैठक मेंबंसीलाल कुकरेजा, अमर बजाज, संजीव ग्रोवर, आई एस जैन, सोमनाथ ग्रोवर, पवन मटोलिया, आर के मल्होत्रा, नीरज भाटिया, बॉबी सितोरिया, नंदराम पाहिल, अनिल चावला, हरीश भाटिया, राम मेहर, सुनील तंवर, नीरज मिगलानी, बी एन मिश्रा, अनिल अरोड़ा, अजय शर्मा, आशु, रंजय भाटिया, प्रेम बब्बर, हरेंद्र भाटिया (राजू), भरत कपूर, हरीश भाटिया, नीरज भाटिया, किशन खन्ना, जनक भाटिया, रजनी खन्ना, शैला कपूर, भव्य मलिक, सचिन भाटिया, जानवी भाटिया, प्रेम बब्बर, निखिल ढींगरा, मानव रहेजा, पर्व अरोडा, साहिल भाटिया, करण आहूजा, कार्तिक कपूर, ध्रुव चिटकारा, मानव ठाकुर, साहिल भाटिया, अनमोल गुलाटी, मनीश कपूर, सुजल मनोचा, मुकुल कपूर, आशीष भाटिया, चिराग वधवा, कृष्णा कुमार, दीपांशु भाटिया, ध्रुव आचार्य, मयंक डंग, ध्रुव शर्मा, रविंद्र गुलाटी, संदीप भाटिया, आशीष आशी, जतिन गांधी, गौरव गुलाटी, अरविंद शर्मा, राहुल मक्कड़, अनुज नागपाल, जतिन मलिक व स्कूल की अध्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, निशि अदलखा, प्रवेश भाटिया, मोनिका, रजनी बजाज, अनु भाटिया, इंदु देशवाल, नीलम सचदेवा, नीतू भाटिया, नूपुर, चाहत, रेखा वाधवा, रेखा जोहरा, सीमा भाटिया, श्वेता कौर, अशोक बैसला, विकास शर्मा, अमित नरूला, रिंकल भाटिया, विशाल भाटिया व अन्य अतिथिगण शामिल रहे।


स्वच्छकार सेवा समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह

 


उदयपुर। स्वच्छकार सेवा समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि समाज के 18 जोड़ों का सामूहिक विवाह नगर निगम प्रांगण उदयपुर में सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम फतेह स्कूल से शोभायात्रा बिन्दौली के रूप में प्रारम्भ होकर सूरजपोल, बापू बाजार, दिल्ली गेट, होते हुए नगर निगम प्रांगण पहुंबने के बाद सामुहिक तोरण, महाआरती का कार्यक्रम किया गया | उसके बाद में सभी वर/वधु का पाणिग्रहण संस्कार व फेरो का कार्यक्रम जिसमे 8 वा वचन मतदान अवश्य करे दिलवाया गया। उसके बाद सभी जोड़ों को मंच पर बिठा कर सभी को वरमाला करवाई गई उसके बाद मुख्य मंच का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ |

कार्यक्रम में शहर विधायक श्रीमान ताराचंद जैन, पूर्व कलेक्टर ताराचंद मीणा, देहात कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याक्षी दिनेश श्रीमाली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह राव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीवर्धन, हिंदू जागरण मंच के रविकांत त्रिपाठी, विभाग संचालक हेमेंद्र श्रीमाली, डॉ. भारत भूषण, धर्म जागरण के महिपाल सिंह, समाज के नरेश चौहान, साहिल चौहान व गणमान्य लोगों  की  उपस्थिति रही | विवाह समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उपहार देकर वर/ वधु को आशीर्वाद दिया | 

समिति के मुख्य संरक्षक श्रीमान पुष्कर चौहान ने बताया इस अवसर पर  अध्यक्ष श्रीमान कोमल  राठौड़ ,पूर्व पार्षद कोषाध्यक्ष श्रीमान राकेश  खोखावत, राजेश  सिंगोलिया,  संजय  बंधु , अर्जुन  सोनवाल ,चित्तौड़ जिलाध्यक्ष विश्वनाथ  टांक,प्रकाश  चौहान ,  रवि  राठौर ,दीपक  कंडारा, आशीष घावरी ,अरुण गारू, कल्याणी ,इंदौर, दिनेश  लोट , राकेश  गुस्सर , देव  फुमटिया, धीरज  घावरी, जगदीश  खोकर,  रतन  भाटी , अमित  चौहान, विनोद   छपरवाल, विष्णु  चौहान, अभिषेक  अटवाल, नीतीश  तरवाड़ी, लखन  पंवार, किशोर  मल्होत्रा, ललित  कल्याणा ,सुनील  चौहान, अनिल  कंडारा,रणजीत  खोकर,बिरजू  सोलंकी,  हेमेंद्र  बेनीवाल,  अर्जुन  कंडारा, सोनू  मल्होत्रा, भारत  राठौर, दीपक कंडारा,  देवेंद्र  हेडर, कार्यकर्ता उपस्थित रहें | ये सभी कार्यकर्ता विगत 3 माह से पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे |

सभी भामाशाह व  अतिथियों का उपरना , पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह से स्वागत किया गया | श्रीमान पुष्कर  चौहान मेवाड़ पंचायत अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया |
इस भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज के  7000 से अधिक  लोगो  की सहभागिता रही| विशेष आकर्षण इस बार व्यवस्थाओं  में भोजन पंडाल, सुरक्षा (महिला बाउंसर) इत्यादि के लिए महिलाओ के हाथ में कमान रही  | समिति ने सभी माता- बहनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया , कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हुआ|


मुआवजा न देने को षड्यंत्र रच रही सरकार: कुमारी सैलजा

 


अधिक आवक बताकर मुआवजा देने की अपनी घोषणा से पल्ला झाडने की तैयारी

हरियाणा की मंडियों में सिर्फ प्रदेश का नहीं, पड़ोसी राज्यों से भी गेहूं पहुंच रहा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि  बारिश व ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान का मुआवजा न देने के लिए भाजपा सरकार ने षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार की मंशा मंडियों में अधिक आवक बताकर खराबे का मुआवजा देने की अपनी ही घोषणा से दूरी बनाने की है। जबकि, सच तो यह है कि हरियाणा की मंडियों में सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि भाजपाइयों की मिलीभगत से पड़ोसी राज्यों का भी गेहूं पहुंचा है।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि मार्च में बर्बाद हुई फसलों का तुरंत मुआवजा देने के बजाए प्रदेश सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत अभी तक मुआवजा देने की कोई समय सीमा तय नहीं की। अप्रैल के मौजूदा महीने में कई जगह गिरदावरी फसल की कटाई के बाद हुई है। यानी, जिन किसानों ने फसल काट ली, उनके खेतों में नुकसान के बारे में सही रिपोर्ट सरकार तक नहीं पहुंचेगी। कितनी ही जगह की तो अभी तक रिपोर्ट भी तैयार नहीं की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि मंडी में बेचे गए गेहूं का मिलान नुकसान के ब्यौरे के साथ किया जाएगा, जबकि इस तरह का मिलान सही मायनों में हो ही नहीं सकता। कितने ही मामले ऐसे हैं, जब पोर्टल पर किसानों ने फसल को दर्ज नहीं कराया और वे भी मंडी में बेचने आए हैं। यही नहीं कितने ही किसान ऐसे हैं, जिन्होंने पोर्टल पर कम फसल चढ़वाई हो और बुआई अधिक की हो। ऐसे में मंडी में पहुंचे गेहूं के आधार पर नुकसान का आंकलन करना गलत है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सूचना तो यहां तक मिल रही है कि उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों की मंडियों में पड़ोसी राज्यों का गेहूं भी खूब पहुंचा है। इसमें भाजपाइयों की मिलीभगत बताई जा रही है, ताकि एमएसपी पर बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। ऐसे में इस गेहूं को प्रदेश के किसानों की आवक में जोड़ा जा रहा है, जबकि यह सरासर गलत है। किसानों को खराबे का मुआवजा कम से कम देना पड़े, इसलिए आवक बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार के इशारे पर ही हरियाणा की मंडियों में अन्य राज्यों से फसल पहुंची है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार हमेशा तत्पर रहती है। किसानों को उनके नुकसान की भरपाई की एवज में बीमा कंपनियों को अधिक राशि न जारी करनी पड़े, इसलिए तरह-तरह के हथकंडे गठबंधन सरकार अपना रही है। प्रदेश सरकार वास्तव में किसान हितैषी है तो किसानों ने फसल खराब होने को लेकर जो भी दावे किए हैं, उसके मुताबिक ही उनके नुकसान की भरपाई करवाए।

बागपत के चमत्कारी हनुमान मंदिर में मनाया गया हनुमान जी का जन्मोत्सव

 


हनुमान जन्मोत्सव पर 24 घंटे से चल रहे अखण्ड़ रामायण पाठ के पूर्ण होने पर लगा विशाल भंडारा


- हनुमान जन्मोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर स्थित चमत्कारी संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर एवं सिद्ध आश्रम में हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आयी जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। आश्रम के संचालक श्री धर्मवीर भगत जी के पावन सानिध्य में मन्दिर में 24 घंटे से चल रहे रामायण के अखण्ड़ पाठ, मूलमंत्र माला के अखण्ड़ जाप व हनुमान चालीसा के अखण्ड़ पाठ के पूर्ण होने पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी भक्तों ने पूर्णाहूति दी। विभिन्न भगवानों की आरती के उपरान्त भक्तों ने हनुमान जी के दरबार में बढ़-चढ़कर अरदास लगायी और अपने परिवार और देश की खुशहाली, सुख, समृद्धि व उन्नति  के लिए प्रार्थना की। इसके उपरान्त आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं पुरूषों और बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेवा प्रदान की। सुबह से शाम तक चले इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अखण्ड़ रामायण पाठ व पूजा करने वाले सभी सहयोगियों को आश्रम की और से वस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया और दक्षिणा प्रदान की गयी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान जी का यह धाम बहुत ही चमत्कारी है। इस पवित्र धाम पर उनकी कई प्रकार की समस्याओं का हनुमान जी के आशीर्वाद से समाधान हुआ है। बताया कि इस मन्दिर में असाध्य रोग तक हनुमान जी की कृपा दृष्टि से सही हो जाते है, जिसके कई प्रमाण मौजूद है। श्रद्धालुओं ने आश्रम द्वारा बाहर से आये भक्तों के लिए निशुल्क रहने, खाने-पीने आदि की व्यवस्था और अच्छे आतिथ्य के लिए आश्रम के संचालक का आभार व्यक्त किया। आश्रम के संचालक श्री धर्मवीर भगत जी ने हनुमान जन्मोत्सव में आने वाले सभी हनुमान भक्तों और सेवा कार्य करने वाले सेवादारों का आभार व्यक्त किया। हनुमान जन्मोत्सव में सेवादार रणवीर सिंह, पंडित पुरुषोत्तम शर्मा, आनंद कुमार, नेशनल अवार्डी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, प्रवीण तोमर सिरसली, अर्जुन, तेजपाल, चंद्रपाल, रमेश, डॉक्टर संजीव आर्य, मास्टर मदन पाल, उर्मिला, विपिन, कुसुम, विशु, गौरव जैन, डा गजेन्द्र, आनन्द, कालुराम, अंकित, जगबीर राठी, डाक्टर पिन्टु, योगेन्द्र, प्रेम सिंह, रवि, विजयकुमार, विक्की कुमार, बाबूराम, ओमप्रकाश, कुलदीप, सहित हजारों श्रद्धालुगणों ने हनुमान जी के धाम मे हाजरी लगायी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

DPCC president Shri Arvinder Singh Lovely introduces the three Congress candidates for the Lok Sabha elections from Delhi, Shri Jai Prakash Agarwal (Chandni Chowk), Dr Udit Raj (North West Delhi) and Shri Kanhaiya Kumar (North East Delhi), before the media at a press conference, and tell them about the priorities of the party

 


NEW DELHI,—Delhi Pradesh Congress Committee president Shri Arvinder Singh Lovely, along with Chairman of the Election Management Committee and Co-ordination Committee Shri Subhash Chopra, introduced the three Congress candidates for the  Lok Sabha seats from Delhi, Shri Jai Prakash Agarwal (Chandni Chowk), Dr Udit Raj (North West Delhi) and Shri Kanhaiya Kumar (North East Delhi), before a crowded media conference and told them about the priorities of the party at the DPCC office, Rajiv Bhawan, here today. Others present were chairman of the DPCC Communications Department and ex-MLA Shri Anil Bharadwaj, former Leader of the House in the MCD Shri Jitender Kumar Kochar and spokesperson Shri Anuj Attrey.

 

Shri Lovely said that Shri Jai Prakash Agarwal was not only a former MP from Chandni Chowk, who had been a member of both the Lok Sabha and Rajya Sabha several times, but also a former Municipal Councillor and Deputy Mayor, and president of the Delhi Pradesh Congress Committee, and carries a wealth of Parliamentary experience, which he had always used for the development of the thickly populated constituency, consisting of traders, businessmen, common people, workers, minorities, and various  other category of people. He said that Dr Udit Raj, who was a former MP from North West Delhi, is also a prominent Dalit leader who had done commendable works for the uplift of the underprivileged and in the development of North West Delhi. Shri Lovely said that Shri Kanhiya Kumar was a dynamic young scholar from the JNU, where he was also the president of the Students’ Union. He said that all the three Congress candidates will record historic wins in the Lok Sabha elections.  

 

Shri Jai Prakash Agarwal said that Chandni Chowk was “Dilli Ka Dil”, and he was not only a voter of the constituency, but had also played a major role in the development of the Constituency, as he knows every nook and cranny of the constituency. He said that it was very unfortunate that Chandni Chowk had been neglected for the past 10 years, as the BJP MPs never raised the issue of the area in Parliament, despite BJP being in power at the Centre. He said that he had asked over 1000 questions in the House when the Congress-led UPA Government was in power at the Centre, as he spared no effort in raising the issues of Chandni Chowk and its people in both the houses of Parliament for the redressal of the problems of the constituency.

 

Dr Udit Raj said that when he was the MP of North West Delhi, he had ensured the all-round development of the constituency, and even exceeded the Rs 25 crore sanctioned for MPs  for development works, by spending over Rs 41 crore. He said that he had adopted four model villages for special development, and changed the face of Narela. He said all development works had been stalled in the constituency for the past five years, and his first priority would be to resume those unfinished works to fulfil the vision of Shri Rahul Gandhi and Shri Mallikarjun Kharge.

 

Shri Kanhaiya Kumar said that no development seemed to have taken in the North East Delhi Parliamentary constituency for the past ten years, as the traffic congestion, pollution and broken roads in the Karawal Nagar area expose the hollow claims of the BJP MP. He said that the wealth of the country seemed to have been concentrated in the hands of a chosen few while the common people suffer due to price rise, unemployment and lack of avenues to earn their livelihood. He said that Congress will implement MGNREGA (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) like scheme in all the seven Parliamentary constituencies in Delhi to provide jobs to the youth, as unemployment was the highest in the national Capital, and the youth were bearing the brunt of joblessness.

बारापाल खजूरी मे माता जी की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों मे रोष अभियुक्तो की गिरफ्तारी की मांग

 


बारापाल खजूरी मे माता जी की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों मे रोष
अभियुक्तो की गिरफ्तारी की मांग

उदयपुर,  उदयपुर के खजूरी और बारापाल के बीच सदियों पुर्व स्थापित धराल माता जी की मूर्ति को दिनाँक 19 अप्रेल 2024 रात्रि को बंद मंदिर में घुसकर कुछ असामाजिक और धर्म विरोधी लोगों ने खंडित कर मूल स्थान से हटाकर दूर फेंक दी जिस पर ग्रामवासियो एवम आस पास के गाँवों के लोगों मे गहरा रोष व्याप्त हो गया।

उक्त घटना पर ग्राम वासियों द्वारा एकत्रित होकर दिनांक 19 अप्रैल 2024 को थाना गोवर्धन विलास उदयपुर मे लिखित रिपोर्ट भी दर्ज कराई गयी, लेकिन आज तक इस प्रकरण में किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई, ना ही कोई ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिस पर दिनाँक 21 अप्रेल रविवार को ग्राम वासी एवम आस पास के गाँवों के सेकड़ो लोग एवम विभिन्न संगठनो के जन प्रतिनिधि जिला कलेक्ट्री उदयपुर मे एकत्रित हुए और दोषी अभियुक्तो की 48 घंटे मे गिरफ्तारी के लिए जिला कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे मांग की गई कि दोषी सभी अभियुक्तों की 48 घंटे मे गिरफ्तारी की जाए,आए दिन आसपास के क्षेत्र में चोरियां  आदि आपराधिक गतिविधियां बाहर के लोगो द्वारा की जा रही है, जिस पर ठोस कार्रवाई की जाएं तथा बाहरी लोगों की जांच कर पाबंदी लगाई जाए एवम वर्तमान समय में उक्त पंचायत में निवासरत ग्रामीण बंधु सभी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उनके सुरक्षा के लिए उचित ठोस व्यवस्था हो। 

इस अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट मे उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, हिन्दू जागरण मंच प्रांत संयोजक रविकांत त्रिपाठी, बारापाल एवं खजुरी ग्राम पंचायत से कालुलाल,लक्ष्मण, नाकु, तेजा, हुरजी, मांगीलाल, रमेश, शिवजी, वेला जी, हरीश, राकेश, बाबूलाल, मोहन, गौतम, लालूराम, प्रकाश, राजेश मीणा, अरुण कटारा, कालुलाल, सोमा, बाबूलाल, मावा, प्रभुलाल, रामलाल, नाथू कटारा, नारायण, संदीप, आशीष, कांतिलाल, सुरेश, मोहन, उँकार सहित बजरंग सेना,गरबा एवं गणपति समारोह समिति,सज्जन नगर नवयुवक मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ਦਿੱਲੀ ਫਤਿਹ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ, ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਤੇ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ

 


ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਰਦਾਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਅਤੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸਰਦਾਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਵੱਲੋਂ 27 ਅਤੇ 28 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਲਾਲ ਕਿਲ੍ਹੇ ’ਤੇ ਮਨਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਦਿੱਲੀ ਫਤਿਹ ਦਿਵਸ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਸਮੀਖਿਆ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ।
ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸਮੂਹ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।
ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸਰਦਾਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਤੇ ਪੋਸਟਾਂ ਉਹ ਸਾਰੇ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ’ਤੇ ਜ਼ਰੂਰ ਸ਼ੇਅਰ ਕਰਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿਚ ਸੰਦੇਸ਼ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਮਦਦ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਹਰ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਸੰਗਤ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਮੈਂਬਰ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ’ਤੇ ਜੁੜੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ।
ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਅਤੇ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਨੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਫਤਿਹ ਦਿਵਸ 27 ਅਤੇ 28 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਲਾਲ ਕਿਲ੍ਹੇ ’ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਆਪੋ ਆਪਣੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਿਵਸ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਤੇ ਸਾਡੇ ਮਹਾਨ ਜਰਨੈਲਾਂ ਬਾਬਾ ਬਘੇਲ ਸਿੰਘ, ਬਾਬਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਤੇ ਬਾਬਾ ਜੱਸਾ ਸਿੰਘ ਆਹਲੂਵਾਲੀਆ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ’ਤੇ ਕੀਤੀ ਫਤਿਹ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ।
ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀਆਂ ਵੀ ਤੈਅ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।