बहादुरगढ़ से रोहतक तक जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली से दिखाई ताकत
कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से गदगद दिखाई दिए चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब देब
कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाए भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे
नई दिल्ली,। नवनियुक्त चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब का पहली बार हरियाणा आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। बहादुरगढ़ से रोहतक तक कार्यकताओं और नेताओं ने जगह-जगह चुनाव प्रभारियों के काफिले का फूल बरसाकर स्वागत और अभिनंदन किया। नए चुनाव प्रभारी के आगमन को लेकर उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारे लगाए।
रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय मंगल कमल पहुंचने से पहले भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली के जरिए चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब की अगुवाई की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने-अपने समर्थकों को साथ लाकर अपनी ताकत का अंदाजा भी करवाया। युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अहसास करा दिया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करना आसान नहीं होगा। आवाभगत और स्वागत में उमड़े जनसैलाब ने प्रभारी और सह प्रभारी को गदगद कर दिया।
’इन-इन स्थानों पर हुआ चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का स्वागत’
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब हरियाणा में प्रवेश करते ही रोहतक झज्जर जिला के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां लोगों ने दोनों नेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया और ढोल नगाड़े बजाकर उनका भव्य स्वागत किया।
सबसे पहले बहादूरगढ़ एवं बादली विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक नरेश कौशिक एवं बादली विधानसभा के प्रभारी दिनेश घिलौड़ के नेतृत्व में संयुक्त रूप से बहादुरगढ़ के श्रीराम मैट्रो स्टेशन के पास स्वागत किया गया। स्वागत की इस कड़ी में गढ़ी- सांपला किलोई विधानसभा के कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल के नेतृत्व में सांपला टोल प्लाजा के पास चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का भव्य स्वागत कर जय जयकार का उद्घोष किया।
भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब के कलानौर विधानसभा क्षेत्र के गांव खरावड़ में पुलिस चौकी के पास स्थान पर कलानौर विधानसभा के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक के नेतृत्व में किया गया। इसी तरह बेरी व झज्जर विधानसभा के कार्यकर्ता विक्रम कायदान और डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में आईएमटी चौक तथा पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में रोहतक विधानसभा के कार्यकर्ता सेक्टर-1 की पहली पुलिया पर और महम विधानसभा के कार्यकर्ता शमशेर खरकड़ा के नेतृत्व में सेंट्रल पार्क नजदीक न्यू बस स्टैंड ढोल नगाड़े बजाकर और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय “ मंगल कमल“ में दोनों नेताओं का काफिला पहुंचा, यहां भी हजारों लोगों ने भारत माता की जय के साथ दोनों का स्वागत किया।
चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, सीएम की उपस्थिति में रोहतक में हुई भाजपा की हाइलेवल की दो संगठनात्मक बैठकें
100 दिनों में डेढ़ करोड़ लोगों के दरवाजे तक पहुंचेगी भाजपा
बैठकों में सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी हुए शामिल
बैठक में किरण चौधरी भी रही मौजूद
नई दिल्ली,। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने रोहतक से चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हरियाणा में कांग्रेस को पूरी तरह से चित करने की रणनीति पर चल रही भाजपा ने रोहतक में अभेद चक्रव्यू तैयार किया है। माइक्रो मैनेजमेंट के फार्मूला पर चलते हुए रविवार को धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देब ने बैठक में 100 दिनों में डेढ़ करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य पदाधिकारियों और नेताओं के समक्ष रखा। रोहतक में नागरिक अभिनंदन के बाद चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान और सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सीएम नायब सैनी, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में लगातार दो बैठकें हुईं। पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल हुए, वहीं दूसरी बैठक विधायक और सांसदों के साथ हुई। पहली बैठक में वरिष्ठ नेता किरण चौधरी भी शामिल हुई। पहली बार हरियाणा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान के सामने खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया।
ओडिशा में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने वाले धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब देब की जोड़ी ने विधानसभा चुनाव के निमित्त पहली ही बैठक में पदाधिकारियों से कहा कि केवल विजय पर फोकस रखें और मेहनत को दोगुना कर दें। हमारी नियती में तीसरी बार भी विजय ही है। बैठक में पदाधिकारियों को संदेश दिया गया कि हर कार्यक्रम को जनता से जोड़ें। सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है, इसलिए चुनाव में जीत हमारी ही है।
रविवार को रोहतक के भाजपा के मंगल कमल कार्यालय में हुई इस बैठक में हर विधानसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने और अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की। चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी ने मौके पर चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से आगामी अभियानों की रूपरेखा और तैयारियों पर भी चर्चा की। संगठन मंत्री ने आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बैठक में रखी। चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने पदाधिकारियों को साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी का मिशन हरियाणा विजय है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी अहम होगी।
धमेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी नेता घर-घर तक जाएंगे और पार्टी की नीतियों और योजनाओं को बताकर जीत को सुनिश्चित करेंगे। अपनी पहली ही बैठक में चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान ने साफ संकेत देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अगर कोई सुझाव है तो उस पर भी गंभीरता से चिंतन मनन होगा। इसलिए कार्यकर्ता अपनी बात रखने से ना झिझके। वे बेहतरी के लिए सुझाव दें, उनकी बात सुनी जाएगी।
बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने पदाधिकारियों से कहा कि हम सर्व समाज को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इससे पहले बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों में बिप्लब देब ने भी जोश भरा। कहा कि हमें काम को गति देनी है। कार्यकर्ता के रूप में हम सब एक साथ जीत के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का लक्ष्य सरकार बनाना है, इसलिए सभी को विजय के लिए मेहनत करनी है।
भाजपा ने विजेता नेताओं के नागरिक अभिनंदन से किया विधानसभा चुनाव जीतने के लिए आगाज
सत्ता में आकर हरियाणा को लूटने का सपना देखना छोड़ दे कांग्रेस, हम ऐसा नहीं होने देंगे, तीसरी बार भाजपा सरकार आ रही हैः धर्मेंद्र प्रधान
कांग्रेस बहरूपिया है, कांग्रेस शासनकाल में दलित, किसानों पर हुए अत्याचारों को प्रदेश की जनता भूली नहींः धर्मेंद्र प्रधान
बिप्लब देब, मनोहर लाल, नायब का भी दावा- कांग्रेस के झूठ का नकाब उतार फैंकेंगे कार्यकर्ता
नई दिल्ली, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रभारियों एवं विजेता नेताओं के नागरिक अभिनंदन समारोह से विधानसभा चुनाव में विजय के लिए आगाज कर दिया है। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब और मनोहर लाल ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।
रोहतक में नागरिक अभिनंदन में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा में 19 हजार 812 बूथ हैं, 7212 गांव हैं और 22 जिले हैं, लेकिन विधानसभ चुनाव के लिए हमारे पास सिर्फ 100 दिन हैं। कांग्रेस ध्यान रखे कि अब तो 20-20 का जमाना है। प्रधान ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाकर प्रदेश को फिर से लूटने का मुगालता छोड़ दे, क्योंकि हरियाणा में भाजपा तीसरी बार जनता की सेवा करने के लिए सरकार बनाने जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनता कांग्रेस के षडयंत्र को समझे, कांग्रेस बहरूपिया है। कांग्रेस के शासनकाल के दौरान हरियाणा में दलित परिवारों, किसानों, वंचितों और अंबेडकर के संविधान के साथ हुए अत्याचारों को प्रदेश की जनता भूली नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यहां से संकल्प लेकर जाना है कि जब तक हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक रुकेंगे नहीं। धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कोई भी कठिन काम तभी पूरा कर पाते हैं, जब सैनिक का मन खुश होता, सैनिक अपने सेनापति पर भरोसा करता हो, और आपके सेनापति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में कठिन से कठिन काम को हमने जीता है, देश की जनता ने आज भी हम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं। उन्होंने कहा कि तीन साल के अंदर 2027 तक भारत दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगा और इस अर्थव्यवस्था में हरियाणा के छोरों और छोरियों को बड़ा हिस्सा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की लूट खसोट, दलित विरोधी और परिवारवाद का शासन नहीं आने देंगे। इसलिए सभी भाजपा के कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं और हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं।
केंद्र में हरियाणा को बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि महाभारत की इस इतिहास रचने वाली भूमि ने हमें जो स्नेह दिया उसके हम सदा आभारी रहेंगे। आप ही के समर्थन से पिछले 10 साल से गरीबों, किसानों की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हरियाणा का मान ऊपर रखा और अब हरियाणा के सपूतों को बड़ी जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी को कमर कसनी पड़ेगी, क्योंकि भाजपा की सरकार हरियाणा में तीसरी बार बनानी है। यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संभव होगा।
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम लूट खसोट की राजनीति नहीं करते। हम सर्व समाज और सर्व समावेशी सरकार चलाने के मंत्र से चलते हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि बाबा साहेब को नरेंद्र मोदी ने ही सम्मान दिया। ओबीसी को संवैधानिक मान्यता मोदी ने दी, गरीबों को आरक्षण मोदी ने दिया। जब तक मोदी है तब तक आरक्षण को कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता।
बॉक्स --
हरियाणा में बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी, सरकार गरीब-किसान की बनेगीः बिपल्ब कुमार देब
हरियाणा भाजपा चुनाव सह प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिपल्ब कुमार देब ने जय जगन्नाथ और जय श्रीराम से भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि चार माह से कांग्रेस यह बात फैला रही है कि हरियाणा में सरकार बदलेगी, लेकिन भाजपा और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि हरियाणा में कोई बाप-बेटे की सरकार नहीं बनेगी, सरकार बनेगी तो गरीब-किसान की सरकार बनेगी। बिप्लब ने कहा कि बाप-बेटा सत्ता में आने की जो आस लगाए बैठे हैं उन्हें कह देना चाहते हैं कि हम मनोहर लाल के रूप में करंट मंत्री अपने साथ लेकर आए हैं। मनोहर लाल के पास बिजली के अलावा शहरी विकास मंत्रालय भी है और वे हरियाणा को सजाने में कोई कसर नहीं छोडेगें।
बिप्लब ने भूपेंद्र और दीपेंद्र को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चार महीने में हरियाणा में नहीं आया तो बाप बेटे को लगा कि हम चले गए हैं, लेकिन हम फिर आ गए नए जोश के साथ। भाजपा किसी एक परिवार के साथ नहीं चलने वाली, हम किसान मजदूर के साथ चलने वाले लोग हैं। चुनाव सह प्रभारी बिपल्ब कुमार देब ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सहित सभी विरोधी पर्टियों को उखाड़कर फेंक देंगे। तीसरी बार भी हरियाणा में भाजपा की सरकार होगी। देब ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा लोगों को बहकाने लगे हैं कि हरियाणा को चमकाएंगे, लेकिन 10 साल जनता ने हरियाणा में कांग्रेस की जब सरकार बनाई थी तो आपने क्या किया? अपने शासनकाल को खंगालकर देखें तो पता चलेगा कि उस समय हरियाणा में जंगल राज था। बिप्लब ने कहा कि आज भाजपा की सरकार जनता और किसानों की सरकार है। गरीब, मजदूरों, किसानों, युवाओं का राज है। हम कोई परिवार के लिए काम नहीं करते, हम जनता के लिए किसानों नौजवानों के लिए काम करते हैं।
बॉक्स ---
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हथकंडे फैलाए, इस चुनाव में सावधान रहें : मनोहर लाल
केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हथकंडे फैलाए, कुछ लोग उनकी बातों में फंस गए। अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ऐसे हथकंडे अपनाएगी। कुछ नई झूठी बातें भी लेकर वे आ सकते हैं, लेकिन आपको उनकी बातों से सावधान रहना है। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया गया, कांग्रेस में भ्रष्टाचार था, धींगा मस्ती चलती थी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का काम आज नहीं तो कल हो ही जाएगा, लेकिन अगर कांग्रेस आती है तो वही धींगा मस्ती, भाई भतीजाववाद, भ्रष्टाचार और अपनों को रेवड़ी बांटने वाली सरकार बनाएगी। इनसे सावधान रहें। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार को 10 साल होने जा रहे हैं, हमने जनता को सहुलियत पहुंचाने के लिए टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल किया।
बॉक्स ---
तीन महीने बाद कांग्रेस के झूठ की नींव ढह जाएगीः मुख्यमंत्री नायब सैनी
नागरिक अभिनंदन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भगवान जगन्नाथ की विजय का रथ हरियाणा लेकर आए हैं। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ रहा है हरियाणा भी उनके साथ मजबूती से चलेगा। हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकारा बनेगी, उसका आगाज आज रोहतक से हो गया है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह झूठ का सहारा लेकर अपनी नींव खड़ी की है, आने वाले तीन महीने के बाद वो नींव हरियाणा में ढह जाएगी और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में आएगी। हरियाणा की जनता ने संकेत दिया है कि इस बार फिर भाजपा को जिताएंगे, क्योंकि 10 साल में भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, किसानों के हित में काम किया है, उसी का परिणाम है कि कांग्रेस का झूठ अब चलने वाला नहीं। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच में कांग्रेस के झूठ का नाकाब उतारेगा।
पसीना बहाकर बनाएंगे सरकारः कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जैसे हमने अपना पसीना केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए बहाया, ऐसे ही अगले तीन महीने पूरा पसीना बहाकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनानी है। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ये संकल्प हमें यहां से लेकर जाना है और हर कार्यकर्ता सरकार बनाने में जुट जाएं।
मंच पर ये भी रहे मौजूद
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेशाअध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद धर्मवीर सिंह, सांसद नवीन जिंदल,हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वित्त मंत्री जेपी दलाल, जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल गुर्जर, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा, सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पर्यावरण व खेल मंत्री संजय सिंह, सांसद धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सुभाष बराला, कार्तिकेय शर्मा, कृष्णलाल पंवार, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, कविता जैन, कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबिलास शर्मा, संजय भाटिया, विधायक किरण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री मोहन बड़ौली, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, सुरेन्द्र पुनिया, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, अजय बंसल, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, अर्चना गुप्ता, राजकुमार कपूर, तरूण सन्नी शर्मा सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
बार-बार परीक्षा रद्द कर सरकार कर रही है परीक्षार्थियों का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न: कुमारी सैलजा
कहा-एक गलती को छुपाने के लिए बार-बार गलती करने के बजाए परीक्षार्थियों के साथ न्याय करे सरकार
चंडीगढ़,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द कर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। सरकार परीक्षार्थियों का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न कर रही है। सरकार अपनी गलती को छुपाने के बजाए गलती पर गलती कर रही है। सरकार को परीक्षार्थियों के हक में कोई ठोस कदम उठाकर उनके साथ न्याय करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय की जंग में वे परीक्षार्थियों के साथ खड़ी हैं।
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि 23 जून को नीट पी की परीक्षा आयोजित की जाने थी पर परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल ब्यूरो ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से 22 जून को इस परीक्षा को रद्द करने की सूचना जारी की गई जबकि परीक्षार्थी एक दिन पहले ही अपने अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर में पहुंच गए थे। इससे पूर्व यूजीसी नेट परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया था। एक के बाद एक परीक्षा के पेपर लीक हो रहे है और सरकार है कि हाथ पर हाथ रखे बैठी है, सांप निकलने के बाद लकीर पीटने से युवाओं का भला होने वाला नहीं है युवा देश के भविष्य है और सरकार देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही। परीक्षार्थी पहले ही परीक्षा के रद्द होने को लेकर मानसिक तनाव में है ऊपर से फिर परीक्षा रद्द कर दी गई।
उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षार्थियों का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न कर रही है जो किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार को पता है कि उसकी अनदेखी के चलते युवा अपने भविष्य के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार पर चारों ओर से भारी दबाव बना तो एनटीए के खिलाफ 47 दिन बाद कार्रवाई करते हुए एनटीए के डीजी को हटा दिया गया। नीट यूजी में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 परीक्षार्थियों की छह सेंटर पर रविवार को दोबारा परीक्षा होनी थी, जब सरकार की ओर से तैयारी नहीं थी तो पुन: परीक्षा की तिथि क्यों घोषित की गई, पूरी तैयारी के बाद ही परीक्षा की तिथि तय की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि अब परीक्षार्थियों को सरकार के बजाए अदालत पर भरोसा है, परीक्षार्थियों की ओर से कोर्ट में 46 याचिकाएं दाखिल हो चुकी है।
पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से धनखड़ ने की मुलाकात
केंद्रीय मंत्री बनने पर दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने दी बधाई
राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की राष्ट्रीय सचिव धनखड़ से मुलाकात
नई दिल्ली, । बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और केन्द्रीय परिवार कल्याण एव स्वास्थ्य मंत्री बनने पर बधाई दी। इस उपरांत धनखड़ ने केंद्रीय कृषि एव किसान कल्याण मंत्री बनने पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दी।राष्ट्रीय सचिव के दिल्ली प्रवास के दौरान हरियाणा निवास पहुंचकर पूर्वी दिल्ली से नव निर्वाचित सांसद एव केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने धनखड़ से मुलाकात की । धनखड़ ने हर्ष मल्होत्रा को केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर उनका मुंह मीठा करवाते हुए बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सचिव धनखड़ लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली के प्रभारी रहे और उनके कुशल मार्ग दर्शन में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा को लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त हुई।
धनखड़ ने पार्टी अध्यक्ष एव स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात के दौरान हरियाणा में केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रोजेक्ट को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया। बाढसा आरोग्य धाम में चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान हरियाणा में होने जा रहे आगामी विधान सभा चुनाव और अन्य विषयों पर भी दोनों नेताओं के बीच सार्थक चर्चा हुई।
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने केंद्रीय कृषि एव किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात की और कृषि मंत्री बनने पर बधाई देते उनके सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने, किसानों पीएम सम्मान निधि की 17 वीं किश्त पदभार संभालते ही जारी करने पर किसान बंधु औम प्रकाश धनखड़ ने पीएम मोदी और शिवराज चौहान का धन्यवाद किया। किसान बंधु औम प्रकाश धनखड़ ने खेती - किसानी हितैषी मुद्दों समेत कई विषयों पर दोनों नेताओं के बीच सार्थक चर्चा हुई। शिवराज ने कहा कि उनका मंत्रालय किसानों हितों को सर्वोपरि रखेगा।
फोटो1 पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई देते हुए बीजेपी राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़।
फोटो 2 शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय कृषि मंत्री बनने पर बधाई देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़।
फोटो 3 पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ से मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का मुंह मीठा कराया और मंत्री बनने पर सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿਚ ਲਗਾਏ ਗੁਰਮਤਿ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ 16 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਜਾਚ ਸਿੱਖਿਆ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ: ਕਾਲਕਾ, ਕਾਹਲੋਂ
ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਦੇ ਅਣਥੱਕ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਬੂਰ ਪਿਆ
ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ,: ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਗੁਰਮਤਿ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ 16 ਹਜ਼ਾਰ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਜਾਚ ਸਿੱਖਿਆ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸਰਦਾਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਅਣਥੱਕ ਯਤਨਾਂ ਨੂੰ ਬੂਰ ਪਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਰਦਾਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਅੱਜ ਇਥੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਰਕਾਬਗੰਜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਭਾਈ ਲੱਖੀ ਸ਼ਾਹ ਵਣਜਾਰਾ ਹਾਲ ਵਿਚ ਕੈਂਪ ਦੇ ਸਮਾਪਤੀ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਇਕੱਤਰ ਸੰਗਤ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਤੇ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਸਰਦਾਰ ਕਰਮਸਰ ਦੀ ਸੋਚ ਸਦਮਾ ਨੇਪਰੇ ਚੜ੍ਹਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿਚ ਬੱਚੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਥੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਜਾਚ ਸਿੱਖੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਗੁਰਬਾਣੀ ਨਾਲ ਜੁੜਦਿਆਂ ਕੀਰਤਨ ਕਰਨ ਦੀ ਮੁਹਾਰਤ ਵੀ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ।
ਦੋਵਾਂ ਆਗੂਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੈਂਪ ਇਸ ਵਾਰ ਸਿਰਫ ਦਿੱਲੀ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਹਰਿਆਣਾ, ਰਾਜਸਥਾਨ, ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼, ਉੱਤਰਾਖੰਡ ਸਮੇਤ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਭਾਗਾਂ ਵਿਚ ਲੱਗੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਲਈ ਉਹ ਬੱਚਿਆਂ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਸਰਦਾਰ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਵਧਾਈ ਦੇ ਪਾਤਰ ਹਨ ਜਿਹਨਾਂ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ 16 ਹਜ਼ਾਰ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀ ਵਿਦਿਆ ਦੇਣੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ। ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਵਿਚ ਜਿਵੇਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ ਹੈ, ਇਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਗੁਰਇਤਿਹਾਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਹੈ।
ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਬੱਚੇ ਗੁਰਮਤਿ, ਗੁਰਬਾਣੀ, ਸਿੱਖ ਇਤਿਹਾਸ ਤੇ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ, ਤੁਹਾਨੂੰ ਵੇਖ ਕੇ ਮਨ ਖੁਸ਼ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖੀ ਦੀਆਂ ਨੀਂਹਾਂ ਤਾਂ ਹੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ ਜਦੋਂ ਬੱਚੇ ਗੁਰਮਤਿ ਨਾਲ ਜੁੜਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਜੋ ਕੈਂਪਾਂ ਵਿਚ ਸਿੱਖਿਆ, ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਤੁਹਾਡੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਕੈਂਪਾਂ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਵਿਚ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਵੱਡਮੁੱਲਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਇਆ ਹੈ ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਜਿੰਨੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਥੋੜ੍ਹੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਸਿੱਖੀ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਦੀ ਲਹਿਰ ਨੂੰ ਹੋਰ ਪ੍ਰਚੰਡ ਕਰੇਗੀ।
ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ
ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਦਾ ਸਿਧਾਂਤ ਦਿੱਤਾ: ਕਾਲਕਾ, ਕਾਹਲੋਂ
ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ,: ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਛੇਵੀਂ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਵਿਚ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਹੋਏ ਤੇ ਮੁੱਖ ਸਮਾਗਮ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਮਜਨੂੰ ਕਾ ਟਿੱਲਾ ਵਿਖੇ ਹੋਇਆ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਜਨੂੰ ਦਾ ਟਿੱਲਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਗੁਰਮਤਿ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਰਦਾਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਹਰਿਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਅਜਿਹਾ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਬਣਾਇਆ ਜਿਸਨੂੰ ਪੰਥ ਚਲਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਅਧੀਨ ਇਹ ਤਖਤ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ।ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਮੀਰੀ-ਪੀਰੀ ਦਾ ਸਿਧਾਂਤ ਸਾਨੂੰ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਅਸਥਾਨ ਭਗਤੀ ਤੇ ਸ਼ਕਤੀ ਦਾ ਸੁਮੇਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਧਰਮ ਨੂੰ ਸਿਰਮੌਰ ਰੱਖ ਕੇ ਅਸੀਂ ਕਿਵੇਂ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਨੀ ਹੈ, ਉਹ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸੇਧ ਮਿਲਦੀ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਵਿਚ ਬਹੁਤ ਨਿਘਾਰ ਦਾ ਸਮਾਂ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਖੁਦਮੁਖ਼ਤਿਆਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਰ ਅੱਜ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਮੁਆਫੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਖੁਦਮੁਖ਼ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਲਈ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਸੰਕਟ ਦਰਪੇਸ਼ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।
ਦਿੱਲੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਸਾਡੇ ਵੱਡੇ ਵਡੇਰਿਆਂ ਨੇ ਬਣਾਏ ਹਨ ਜਿਥੋਂ ਸਿੱਖੀ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਅਜਿਹੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ’ਤੇ ਕਾਬਜ਼ ਰਹੇ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਨਜਾਇਜ਼ ਭਰਤੀ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਮੌਜੂਦਾ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਬਕਾਇਆਂ ਦੇ 90 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ।
ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰੋ ਕਿ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਹਰਿਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਦਾਖਲਾ ਦੁਆਓ ਤਾਂ ਜੋ ਕੌਮ ਦੀਆਂ ਇਹ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਤਾਕਤਵਰ ਬਣ ਕੇ ਉਭਰ ਸਕਣ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਦੋ-ਦੋ ਸੰਗਰਾਂਦਾ ਤੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਮਨਾਉਂਦੇ ਸੀ ਪਰ ਅਸੀਂ ਸਿਰਫ ਤੇ ਸਿਰਫ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਰਵਉੱਚ ਮੰਨਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੁਕਮ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਚੱਲਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ’ਤੇ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸਥਾਪਨਾ ਕੀਤੀ ਸੀ, ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ’ਤੇ ਚੱਲ ਸਕੀਏ, ਇਹ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਤੀ ਅਤੇ ਸ਼ਕਤੀ ਦੇ ਸਿਧਾਂਤ ਰਾਹੀਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਕਿ ਜਿਥੇ ਭਗਤੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਜਿਥੇ ਬੇਇਨਸਾਫੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੋਵੇ ਤੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਦਾ ਘਾਣ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੋਵੇ, ਉਥੇ ਸਿੱਖ ਨੂੰ ਸ਼ਮਸ਼ੀਰ ਫੜਨ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਗਵਾਲੀਅਰ ਦੇ ਕਿੱਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਵੀ ਬੰਦ ਰਾਜਿਆਂ ਦਾ ਭਲਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਉਥੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦਾ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਪ੍ਰਸਾਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਜਹਾਂਗੀਰ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਸਮਝ ਗਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ ਰੱਬ ਦੇ ਰੂਪ ਨੂੰ ਕਿਲ੍ਹੇ ਵਿਚ ਕੈਦ ਰੱਖਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਰਾਜਿਆਂ ’ਤੇ ਪਰਉਪਕਾਰ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ 52 ਕਲੀਆਂ ਦਾ ਚੋਲਾ ਪਾ ਕੇ ਰਿਹਾਅ ਕਰਵਾਇਆ।
ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਲੋੜ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸਾਏ ਰਾਹ ’ਤੇ ਚੱਲੀਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਗੁਰੂ ਵਾਲੇ ਬਣਨ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਛਕਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ, ਨਿਤਨੇਮ ਕਰਨ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜਾਂਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਸੁਣਦੇ ਹਾਂ, ਸਾਨੂੰ ਉਸ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਗੁਰਸਿੱਖ ਜੀਵਨ ਬਤੀਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਦੋਂ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਵਿਚ ਜਨਮ ਲਿਆ ਹੈ ਤੇ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਸਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰਨਾ ਸਾਡੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਬਣਦੀ ਹੈ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਬਾਣੀ ਤੇ ਬਾਣੇ ਦਾ ਰੂਪ ਧਾਰਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
ਸਰਦਾਰ ਕਾਲਕਾ ਤੇ ਸਰਦਾਰ ਕਾਹਲੋਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਤੇ ਧਰਮ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੁਖੀ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਕਰਮਸਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਬੱਚਿਆਂ ਲਈ ਗੁਰਮਤਿ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿੱਖ ਧਰਮ ਦੀ ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਣ ਵਿਚ ਸਫਲ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਸਾਲ ਅਸੀਂ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਰਿਆਣਾ, ਰਾਜਸਥਾਨ, ਉੱਤਰਾਖੰਡ ਤੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਵੀ ਅਜਿਹੇ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਵਿਚ ਸਫਲ ਰਹੇ ਹਾਂ।


.jpeg)


.jpeg)