हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी पेसिफिक मॉल में पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली का गैरकानूनी धंधा जारी - SDMC के नेता – अधिकारी खामौश क्यों ?
नई दिल्ली, योगराज शर्मा।
जनक पुरी के पूर्व निगम पार्षद संजय पुरी की एक जनहित याचिका सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 19 फरवरी 2017 को यह आदेश जारी किया कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शॉपिंग मॉल व निजी अस्पतालों में जाने वाले लोगो से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा सकता। इस आदेश के बाद दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले शॉपिंग मॉल्स व अस्पतालों में पार्किंग फ्री कर दी गई थी. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सुभाष नगर स्तिथ पेसिफिक मॉल ने पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली पुनः कर दी है.
तिलक नगर से विधायक सरदार जनरैल सिंह व निगम पार्षद गुरमुख सिंह के साथ संजय पुरी ने पेसिफिक मॉल का दौरा किया वहाँ पेसिफिक मॉल के अधिकारियों से जब पूछा गया कि जब दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने एक पब्लिक नोटिस निकाल कर इस बात की घोषणा की हुई है कि दक्षिण दिल्ली को कोई भी माल व अस्पताल अपने यहाँ आने वाले लोगो से पार्किग शुल्क नहीं ले सकता इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट ने 19 फरवरी को अपने एक आदेश में साफ किया है कि शॉपिंग मॉल व निजी अस्पतालों में जाने वाले लोगो से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा सकता। तब आप लोगो से पार्किग शुल्क कैसे ले सकते है ? यदि आप के पास कोर्ट का कोई आदेश या नगर निगम की कोई अनुमति है तो आप उसे दिखाइये लेकिन पेसिफिक मॉल के अधिकारी ऐसा कुछ भी नहीं दिखा पाये. तत्पश्चात दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सुभाष नगर स्तिथ पेसिफिक मॉल द्वारा गैर कानूनी तरीके से लोगो से पार्किग शुल्क लेने की शिकायत तिलक नगर थाने में की है.
सरदार जनरैल सिंह ने इस बाबत दक्षिण दिल्ली नगर निगम के आयुक्त श्री पुनीत गोयल व पश्चिम जोन के उपायुक्त श्री अमन गुप्ता को टेलीफ़ोन से पेसिफिक मॉल ने पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. दोनों ही अधिकरियों ने जनरैल सिंह जी को आश्वासन दिया है पेसिफिक मॉल ने पार्किंग शुल्क फ्री नहीं किया तो वे मॉल के खिलाफ़ कारवाई करेंगे.
जनक पुरी से निगम पार्षद संजय पुरी इस बारे में दक्षिण दिल्ली नगर निगम के आयुक्त व पश्चिम जोन के उपायुक्त को एक पत्र लिख कर इसकी सूचना दी है और उनसे मिल कर पेसिफिक मॉल के खिलाफ़ क़ानूनी कारवाई की मांग की है। पुरी ने आरोप लगाया है पेसिफिक मॉल में पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली का गैरकानूनी धंधा निगम के नेताओं, अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत के बिना सम्भव नहीं है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.