दिल्ली मे तीन मजदूरों की जल बोर्ड के गड्ढे मे गिरने से मौत
आज की दिल्ली/ विकास सागर/ 28 जुलाई।
दिल्ली के निहाल विहार की घटना । दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही से तीन लोगों की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक तीनों मजदूरों के नाम देवेंद्र अंकित और शाहरुख खान बताया गया है। तीनों मजदूर यूपी के रहने वाले हैं ।पुलिस अधिकारी के मुताबिक आज करीब दिन के 12:30 बजे तीन मजदूर गेट की वेल्डिंग करने के लिए नीचे पानी में उतरे थे । बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की वजह से नीचे पानी मे बेहोश हो गए । और जल बोर्ड छोड़े गए द्वारा पानी में ही डूब गए । आला अधिकारियों के मुताबिक इस वारदात को जल बोर्ड की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि 3 मजदूरों के पास ना ही कोई सेफ्टी बेल्ट और ना ही कोई गैस मास्क था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.