ओके इंडिया टीवी न्यूज चैनल के दिल्ली एनसीआर हेड बने योगराज शर्मा

नई दिल्ली, 28 सितंबर। नेशनल सेटलाईट न्यूज चैनल ओके इंडिया ने योगराज शर्मा को दिल्ली एनसीआर का प्रभारी बनाया है। पिछले 26 साल से मीडिया में सेवाएं दे रहे योगराज शर्मा का मीडिया अनुभव इस फील्ड मे वरिष्ठ पदों पर कार्य का रहा है। करीब छह टीवी चैनल्स में उन्होने रिपोर्टिंग से एडिटार इन चीफ तक का कार्यभार संभाला है, जिनमें सहारा समय एनसीआर, इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज हरियाणा, ए2जेड न्यूज चैनल, एसटीवी हरियाणा न्यूज, एमएच1 न्यूज शामिल रहे हैं। उससे पहले योगराज शर्मा ने दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी समेत करीब आधा दर्जन अखबारों के लिए रिपोर्टिंग की है। यहां आपको बता दें कि वर्ष 2013 से चल रहा उन का प्रोडक्शन हाउस योगराज फिल्म्स भी दिल्ली एनसीआर में बेस्ट प्रोडक्शन हाउस है जिसनें अब तक 46 फैशन शो, किए 31 शोर्ट फिल्में बनाई है और 12 वीडियो एलबम तैयार किए हैं। इसके अलावा वर्ष 2011 से उनकी मैग्जीन आज की दिल्ली भी देश की चर्चित मैग्जीन मे से एक रही है। ओके इंडिया चैनल में पूरे दिल्ली एनसीआर में सभी विष्यों की कवरेज होगी, जिसमें राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, हेल्थ, सोशल, धर्म, स्पोर्टस, बिजनेस, बच्चो व महिलाओं के विषय और सिनेमा, टीवी, फैशन व लाइफस्टाईल आदि शामिल होंगे। उनके चार कार्यक्रम भी आने तय हुए है, जिनके नाम हैं - कारोबार इंडिया का, कवर पेज सेलीब्रीटीज, चुनाव में नेताजी और फिटनेस, वेलनेस व हेल्थ। ये सभी कार्यक्रम सोशल मीडिया के भी सभी प्रमुख प्लेटफार्म्स पर प्रमोट किए जाएंगे, जिनमें यूट्यूब, वटसअप, फेसबुक, टविटर, इंस्टाग्राम, लिंकदिन हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.