इस दिवाली- एक दिया शहीदों के नाम
आज की दिल्ली/योगराज शर्मा
दिवाली खुशियों का त्यौहार है और इन खुशियों को जितना बांटा जाए, मजा उतना ही ज्यादा आता है। परिवार के साथ दिवाली हम सब मनाते है, लेकिन उन शहीदो को भी याद किया जाना जरुरी है जो सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे जाते है। इसी भावना को मन कर रखते हुए पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके मे एक दिया शहीदो ने नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला शक्ति जन जाग्रति मंच एनजीओ द्वारा चलाये जा रहे 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के बच्चों द्वारा एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम किया गया जहाँ बच्चों को सुरक्षित दिवाली मनाने के विषय मै समझाया गया. छोटे छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए और कार्यक्रम के दौरान अरविन्द त्यागी, प्रियंका सिंह, सुदेश सिंह, सरोज सिंह इत्यादि मौजूद रहे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.