एकता मिशन की स्मारिका का विमोचन
आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
एकता मिशन पिछले कई वर्षो से सामाजिक कार्यो में संलग्न है, जिसमे उन्होंने रूलर एरिया के लोगों के लिए बहुत कार्य किये साथ ही उन्होंने गरीब लोगों को कपड़े देने के लिए क्लॉथ बैंक भी बनाया है। जिसके चेयरमैन नरेंद्र चंचल जिनकी देखरेख में सभी कार्य संपन्न होते है। पिछले कई वर्षो से एकता मिशन की स्मारिका का विमोचन स्वर्गीय श्री अरुण जेटली कर रहे थे लेकिन उनकी असमय मृत्यु के बाद इस वर्ष एकता मिशन की २०वीं स्मारिका का विमोचन उनकी धर्मपत्नी संगीता जेटली साथ में एकता मिशन के चेयरमैन नरेंद्र चंचल, मुख्य सरंक्षक के. के. कुमार, सरंक्षक संजय महिंद्रु (बम्पी), अध्यक्ष पवन मोंगा, महामंत्री संजय मलिक ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.