आम आदमी पार्टी का चुनावी गीत लांच- दिल्ली केजरीवाल की
नई दिल्ली, मनकीरत सिंह
दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार के रूप में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद डॉ सुशील कुमार गुप्त ने आम आदमी पार्टी के नेता श्री संजय पुरी द्वारा प्रस्तुत, सुप्रसिद्ध लेखक डॉ ओम निश्चल द्वारा लिखित व योगराज शर्मा के संगीत निर्देशन में गायक आशु पंजाबी के स्वर में रिकार्ड किया गया 'दिल्ली केजरीवाल की' शीर्षक गीत यूट्यूब पर रिलीज किया।
गाना सुनें
https://youtu.be/Hj1-2Nmc1qE
अपने निवास स्थान पर इस गीत को जारी करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने गए पांच साल में दिल्ली का चौतरफा विकास किया है। जनता की मुफ्त पानी, बिजली सहूलियतें व राहत दी है तथा शिक्षा व स्वास्थ्य की दिशा में अभूतपूर्व काम किया है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी का काम जनता को मजहब के नाम पर बांटना व आपस में कलह पैदा करना है। इस गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा उठाए गए जनहित के कदमों को जनता के बीच प्रचारित किया गया है । उन्होंने विश्वास जताया कि विधान सभा चुनाव में विकास कार्यों की बदौलत आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित है तथा इस गीत से पार्टी की बेहतरीन छवि जनता के बीच जाएगी। पीकेजी स्टुडियो में तैयार किए गए इस गीत के रिलीज के मौके पर श्री संजय पुरी, श्री सुनील बंसल , योगराज शर्मा, गायक आशु पंजाबी, गीत के रचयिता डॉ. ओम निश्चल, अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://youtu.be/Hj1-2Nmc1qE
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.