अंकित शर्मा की नृशंस हत्या पर मौन, कडी कार्रवाई करने की गृहमंत्री से मांग
आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ चांदनी चैक ब्राम्हण सभा
(पंजी) ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखकर
मांग की है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में भडके दंगों
में काल का ग्रास बने पं अंकित शर्मा के हत्यारों को
गटर के अंदर से भी निकाले और उसके खिलाफ
कडी कार्रवाई कर फांसी पर लटकाएं। सभा के अध्यक्ष पं
विजय शर्मा ने कहा, कि दंगाइयों ने जिस नृशंस तरीके से
400 से ज्यादा चाकुओं से वार कर एक 24 साल के आईबी
अधिकारी की हत्या कर शव को नाले में डाला, उसी प्रकार
हत्यारों को भी सरेआम फांसी पर लटका कर उसकी लाश
को गिद्धों के आगे डाल देना चाहिए। श्री अंकित शर्मा
की नृशंस मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित
की गई। साथ ही शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद
करने का आश्वासन दिया गया। श्री शर्मा ने कहा कि दंगों
के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना
चाहिए, चाहे वो कितनी भी उंची अप्रोच क्यूं न रखते
हों।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.