अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की तारीफ की

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

Ajay Devgn (@ajaydevgn) | Twitter

मुंबई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की तारीफ की है।
कोरोना वायरस कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। संकट की इस घड़ी में डॉक्टर और पुलिसकर्मी दिन रात अपनी सेवाएं दे रहें हैं। पुलिसकर्मी व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए रात-दिन लगे हुए हैं। लॉकडाउन के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को बाखूबी निभाने के लिए अजय देवगन ने मुंबई पुलिस की सराहना की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। 
अजय ने इस वीडियो में दिखाया है कि किस तरह इस महामारी के वक्त में पुलिस अपनी जिम्मेदारियां निभा रही है। वह अपने परिवार को भूलकर इस वक्त अपनी पूरी सेवाएं देश और देशवासियों के लिए दे रहे हैं। अजय के इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने भी रिप्लाई किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया, “डियर 'सिंघम' हम वही कर रहे हैं जो 'खाकी' को करना चाहिए ताकि स्थितियां सामान्य हो जाएं- 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई।'

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.