अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया के लिए भारत बना 'देवदूत'

आज की  दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

NBT

कोरोना वायरस से लड़ाई में भारत देवदूत के रूप में सामने आया है जो अपनी 1.3 अरब जनसंख्या की जरूरतों को समझता है लेकिन जब पूरी मानवजाति एक भयावह दौर से गुजर रही है तो इसने अपना दिल ही नहीं बल्कि दवाइयों के भंडार भी खोल दिए। अमेरिका जैसी महाशक्ति हो या यूरोपीय देश या सार्क के सहयोगी भारत ने हर देश को अपने यहां उपलब्ध दवाई भेजी है, मकसद सिर्फ इतना ही है कि इस भयावह बवंडर से मानव समुदाय को बचाया जाए।

 इन देशों को भेजा जाएगा दवाई बनाने का मटीरियल
भारत अमेरिका, ब्राजील और जर्मनी को ऐक्टिव फर्मास्यूटिकल इंग्रिडेंट्स (API) भेजेगा जिसका इस्तेमाल जरूरी मेडिसीन बनाने में किया जाता है। अमेरिका को 9 मिट्रीक टन एपीआई भेजी गई है। वहीं, जर्मनी को पहली खेप में 1.5 मीट्रिक टन एपीआई भेजी गई थी। ब्राजील को 0.50 मीट्रिक टन एपीआई की पहली खेप भेजी जानी है।

कोरोना जंग में भारत ऐसे बन गया जरूरत
न्यूक्लियर हथियार से लेकर ट्रेड व्यापार तक भारत को आंख तरेरने वाले,एनएसजी की सदस्यता से लेकर सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता में अड़ंगा डालने वाले, भारत के आंतरिक मामले पर बेवजह हस्तक्षेप करने वाले देश आज भारत के समक्ष याचक की मुद्रा में खड़े हैं। भारत की ताकत का अंदाजा दुनिया के शक्तिशाली देशों से लेकर विकासशील व छोटे देशों को भी है, लेकिन भारत कभी उनकी जरूरत बन जाएगा इसका अंदाजा शायद ही उन्हें रहा होगा। इसकी वजह कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाली ऐंटी मलेरिया मेडिसीन हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासिटामॉल (paracetamol) है जिसका भारत सबसे बड़ा उत्पादक है।

 हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के लिए बनाई गई 13 देशों की सूची
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि भारत ने HCQ टैबलेट देने के लिए 13 देशों की सूची बनाई है। अमेरिका ने 48 लाख टैबलेट मांगी थीं लेकिन अभी उसे 35.82 लाख टैबलेट दी जाएंगी। जर्मनी को भी 50 लाख हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (hydroxychloroquine) टैबलेट भेजी जाएगी। इस सूची के तहत पड़ोसी देश और सार्क सहयोगी बांग्लादेश को 20 लाख, नेपाल को 10 लाख, भूटान को दो लाख, श्रीलंका को 10 लाख, अफगानिस्तान को पांच लाख और मालदीव को 2 लाख टैबलेट की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.