राजस्थान में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के दिए गए संकेत

 आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन 
CM Ashok Gehlot Said, Emergency Plan Needs To Be Implemented ...राजस्थान सरकार प्रदेश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। 14 तारीख को समाप्त हो रहे लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार द्वारा गठित की गई टास्क फोर्स और व्यापारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं। सीएम गहलोत 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाना चाहते हैं। इसके बाद कोरोना को लेकर हॉटस्पॉट बने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लागू रखा जाएगा और अन्य क्षेत्रों में भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लागू रहेगी।
राज्य सरकार स्कूल और कॉलेज जून के पहले सप्ताह में खोले जाने को लेकर सीएम ने वरिष्ठ मंत्रियों एवं टास्क फोर्स में शामिल अधिकारियाो के साथ चर्चा की है। गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों, उद्योगपतियों, बिल्डर्स एवं समाज के प्रमुख लोगों से चर्चा की। इससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सीएम की बैठक हो चुकी है। इन सभी बैठकों एवं चर्चा के बाद सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर विचार कर रही है। इस बारे में अंतिम निर्णय रविवार तक कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.