आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। फेसबुक के जियो प्लेटफार्म्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब अमरीकी डालर (43,574 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा के बाद रिलायंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली.
इसके अलावा सन फार्मा, एशियन पेंट्स, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस में भी तेजी देखने को मिली. दूसरी ओर ओएनजीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे. पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,011.29 अंक या 3.20 प्रतिशत कम होकर 30,636.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 280.40 अंक या 3.03 प्रतिशत लुढ़ककर 8,981.45 पर आ गया था.

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.