आज की दिल्ली :
उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में एलआईयू ऑफिस में तैनात आरक्षी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। आरक्षी की देर रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित आरक्षी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके साथ ही आरक्षी के सम्पर्क में आने वाले 30 से अधिक पुलिसकर्मियों की सैम्पलिंग करवाकर क्वारण्टाइन कर दिया गया है। देर रात स्वास्थ्य विभाग के द्वारा थाना कोतवाली एलआईयू ऑफिस और सीओ सिटी कार्यालय को सैनिटाइज्ड करवाया है। मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि बीते बुधवार को देर शाम छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमे एलआइयू ऑफिस में तैनात आरक्षी भी शामिल था रिपोर्ट आने के बाद देर रात संक्रमित आरक्षी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके साथ ही संक्रमित आरक्षी के सम्पर्क में आये पुलिसकर्मियों को शेल्टर होम में क्वारण्टाइन किया गया है।
इटावा- रोहित सिंह चौहान

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.