अमेठी,यूपी में अपराधियों को ना कानून का भय है और ना सजा की चिंता, 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



यूपी के अमेठी में अपराधियों को ना कानून का भय है और ना सजा की चिंता... जंगलराज शायद इसी को कहते हैं अपराधियों के सिर पर खून सवार है आंकड़े पुलिस की नाकामी की गवाही दे रहे हैं 24 घंटे में हत्या की दूसरी वारदात एक तरफ जहां पुलिस के लिए चुनौती बनी है वही खाकी के साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संग्रामपुर थानाक्षेत्र में हत्या की दूसरी वारदात लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।दिनदहाड़े ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई और मौके से युवक का ट्रैक्टर और मोबाइल फोन भी गायब मिला। फिलहाल पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

मामला संग्रामपुर थानाक्षेत्र के गंगौली गांव का है जहां गांव के रहने वाले युवक की लाश आज इसी थाना क्षेत्र के भुसहरी गांव में बरामद हुई बताया जा रहा है कि युवक अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए आया था और इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल से ट्रैक्टर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
वही पूरे घटनाक्रम को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दयाराम ने कहा घर से ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गए युवक की हत्या का मामला सामने आया है पुलिस पूरे मामले पर छानबीन कर रही है और पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है मुकदमा दर्जकर कार्यवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.