केंद्र की भाजपा सरकार का 6 वर्ष का कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो चुका , कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यकाल को विफल बता रहे हैं

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :



केंद्र की भाजपा सरकार का 6 वर्ष का कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो चुका है। 6 वर्ष के कार्यकाल को पूरा होने पर जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता सफलता की बात कर रहे हैं तो वही कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्यकाल को विफल बता रहे हैं। जिसको लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे चरण के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी जाहिर कर रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 वर्ष के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर, तीन तलाक, कश्मीर में धारा 370 जैसे मुद्दों को हल किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विपक्ष का रोल निभाने से पीछे नहीं हैं। जिसके चलते एक कांग्रेस कार्यकर्ता 1 वर्ष के कार्यकाल को विफल बता रहे हैं। कांग्रेश महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि 1 वर्ष के कार्यकाल में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा वर्ग नौकरी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और लाख ढूंढने के बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। वही उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी की पीसीसी सदस्य मुक्ता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान और सौभाग्य योजना मात्र जनता को लुभाने के लिए एक खिलौना बना कर रखी गई है जिसका देश और प्रदेश की जनता को जरा भी लाभ नहीं मिल रहा है।

काशीपुर रिपोर्टर : निज़ामुद्दीन शेख़

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.