आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
महिलाएं कई तरहों के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करती हैं। इनका इस्तेमाल वो अपनी ब्यूटी को एन्हॉन्स करने के लिए करती हैं। मेकअप एक्सपटर्स के अनुसार मेकअप प्रोडक्टस को सही तरीके से रखना भी जरूरी होता है। यूं ही कहीं भी रखने से ये प्रोडक्ट खराब हो सकते हैं। आमतौर पर महिलाएं अपने ब्यूटी प्रोडक्टस को बाथरुम में रखना पसंद करती है, पर यहां ब्यूटी प्रोडक्टस को रखना सुरक्षित नहीं है। बहुत से ब्यूटी प्रोडक्टस ऐसे होते हैं जिन्हें फ्रिज में ही रखा जाना चाहिए। आइए आज जानते हैं उन ब्यूटी प्रोडक्टस के बारे में जिन्हें फ्रिज में रखा जाना चाहिए...
लिपस्टिक: ब्यूटी एक्सपर्टस के अनुसार लिपस्टिक को फ्रिज में रखा जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि तापमान के कम ज्यादा होने से लिपस्टिक खराब हो सकती है। हो सकता है आप रोजाना यूज होने वाली लिपिस्टिक को अपने बैग में रखती हो, परंतु स्पेशल ओकेजन के लिए जो लिपिस्टिक आपने अपने ब्यूटी प्रोडक्टस के बैग में रखी है उसे फ्रिज में रख लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी लिपिस्टिक का रंग बदल सकता है।
आई क्रीम:आई क्रीम का इस्तेमाल आंखों की सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। आई क्रीम सूदिंग इफेक्ट भी देती हैं। ब्यूटी एक्सपर्टस के अनुसार आई क्रीम को फ्रीज में रखा जाना चाहिए, इससे आई क्रीम की क्षमता और प्रभाव बढ़ता है और साथ ही आंखों को ठंडक भी मिलती है।
टोनर: फ्रिज में रखे हुए टोनर को स्किन में लगाने से अलग ही ताजगी का अनुभव होता है। टोनर को रखने के लिए फ्रिज ही सबसे बेहतर जगह है।
परफ्यूम: परफ्यूम को हमेशा फ्रिज में रखा जाना चाहिए। अधिक तापमान में परफ्यूम खराब हो जाता है। ब्यूटी एक्सपर्टस के अनुसार परफ्यूम को हमेशा हीट व लाइट से दूर रखना चाहिए।
नेलपॅालिश: नेलपॅालिश को बहार रखने से वो चिपचिपी हो जाती है, जिस वजह से इस्तेमाल में नहीं लाई जा सकती है। नेलपॅालिश को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखें। फ्रिज में रखी हुई नेलपॅालिश भी चिपचिपी हो जाती है, परंतु ये खराब नहीं होती है। आप फ्रिज से नेलपॅालिश निकालने के कुछ देर बाद इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.