'जाम' लगाकर मौसम का आनन्द लो भाई!

जाम

बढ़ते ट्रेफिक जाम ने कर दी नींद हराम,
सड़कों पर हर ओर ही लगा हुआ है जाम।
लगा हुआ है जाम, काम कैसे निपटाएं,
पैदल भागें तो डर है कुचले न जाएं।
एक मित्र ने मुक्ति की युक्ति बतलाई,
'जाम' लगाकर मौसम का आनन्द लो भाई!

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.