ब्लाक ऑर्ब्जवर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति और 2022 के संभावित निगम उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित समाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से सुझाव भी लेंगे।- चौ0 अनिल कुमार

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के नवनियुक्त 280 ब्लाक ऑब्जर्वरों की बैठक ली।


ब्लाक ऑर्ब्जवर ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति और 2022 के संभावित निगम उम्मीदवारों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित समाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से सुझाव भी लेंगे।- चौअनिल कुमार


नई दिल्ली, 26 दिसम्बर, 2020- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने और जमीनी स्तर पर और मजबूती देने के लिए आज प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में नवनियुक्त ब्लाक ऑर्ब्जवरों की बैठक लीजिसमें प्रदेश उपाध्यक्षजिला अध्यक्षपूर्व विधायक और सभी 280 ब्लाक ऑब्जर्वर मौजूद थे। यह ऑबर्जवर कांग्रेस संगठन के जमीनी कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी से सम्पर्क साधेंगे। बैठक में चौअनिल कुमार सहित 280 ब्लॉक आब्जर्वरों के अलावा पूर्व केन्द्र मंत्री श्री जगदीश टाईटलरप्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदीपूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ताजिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मानहरी किशन जिंदलमदन खोरवालविष्णु अग्रवालवीरेंदर कसना, दिनेश एडवोकेट और राजेश चौहानसंदीप गोस्वामीएडवोकेट सुनील कुमारपरवेज आलम एवं राजेश गर्ग मुख्य रुप से मौजूद थे।


चौअनिल कुमार ने कहा कि सभी ब्लाक ऑर्ब्जवर प्रदेश कांग्रेस में नए ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करने के संबध में सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षविधायक उम्मीदवारपूर्व ब्लाक अध्यक्षनिगम पार्षदनिगम प्रत्याशीपूर्व निगम प्रत्याशीअग्रिम संगठनविभाग एंव सेल के नेताओं के साथ बैठक करके समन्वय स्थापित करेंगे और सुझाव भी लेंगे। चौअनिल कुमार ने कहा कि सभी ऑबजर्वर वार्ड स्तर पर 2022 के निगम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाऐंगे और संगठन के सभी पदाधिकारियों सहित प्रत्येक ब्लाक क्षेत्र के समाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से व्यक्तिगत रुप से सम्पर्क स्थापित करके उनके सुझाव लेंगे।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि  ब्लाक अध्यक्ष के लिए संभावित नाम और आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिए प्रत्येक ब्लाक की विस्तृत एवं गोपनीय रिपोर्ट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सील बंद लिफाफे में 10 जनवरी, 2021 तक सौंपी जानी चाहिए।


चौअनिल कुमार ने कहा कांग्रेस संगठन को मजबूतत बनाने के लिए ब्लाक की बूथ प्रबंधन समिति के चेयरमैन के लिए नाम का सुझाव लिए जाऐंगे तथा ब्लाक स्तर पर सोशल मीडिया के कॉर्डिनेटर के लिए नामों के सुझाव मांगे गए है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों आज के आधुनिक और तकनीकी दौर में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी सक्रिय रहना होगा। चौअनिल कुमार ने विशेष जोर देते हुए नवनियुक्त ब्लाक ऑब्जर्वरों से अपील की कि  संगठन में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय महिला प्रतिनिधि के चयन हेतु नाम प्रस्तावित करें।





No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.