उत्तरी दिल्ली के महापौर ने किया शालीमार बाग क्षेत्र का निरीक्षण

 उत्तरी दिल्ली के महापौर ने किया शालीमार बाग क्षेत्र का निरीक्षण





उत्तरी दिल्ली के महापौरश्री जय प्रकाश ने आज नागरिक सुविधाएँ का जायजा लेने के लिए शालीमार बाग क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्षश्री सुजीत ठाकुरकेशवपुरम वार्ड समिति के अध्यक्ष, श्री जोगी राम जैन व निगम के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित थे

निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने महापौर को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की समस्या से अवगत कराया। महापौर ने इस दिशा में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र के पार्कों के रख-रखाव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महापौर ने शालीमार बाग क्षेत्र के बीबी ब्लॉक और डीए ब्लॉक में कॉम्पैक्टर लगाने के लिए निर्माणाधीन ढांचे का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि कॉम्पैक्टर के बाद कूड़े का एक स्थान पर व्यवस्थित किया जा सके ।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.