केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की राजनीति और जेहादी मानसिकता से काम कर रहे हैं-आदेश गुप्ता

 केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की राजनीति और जेहादी मानसिकता से काम कर रहे हैं-आदेश गुप्ता



नई दिल्ली, 13 फरवरी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मंगोलपुरी के रिंकू शर्मा के परिवार से मुलाकात न करने के लिए कड़ी निंदा की है। रिंकू शर्मा की क्षेत्र के कुछ अपराधियों ने गत 10 फरवरी को चाकू मार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार के सदस्य आज मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर उनसे न्याय की मांग करने गए थे, लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया और मुख्यमंत्री ने मिलने से इंकार कर दिया। 

आदेश गुप्ता ने कहा कि इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री न सिर्फ दोगले हैं बल्कि ढोंगी भी हैं। अपने को दिल्ली का बेटा बताने वाले केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति और जेहादी मानसिकता से काम कर रहे हैं। रिंकू शर्मा के परिजनों ने कहा कि वे चार लोग ही मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन उनकी फरियाद सुनने की जगह उनके आदमियों ने कहा कि यहां प्रदर्शन नहीं कर सकते और वहां से हटा दिया। आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने और उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.