रक्षक कप में वेस्टर्न रेंज ने ट्रैफिक पुलिस को हराया



आज की दिल्ली (योगराज शर्मा)। दिल्ली पुलिस के लिए आयोजित रक्षक कप प्रतियोगिता में वेस्टर्न रेंज एकादश ने टैफि क पुलिस एकादश को रोमांचक मैच में मात्र 10 रन से हरा दिया। सीडब्ल्यूजी ग्राउंड पर आयोजित मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टर्न रेंज एकादश ने 20 ओवर में 167/6 रन बनाए। जिसमें मंदीप सांगवान (72), संजय (53) का विशेष योगदान रहा। टैफि क एकादश के बॉलर भास्कर शर्मा ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में टैफि क पुलिस एकादश ने 6 विकेट पर 157 रन बनाए। जिसमें हरेंद्र सिंह (56) मनोज (23) व पायलट मीणा ने (29) रन बनाए। संतोष कुमार व ईश्वर ने 2 विकेट लिए। इस प्रकार वेस्टर्न रेंज ने 10 रनों से मैच जीत लिया। आयोजक राजीव निशाना ने बताया कि रक्षक कप खिताब के लिए फ ाइनल में ईस्टर्न रेंज एकादश व वेस्टर्न रेंज एकादश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।




No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.