जत्थेदार अवतार सिंह हित ने मोदी सरकार का आभार प्रकट किया
नई दिल्ली 19 नवम्बर: तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया जिन्होंने आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीनों किसानी कानून वापिस लेकर देश भर के किसानों को एक बड़ी राहत दी है जिसके लिए मोदी सरकार बधाई की पात्र है। इसके साथ ही करतारपुर कोरीडोर खोलने के सरकार के फैसले का भी जत्थेदार हित ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा यह किसानों की बड़ी जीत है जिन्होंने गुरु महाराज के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अनेक समस्याओं के बावजूद पूरे धैर्य से काम लिया और संघर्ष को एकजुट होकर सफल बनाया जिसके चलते आखिरकार प्रधानमंत्री को लाईव होकर देश की जनता से माफी भी मांगनी पड़ी और तीनों कानून वापिस लेने का ऐलान भी करना पड़ा, किसानी संघर्ष की यह बड़ी सफलता है।
जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा पिछले एक साल से देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर बैठा था और सरकार उनकी मांगो को अनदेखा कर रही थी, आज देर से ही सही पर मोदी सरकार ने किसानों की मांगो को ध्यान में रखते हुए काले किसानी कानून वापिस लेने का जो फैसला लिया और वह भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व वाले दिन लिया गया इसलिए इसका महत्व और भी बड़ गया। उन्हांेने कहा तख्त पटना साहिब की समुची कमेटी इस फैसले का स्वागत करती है। जत्थेदार हित ने कहा अब सरकार को चाहिए कि जैसे कानून वापिस लिये हैं वैसे ही किसानों की जो और मांगे रह गई हैं उन्हें भी ध्यानपूर्वक सुनकर उसका भी हल निकाला जाये ताकि किसान धरने प्रदर्शन समाप्त कर अपने घरों में परत सकें। उन्होंने कहा किसान देश का अन्नदाता है और उसे किसी भी तरह की समस्या हो यह समुचे देश के लिए शर्मनाक है क्योंकि किसान द्वारा पैदा किये गये अन्न को खाकर ही देशवासी अपना जीवन बसर करते हैं।
जत्थेदार अवतार सिंह हित ने करतारपुर कोरीडोर खोलने के लिए भी मोदी सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने मोदी सरकार के यह दोनों फैसले इतिहासिक हैं और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व मौके पर इन फैसलों को करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिखों का दिल जीत लिया है, समुचा सिख जगत मोदी सरकार के फैसले के लिए उन्हें बधाई देता है।
मुख्य संवाददाता,
योगराज शर्मा
वटसअप - 7011490810
आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.