गोमती नगर में हुआ सर्व कल्याण के लिए “अखंड राम चरित मानस” का पाठ
गोमती नगर में हुआ सर्व कल्याण के लिए “अखंड राम चरित मानस” का पाठ
लखनऊ। विश्व शान्ति, सशक्त भारत और मानव उत्थान के लिए रविवार को गोमती नगर विजयंत खंड में अखंड राम चरित मानस का पाठ पंडित हरि नारायण शुक्ल की अगुआई में किया गया। डी – 3 / 189 विजयंत खंड में शनिवार 27 अप्रैल की सुबह 11 बजे से पाठ शुरू हुआ था जिसकी समाप्ति पर रविवार 28 अप्रैल को हवन हुआ। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर नीरज दीक्षित की भजन मंडली में शामिल हरिहर सिंह, अमित तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, राजू तिवारी, सुनील तिवारी ने गायन और वादन का पक्ष पूरे जोश और उमंग के साथ संभाला। आयोजन में सुष्मा शुक्ला सहित अन्य परिजनों ने श्रद्धा भाव से राष्ट्र, विश्व और मानव कल्याण के साथ ही अयोध्या श्रीधाम के जयकारे भी लगाए।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.