भाजपा से अपना हिसाब-किताब चुकता करना चाहती है महिलाएं, वोट की चोट से भाजपा को देंगी करारा जवाब
चंडीगढ़, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों राजस्थान की एक चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस महिलाओं के गहने और मंगलसूत्र लेकर पैसा ऐसे लोगों में बांट देगी जिनके अधिक बच्चे हैं, जो घुसपैठिए हैं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव,हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उत्तराखंड की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अगर मंगलसूत्र का महत्व और महिलाओं की कुर्बानी को समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कई दिनों से हर चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस आपसे आपका मंगलसूत्र, आपका सोना और आपका पैसा छीनकर ऐसे लोगों में बांट देगी जिनके अधिक बच्चे हैं, जो घुसपैठिए हैं। भाजपा महिलाओं के संघर्ष को कभी नहीं समझ सकती। ये वोट और सत्ता की खातिर कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं को गुमराह कर उनके वोट हासिल करना चाहते हैं।
उन्होंने
कहा कि किसान पर जब कर्ज चढ़ता है तो उसकी पत्नी अपना मंगलसूत्र गिरवी
रखती है। बच्चों की शादी होती है या दवाई की जरूरत होती है तो महिलाएं अपने
गहने गिरवी रखती हैं। यह बात ये भाजपा वाले नहीं समझते। उन्होंने कहा कि
जब मणिपुर में एक सैनिक की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया तब
प्रधानमंत्री चुप थे, कुछ
नहीं बोले। महिलाओं के प्रति अगर इतना ही मान सम्मान है तो उन्हें बोलना
चाहिए था। जब देश में लॉकडाउन लगाया था तब मजदूर देश भर से अलग-अलग जगहों
के लिए पैदल निकले, तब इन्होंने ट्रेनें-बस बंद कर दीं। जब खाना नहीं मिल रहा था, जब कोई चारा नहीं था, तब महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखे। तब मोदी जी कहां थे? आज भाजपा वाले वोट के लिए महिलाओं को डरा रहे है। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। जब देश में किसान आंदोलन चरम पर था तो देश में करीब 700 किसान शहीद हुए, उनकी विधवाओं के मंगलसूत्र के बारे में मोदी जी ने नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं हुई है क्योंकि उन्हें पता है कि रसोईघर कैसे चलाया जाता है, दाल, चीनी, आटा, मसाले, सब्
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.