बिप्लब कुमार देब ने ली सांसद पद की शपथ


 पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्धता से करेंगे काम : बिप्लब देब


नई दिल्ली, । त्रिपुरा वेस्ट से सांसद बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में संसद में गोपनीयता की शपथ ली। बिप्लब हरियाणा के प्रभारी एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी भी हैं। संसद में शपथ लेने के बाद श्री देब ने कहा कि संसद सदस्य के रूप में शपथ लेना मेरे लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने पश्चिम त्रिपुरा की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और स्नेह के परिणाम स्वरूप ही आज उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने का गौरव प्राप्त हुआ है।  
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब देब ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के विकसित भारत के विराट संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे। उन्होंने तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनाने पर देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया।



बॉक्स ------


आपातकाल भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय है : बिप्लब कुमार देब

सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी तथा विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने आपातकाल को भारत के लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल के विरोध में उठी प्रत्येक आवाज को कांग्रेस ने कुचलने का काम किया था। श्री देब ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रहरियों को भी नमन किया।
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए आपातकाल लागू किया था। आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा थोपा गया आपातकाल देश के इहितास में काला अध्याय है। कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू करते ही नागरिकों के अधिकारों को खत्म करने का पाप किया था। उन्होंने कहा कि 25 जून का दिन याद रखने वाला दिन है, इसी दिन कांग्रेस ने विपक्षी नेताओं को जेलों में डालकर जो यातनाएं दी थी वह अकल्पनीय है। उन्होंने कहा कि आपातकाल में सहयोगी रहे कांग्रेस के लोग आज भी संविधान का मजाक उड़ाने में लगे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.