आईसीडीएस ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की मीटिंग बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.अवनीत कुमार व विभाग की निदेशक मोनिका मलिक के साथ संपन्न हुई। मीटिंग में विभाग की तरफ से संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया,पूनम रमन, शिल्पी पातरा,मुख्य लेखा अधिकारी रामकुमार, अधीक्षक राजकुमारी, सहायक रमेश और एसोसिएशन की तरफ से राज्य प्रधान सबिता मलिक, उप प्रधान आरू वशिष्ठ, महासचिव मिनाक्षी चौधरी, सहसचिव मंजू श्योराण ,मिक्षा रंगा, गुरजीत कौर उपस्थित थे ।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान सबिता मलिक यह जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन ने विभाग द्वारा मांगों की अनदेखी के विरोध स्वरूप 28 जून को विभाग के पंचकूला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इसी को मध्य नजर रखते हुए विभाग की निदेशक द्वारा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को आज बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने बताया मीटिंग में एसोसिएशन की ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई है। जिसके बाद शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन को दिस दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर दस दिनों में मीटिंग में मानी गई मांगों के पत्र जारी कर लागू नहीं किया तो एसोसिएशन पुनः रोष प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान सबिता मलिक ने बताया कि मीटिंग में विभाग की एसीएस ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अगले मंगलवार तक वेतन विसंगति का पत्र अनुमोदित करके वित्त मंत्रालय में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा लिंक आफिसर्स वाले पत्र को संशोधित करने का पत्र विभाग के माननीय मंत्री को भेज दिया गया है। मीटिंग में एक माह के अंदर सभी आफिसर्स को एल टी सी देने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा एच पी एस सी को मांग भेज दी गई है। कार्यालयों के लिए कम्प्यूटर, प्रिंन्टर, इनवर्टर शीघ्र दे दिए जाएंगे।

No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.