The India Style Fashion Week Season -Eight Rocked
The India Style Fashion Week Season -Eight Rocked Delhi NCR With New Style, Glamour & Grandeur --With More Than 18+ Shows -The India Style Fashion Week Has Become Important Calendar Event For The People Of Delhi NCR Twice In A Year. Directed & Produced By Leading Bollywood Show Director Kaushik Ghosh - This Season Took Place In Beautiful RCUBE Monad In Noida! Leading Brands Like-Intune, KAZO, Lifestyle,Forever Kidz,Office & You By Varija Bajaj Showcased Their Spring/Summer 2025 Collections.
AAFT School Of Fashion & Design, International Polytechnic,IIFT Presented Their Annual Shows. Designer Somwrita Aich Won The India Style Fashion Week Designer Of The Year 2025 Award.Radha Gupta Showcased Her Latest Collections, Top Model India Season-7 Opened The Fashion Week With An International Standard Modeling Contest, VLCC School Of Beauty Showcased Latest Hair & Make Up Shows! All The Shows Were Housefull
यूथ फॉर नेशन का प्रस्तुतिकरण "अपने अपने दाव" नाटक
ग्रेटर नोएडा, योगराज शर्मा – “यूथ फॉर नेशन” एनजीओ द्वारा शारदा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पद्मश्री सम्मानित नाटककार श्री दया प्रकाश सिन्हा द्वारा रचित हास्य नाटक अपने-अपने दांव का शानदार मंचन किया गया। भारतीय चित्र साधना ट्रस्ट के न्यासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य श्री अरुण अरोड़ा द्वारा निर्देशित, यह नाटक दर्शकों को हंसी और सोच दोनों प्रदान करने में सफल रहा।
इस नाटक की कहानी, सयुंक्त परिवार की एक बुजुर्ग बुआ दादी के इर्दगिर्द घूमती है। बुआ दादी अक्षम हो चली है, लेकिन चाहती है की उसकी खूब सेवा भी हो और बढ़िया भोजन खाने को मिलता रहे। अपनी सेवा, न होने के डर से घिरी बुआ दादी, ऐसी युति लड़ाती है, की सारा परिवार उसकी सेवा में लग जाता है। इस नाटक के निर्देशक श्री अरुण अरोड़ा जी भारतीय चित्र साधना ट्रस्ट के न्यासी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य है। उनके प्रयास से कलाकारो के रूप में कुछ ऐसी प्रतिभाएं भी निकल कर सामने आई जिन्होंने रसोई से मंच तक आने की पहल की। बुआ दादी की भूमिका में अनीता शर्मा की बेहतरीन अदाकारी दर्शको को हँसाने में सफल रही, तो दिनेश शर्मा बाबू जी की भूमिका मे दब्बू पति बनकर और उनकी पत्नी की भूमिका में एकता एक तेज-तरार गृहणी के रूप में दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहीं। रानी और हरी बाबू की भूमिका में प्रियंका और देवाशीष, काके की भूमिका में दिया शर्मा और शहँशाह के किरदार में राहुल की अदाकारी देखकर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। ठहाकों के साथ-साथ, इस नाटक ने, एक गंभीर प्रश्न भी दर्शकों के समक्ष छोड़ा की क्या घर के बुजुर्ग सदस्य, जिन्होने अपना पूरा जीवन परिवार को संभालने में लगा दिया हो, उन्हे अपनी सेवा के लिए अपने उतराधिकारियों को कोई लालच देने की आवशयकता है? क्या इंसान, लालच के इतना आधीन हो चुका है, की अपनी नैतिक जिम्मेदारियां भी भूल चुका है? भले ही यह नाटक कई दशकों पूर्व लिखा गया हो: लेकिन, इससे उठे ये प्रश्न, आज भी समाज में बुजुर्गो की से मेल खाते दिखते हैं।
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विशेष अतिथि के रूप में नाटक के रचयिता, पद्मश्री श्री दया प्रकाश सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में श्री नरेंद्र ठाकुर (अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, RSS), प्रो. के.जी. सुरेश (पत्रकार व मीडिया शिक्षाविद), वरिष्ठ शिक्षाविद जासिम मोहम्मद और “यूथ फॉर नेशन” के अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी ने अपने विचार प्रकट करते हुए, नाटक के सफल मंचन के लिए अपनी शुभकामनायें दी।
श्री सुनील त्यागी ने बताया कि “यूथ फॉर नेशन” का उद्देश्य ललित कलाओं के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक संवेदनशीलता जगाना है। संगठन ने ग्रेटर नोएडा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, संगोष्ठी और बंगाल 1947 जैसी फिल्मों के प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।
केजरीवाल के प्रपंच का पर्दाफाश करेगी भाजपा
भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया, मीडिया एवं सड़क तीनों स्तर पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली में झूठे बिजली, पानी कटौती के प्रपंच को खोलने के लिए काम करेंगे -- वीरेन्द्र सचदेवा
श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अभी विकास एवं उचित रखरखाव की राहों में केजरीवाल सरकार के खोदे गड्ढे भर रही है और शीघ्र हम दिल्ली में विश्वस्तरीय विकास एवं रखरखाव देखेंगे -- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
केजरीवाल को याद रखना होगा की कांठ की हांडी बार बार नही चढ़ती और जिन प्रपंचों से वह 2013 में सफल हुए थे वह अब उनसे दिल्ली वालों को फिर गुमराह नही कर सकेंगे -- वीरेन्द्र सचदेवा
अरविंद केजरीवाल समझ लें उनके झूठ की असलियत दिल्ली का हर नागरिक जानता है क्योंकि दिल्ली के किसी भी घर में दुकान में कोई बिजली कटौती नही हो रही है -- वीरेन्द्र सचदेवा
नई दिल्ली 3 अप्रैल : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जनता द्वारा राजनीतिक रूप से बेरोज़गार किये गये अरविंद केजरीवाल एवं अन्य नेता अपनी झूठ एवं भ्रम फैलाने के उसी राजनीति पर लौट आयें जिसे करके उन्होने 2013 से पहले तत्कालीन शासन को किया था पर वह याद रखें की आज उनका मुकाबला संगठन आधारित भाजपा सरकार से है।
योगराज शर्भा, नई दिल्ली
भाजपा के कार्यकर्ता सोशल मीडिया, मीडिया एवं सड़क तीनों स्तर पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली में झूठे बिजली, पानी कटौती के प्रपंच को खोलने के लिए काम करेंगे।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार अभी विकास एवं उचित रखरखाव की राहों में केजरीवाल सरकार के खोदे गड्ढे भर रही है और शीघ्र हम दिल्ली में विश्वस्तरीय विकास एवं रखरखाव देखेंगे
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की अरविंद केजरीवाल को याद रखना होगा की कांठ की हांडी बार बार नही चढ़ती और जिन प्रपंचों से वह 2013 में सफल हुए थे वह अब उनसे दिल्ली वालों को फिर गुमराह नही कर सकेंगे।
श्री सचदेवा ने कहा है जेल से लौटने के बाद से अरविंद केजरीवाल पर बहुत से दबाव हैं जिनके चलते उनके लिए "आप" संयोजक का पद बचाना दूभर हो रहा है। इसीलिए 10 साल जिस झूठ प्रपंच से उन्होने भाजपा की केन्द्र सरकार पर झूठे आरोप लगाये वही प्रपंच वह अब दिल्ली की सरकार के विरूद्ध चलाना चाह रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल कितने भी भ्रम फैला लें की दिल्ली में बिजली पानी की किल्लत है पर वह यह समझ लें उनकी असलियत दिल्ली का हर नागरिक जानता है क्योंकि दिल्ली के किसी भी घर में दुकान में कोई बिजली कटौती नही हो रही है।



