सास-पति ने पढ़ाई रोकी, कीर्ति ने 'ससुराल' ही छोड़ दिया, शादी के 10 साल बाद बनींरालपरचमहया अधिकारी, JPSC में


 हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली कीर्ति ने सामाजिक बंदिशों और पारिवारिक दबाव को तोड़ते हुए एक मिसाल कायम की है। शादी के बाद ससुराल में पढ़ाई की अनुमति न मिलने पर उन्होंने आत्मसम्मान के साथ ससुराल छोड़ दिया और मायके में रहकर पढ़ाई जारी रखी। पिता के सहयोग से मिले एक अलग कमरे में की गई मेहनत रंग लाई और कीर्ति ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सीडीपीओ परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।

करीब 10 साल पहले शादी के बाद उनके सपनों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन कीर्ति का हौसला कमजोर नहीं पड़ा। लगातार संघर्ष और मेहनत के दम पर उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, सफलता जरूर मिलती है। आज कीर्ति की यह सफलता हजारों बेटियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.