ठंड के मौसम में शरीर को गर्म और ताकतवर बनाने के लिए निमाड़ की खास डिश खिचड़ा को घर पर ट्राई किया जा सकता है। यह खिचड़ी जैसी दिखती है, लेकिन गेहूं और दाल से बनी होने के कारण यह खूब पौष्टिक और ऊर्जा देने वाली मानी जाती है।
स्थानीय निवासी दादी फूलाबाई ने News18 को बताया कि खिचड़ा बनाने में लगभग दो दिन का समय लगता है, लेकिन इसे बनाने के बाद यह चार दिन तक खराब नहीं होता। यह व्यंजन बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए पसंदीदा है और डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं।
खिचड़ा बनाने के लिए गेहूं, चने की दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और जीरा का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले 1 किलो गेहूं को 8 घंटे तक भिगोकर कूट लें। फिर इसे तीन लीटर पानी में उबालें और उसमें चने की दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च का मसाला तेल में फ्राय कर इसमें डाल दें। अंत में स्वाद अनुसार नमक मिलाकर आपका खिचड़ा तैयार है।
दादी फूलाबाई बताती हैं कि यह व्यंजन ठंड में शरीर को गर्म रखता है, पावरफुल है और बच्चों व बुजुर्गों की पहली पसंद भी बना हुआ है। इसके स्वाद और पौष्टिकता की वजह से लोग इसे दिन में 2-3 बार भी खा सकते हैं, बिना थके।
इस सर्दी में, बाजार के महंगे और केमिकल वाले विकल्पों की जगह घर पर बनी खिचड़ा बनाना आपके लिए स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का आनंद देगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.