“खिलाड़ी बनाम बोर्ड: बांग्लादेश क्रिकेट में खुली लड़ाई, BPL मैचों का बायकॉट”


 भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा संकट खड़ा हो गया है। 15 जनवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) का मुकाबला चट्टोग्राम रॉयल्स और नोआखाली एक्सप्रेस के बीच होना था, लेकिन दोनों टीमें मैदान पर ही नहीं पहुंचीं — जिससे मैच का टॉस तक नहीं हो सका।

विवाद तब भड़का जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर एम. नजमुल इस्लाम ने खिलाड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को “भारतीय एजेंट” तक कह दिया। इससे नाराज खिलाड़ियों के संगठन CWAB esh) ने नजमुल इस्लाम के इस्तीफे तक सभी घरेलू क्रिकेट का राष्ट्रव्यापी बहिष्कार घोषित कर दिया।(Cricket Welfare Association of Banglad

नतीजा यह हुआ कि 15 जनवरी की सुबह ढाका क्रिकेट लीग के चार प्रथम-श्रेणी मैच भी शुरू नहीं हो पाए, जिससे बोर्ड में हड़कंप मच गया। BCB ने नजमुल इस्लाम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन खिलाड़ी अभी भी अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.