ओटीटी की अश्लीलता पर सरकार की डिजिटल स्ट्राइक, जुगनू समेत 5 ऐप्स ब्लॉक


 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Ministry of Information and Broadcasting (MIB) ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म—मूडएक्सवीआईपी, कोयल प्लेप्रो, डिगी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू—को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है।

मंत्रालय ने यह कार्रवाई आईटी नियम 2021 के तहत की है। सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वे नियमों का उल्लंघन कर अश्लील और बोल्ड कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं। जांच के बाद पाया गया कि कई मामलों में सामग्री भारतीय कानूनों और डिजिटल प्रसारण मानकों के अनुरूप नहीं थी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल स्पेस में महिलाओं के आपत्तिजनक चित्रण और अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्रालय का उद्देश्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर जिम्मेदार और मर्यादित कंटेंट सुनिश्चित करना है, ताकि भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, भविष्य में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार ने डिजिटल कंटेंट प्रदाताओं को चेतावनी दी है कि वे आईटी नियमों और प्रसारण दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.