रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा की शादी की अटकलें तेज, ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

 

 साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद फैंस और मीडिया के बीच यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टॉलीवुड का यह पॉपुलर कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है. चर्चाओं के मुताबिक, दोनों 2 फरवरी को शादी कर सकते हैं.

वायरल वीडियो में दोनों सितारों की मौजूदगी और माहौल को देखकर लोग इसे किसी खास मौके से जोड़कर देख रहे हैं. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड करने लगा है. फैंस लगातार दोनों को बधाइयां देने लगे हैं और उनकी शादी को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लंबे समय से एक-दूसरे के बेहद करीब माना जाता रहा है. दोनों ने हालांकि अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इससे पहले भी कई बार दोनों की डेटिंग और शादी को लेकर खबरें सामने आईं, लेकिन हर बार सितारों ने इन पर चुप्पी साधे रखी.

फिलहाल, न तो रश्मिका और न ही विजय की ओर से शादी को लेकर कोई पुष्टि हुई है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वायरल हो रहा वीडियो वाकई शादी से जुड़ा है या किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा. बावजूद इसके, फैंस बेसब्री से दोनों की ओर से आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.