रोजेदारों के साथ इफ्तार, दिया आपसी एकता और भाईचारे का संदेश


 रमज़ान मुबारक का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में मल्का गंज क्षेत्र में दिल्ली की रमज़ान-उल-मुबारक इन्तेज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष शमीम अहमद खान और महासचिव हाजी मौहम्मद अनवार के द्वारा आयोजित रोज़ा इफ़्तार के कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की तथा रोज़ेदारों के साथ इफ़्तार करके आपसी एकता व भाईचारें का सन्देश दिया 

इस अवसर पर तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री उलोमा फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कौकब मुजतबा ऑल इण्डिया ईमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन यूनाइटेड सिख फोरम दिल्ली के डारेक्टर सरदार प्रीतम सिंह दिल्ली नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी मौहम्मद ऐहसान कुरैशी रमज़ान-उल-मुबारक इन्तेज़ामिया कमेटी के उपाध्यक्ष मौहम्मद दानिश मतीन व मौहम्मद अज़हरुद्दीन कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम भाजपा मल्का गंज मण्डल के पूर्व अध्यक्ष उमेश माथुर मल्का गंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेत्रपाल आर्य मल्का गंज मदीना मस्ज़िद कमेटी के अध्यक्ष हाजी कमालुद्दीन सहित मौहम्मद क़ामिल, मनोज कुमार, मौहम्मद फ़रमान, शहज़ाद अहमद, शफीकुद्दीन, करनाल सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए
इस अवसर पर उलोमा फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कौकब मुजतबा ने कहा कि इस समय सारी दुनिया अमेरिका और इस्राइल के आतंकवाद से परेशान है यह किसी भी देश के राष्ट्रपति को उठाकर बन्द कर देता है अब इस्राइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया और छोटी छोटी बालिकाओं को आतंकवाद का निशाना बनाकर 180 बालिकाओं को शाहिद कर दिया हज़रत खामनाई साहब को भी शहीद कर दिया गया अब समय आ गया है कि पूरी दुनिया इनके जुल्म के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलन्द करें नही तो यह इंसानियत का खात्मा कर देंगे और इंसानियत को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है 
ऑल इण्डिया ईमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि भारत के लोग हमेशा ही जुल्म के खिलाफ खड़े रहें है आज जिस तरह ईरान पर हमला करके बेकसूर लोगों को मारा जा रहा है हम उसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते है और मैं सभी मुसलमानों से अपील करता हूँ कि वह ईरान के हालात को देखते हुए इस बार ईद बहुत ही सादगी के साथ मनाएं

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.