फैशन इंडस्ट्री में किंग ऑफ़ कॉन्सेप्ट्स के नाम से जाने जाते हैं अभिषेक वशिष्ठ, जो आस्था फैशन हब के डायरेक्टर हैं। अभिषेक वशिष्ठ भारत में एक ही ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में ये अफवाह है की वो फैशन डिज़ाइनर हैं पर अभिषेक इंडिया के वन एंड ओनली क्रिएटिव कांसेप्ट मेकर हैं जो सिर्फ यूनिक क्रिएटिव कॉन्सेप्ट्स पर आधारित शोज ही करते हैं. अभिषेक जी के शोज में कोई मीनिंग फुल  कॉज जरूर होता है जो उनके काम को और फैशन फिगर्स से अलग एक अलग ही प्रभावशाली रूप में स्थापित करता है

इन दिनों अभिषेक जी अपने मोस्ट अवेटेड अनोखे कांसेप्ट "अल्फाज़ " को लेकर काफी चर्चा में हैं अल्फाज़ रोहित कुमार जो राजधानी दिल्ली निवासी हैं उनकी ज़िंदगी पर आधारित है अभिषेक वशिष्ट ने मीडिया से शेयर किया की जब वो रोहित से मिले और उन्होने रोहित की संघर्ष की कहानी सुनी तोह उनको आँखे नम हो गयीं. रोहित को शुरू से ही उच्चारण सम्बन्धी समस्या थी उनके अलफ़ाज़ कभी भी वो बयान नही कर पाते थे और इस वजह से रोहित को काफी बार तिरस्कार का सामना करना पड़ा, लोगो के द्वारा उनका मज़ाक उड़ाया जाता जिससे उनका आत्मविश्वास कई बार टूटा पर  रोहित ने हिम्मत नहीं हारी और हर बार खुद को खड़ा किया और दिन रात कड़ी मेहनत करके आज रोहित फिटनेस मोटिवेशनल  स्पीकर हैं.  अभिषेक वशिष्ट अलफ़ाज़ कांसेप्ट के माध्यम से समाज को ये सन्देश देना चाहते हैं की तुतलाने या हकलाने वाले लोगों का मज़ाक उड़ाना सामने वाले के लिए शायद 2 पल का मनोरंजन है पैर उस इंसान पर क्या बीतती है वो उस इंसान को ही पता होता है. कभी भी ऐसे उच्चारण सम्बन्धी किसी भी समस्या से ग्रसित किसी भी इंसान का मज़ाक कभी भी नहीं उड़ाना चाहिए !

अभिषेक कहते हैं की अगर कोई इस तरह की समस्या से ग्रसित है भी तो इसमें उस इंसान का तो कोई कसूर नहीं हैं ना. रोहित कुमार की इस प्रेरणास्पद संघर्ष की कहानी सुनकर ही अभिषेक वशिष्ट ने उनको एक नए नाम (अगस्त्य )के साथ फैशन इंडस्ट्री में लांच करने का निश्चय किया है. सही मायने में रोहित के अपमान,  निराशा,  संघर्ष की कहानी है " अल्फ़ाज़ " और रोहित जैसे लाखों लोगों के दर्द को बयान करेगा ये कांसेप्ट. इस कांसेप्ट में योगेश मलिक जी जो हमेशा इस तरह के समाज के लोगो के हित से सम्बंधित क्रियाविधियों पर अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहते हैं अभिषेक वशिष्ठ का साथ देते हुए नज़र आएंगे वही आलिया सिंह अहम् भूमिका में होंगी जो अभिषेक वशिष्ठ की न सिर्फ छोटी बहन हैं बल्कि आस्था फैशन हब की लीडिंग ब्रांड फेस भी हैं. दिल और दिमाग में कई बार हज़ारो सवाल होने के बावजूद भी रोहित ने सिर्फ इसलिए खुद को असहाय पाया क्युकी उनके अल्फाज़ो ने उनका साथ नहीं दिया पर उसी इंसान ने अपनी मेहनत से पूरी दुनिया को ऐसा बिना अल्फाज़ो वाला जवाब दिया की पूरी दुनिया निरुत्तर हो गयी ! "अलफ़ाज़" सिर्फ एक कांसेप्ट ही नहीं है ये एक प्रयास है जिसमे रोहित उर्फ़ अगस्त्य के दर्द को मरहम बना  कर हमारे किंग ऑफ़ कॉन्सेप्ट्स अभिषेक वशिष्ट उन लाखो बच्चों के ज़ख्मों पर लगाएंगे जो हर पल हर दिन इस तरह का अपमान सहन करतें हैं और ये आस्था ग्रुप का अब तक का सबसे मर्मस्पर्शी प्रोजेक्ट होगा!

गुरबाणी बेचने के मामले की सिरसा को पत्र लिखकर सफाई माँगेगे : जीके


नई दिल्ली(17 अगस्त 2020) गुरुद्वारा बंगला साहिब के नाम पर यूटयूब पर गुरबाणी का प्रसारण कर रहें पेज पर विवाद हो गया है। 'जागो' पार्टी ने उक्त पेज को कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा का आधिकारिक यूटयूब पेज बताया है। साथ ही दावा किया है कि उक्त पेज का 'गूगल एडसेंस' खाता बना हुआ है तथा हर साल औसतन 49200/ अमेरिकी डाॅलर पेज के मालिक के पास जा रहें है। 'जागो' पार्टी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने सिरसा को इस मामले में 37 लाख रुपए सालाना के लाभार्थी के बारे चुप्पी तोड़ने की सलाह मीडिया के सामने उक्त खुलासा करते हुए दी। जीके ने कहा कि जिस पेज पर गुरुद्वारा बंगला साहिब से लगातार गुरबाणी का प्रसारण हो रहा है, उस पेज के अबाउट सेक्शन में साफ लिखा है कि यह पेज सिरसा का आधिकारिक पेज है और म्यूजिक सेक्सन में पंजीकृत है। इसलिए आटे के बाद अब गुरबाणी बेचने के मामले में सिरसा की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। 

जीके ने साफ कहा कि पहले हम सिरसा को एक पत्र लिखकर इसके बारे सफाई माँगेगें, यदि सफाई तर्कसंगत नहीं हुई तो फिर अगली कानूनी कार्रवाई के बारे विचार करेंगे। जीके ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि सिरसा ने अपने पेज को गुरुद्वारा बंगला साहिब के लाइव के लिए क्यों चुना, जबकि कमेटी के 2 पेज यूटयूब पर पहले से मौजूद थे। जिसमें एक 2017 में बना है और एक 2019 में, दोनों में क्रमवार 1600 तथा 268 अमेरिकी डाॅलर अभी तक आए है। आखिर सिरसा को कमेटी के पेज का नाम गुरुद्वारा बंगला साहिब करने की क्यों नहीं सूझी, यह बड़ा सवाल है। जीके ने इस पेज पर गुरबाणी प्रसारण के दौरान बीच में गूगल द्वारा विज्ञापन चलाने के सबूत पर एक वीडियो भी चलाकर दिखाई। जीके ने कहा कि जहाँ यह गुरबाणी के प्रसारण का निजी फायदा उठाने का मामला है वहीं गुरबाणी रोककर विज्ञापन चलाने से गुरबाणी की बेअदबी भी हो रही है। 'जागो' के महासचिव परमिंदर पाल सिंह ने इसे कंटेंट व काॅपीराइट एक्ट का दुरुपयोग बताया। क्योंकि उस पर कमेटी का हक बनता है। परमिंदर ने सवाल किया कि सिरसा की जिम्मेदारी इस कंटेंट चोरी को रोकने तथा काॅपीराइट पर कमेटी का हक जताने की थी। पर सिरसा खुद कंटेंट को निजी फायदे के लिए इस्तेमाल करने के दोषी नजर आ रहें है। परमिंदर ने सिरसा की मीडिया कंपनी एमीनेट एडमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की जानकारी भी साझा की। इस मौके 'जागो' के प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह शाहपुरा तथा अन्य मौजूद थे।

चित्रो के माध्यम से प्रकृति का सौंदर्य दिखाने का प्रयास


 कोरोना काल में पाली जिले के रोहट तहसील के दिवांदी गांव के निवासी चंद्रशेखर ने एक ऐसी 21 वीं सदी की चित्रकारी की है जो रहस्यों से भरी हुई है और उन्होंने अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्रकृति की सच्चाई को उजागर किया है । इस पेंटिंग का नाम जोकोरमा वॉर 3 यानी जोकोरमा विश्व युद्ध 3 है यह पेंटिंग जितनी आप को दिख रही है उससे कहीं ज्यादा रहस्यों से भरी हुई है । इसे बनाने में चंद्रशेखर को लगभग  260 घंटे लगे और यह लगभग 40 दिनों में बनकर तैयार हुई । इनका एक यूट्यूब चैनल जिसका नाम मिस्टर सीएम है । वहां पर इस पेंटिंग का वीडियो जारी किया गया है । आप यूट्यूब पर जोकोरमा सर्च करके इस पेंटिंग को बहुत करीब से देख सकते हैं और इस चित्रकारी के रहस्य को निकाल सकते हैं  यहां पर जो यह पृथ्वी के अंदर इंसान दिखाई दे रहा है , इस इंसान का नाम अर्थुमन

है । अतः अर्थ आर्ट ह्यूमन

यानी पृथ्वी का इंसान चित्रकार जिसने ऐसा रंग बना दिया जिसका अस्तित्व इस ब्रम्हांड में नहीं है । और अर्थुमन के ऊपर जो इंसान राम का किरदार निभा रहा है उसका नाम ह्यूसेडोलॉपुलि है जोकि राम ना होकर कोरोना योद्धा है। कोरोना योद्धा के नाम में उन कोरोना योद्धाओं के नाम को रहस्य के रूप में दिखाया गया है जिन्होंने सबसे ज्यादा कोरोना योद्धा के रूप में भूमिका निभाई है। और जो सबसे बड़ा अनोखा जीवन दिख रहा है उसका नाम जोकोरमा है जो इस पेंटिंग का मुख्य शीर्षक है जिसे प्रकृति ने भेजा है । जोकोरमा नाम ही लगभग इस पेंटिंग के सारे रहस्य उजागर करता है। इस चित्रकारी से 3 युद्धों की कहानी का संदेश दिया गया है जिसे एक युद्ध बनाकर पेश किया गया है। यह युद्ध जोकर, कोरोना और रामायण है। अर्थात जोकोरमा

 युद्ध 3 |  कोरोना वायरस

जो कि तीसरे विश्वयुद्ध की तरह घातक है ,ऐसा इस सदी में इस दुनिया ने महसूस किया है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जोकोरमा युद्ध 3 कितना घातक है जिसको एक पेंटिंग बनाकर चंद्रशेखर द्वारा इस दुनिया के सामने पेश किया गया है। साथ ही चंद्रशेखर ने भारत-चीन विवाद और विनायका द्वारा अनानास खाकर उसकी दर्दनाक मौत हो जाना, नस्लभेद

 वाले लम्हों को भी इस पेंटिंग द्वारा बताया है। चंद्रशेखर आने वाले समय में इस चित्रकारी के रहस्य विस्तार से बताएंगे।

 आशा करते हैं कि आप कुछ रहस्य निकाल पाए परंतु सारे नहीं निकाल पाएंगे । ऐसी चित्रकारी दुनिया में एक मिसाल पेश कर सकती है क्योंकि इसमें हमारे जिंदगी के वह लम्हे जो हमने जिए हैं|

Video link :-  

उ.अमीर ख़ां साहब एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व

 

उ.अमीर ख़ां साहब  एक ऐसे गायक हुए हैं जिन्होंने अपनी ख़याल गायकी को बहुत ऊंचाई पर लेजाकर,जन जन तक लोकप्रिय बनाया।कई गायकों को सुना समझा मगर अपनी गायकी को अमीर खा़नी रंग दिया ।धीर गम्भीर उन का मिज़ाज ,धीर गंभीर गायन,रिजर्व नेचर उनकी ख़ासीयत व शख्सियत थी ।बहोत कम बोलते थे ,अधिक चिन्तन करते थे।लम्बे पूरे होने के बावजूद ,उनका भोजन सीमित था ।  खाने में बहोत कम खाते थे ।हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज़्यादा करते थे ।मगर गाना शबाब पर था । फिल्म बेजूबावरा,हंग्री स्टोन,झनक झनक पायल बाजे और   शबाब फिल्म में बेतहाशा गाना तैयार गाया ।पहले वो घराने बाज़ी में नहीं मानते थे,मगर सन् 1968 के बाद कई लोगों ने जब ज़ोर दिया तो कहते थे,मैं इन्दौर से गाता हूं।कुछ गायक उन्हें किराना घराने का गायक होने की तोहमत देते थे।मगर किराने की गायकी से उनकी गायकी ध्रुपद बेस्ड थी।उन कख खुद का क्रिएशन था और ला जवाब गाना।जिस पर सब फ़िदा थे।


कोरोना काल के "महानायक'' जितेंद्र सिंह शंटी ने श्मशान घाट पर मनाया जन्मदिन।

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा। शहीद भगत सिंह सेवादल के मुख्य संस्थापक जितेंद्र सिंह शंटी अब तक कोरोना से मरने वाले 290 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं।  कुछ ऐसे परिवार भी थे जो अंतिम समय में शव को छोड़ कर चले गए। उन्होंने ऐसे शवों का अंतिम संस्कार भी जितेंद्र सिंह शंटी ने किया है। इस सेवा को करते-करते जितेंद्र सिंह शंटी और उनका पूरी परिवार और कोरोना पॉजिटिव हो गया। लेकिन लोगों की दुआओं से उन्होंने कोरोना से जंग जीती और फिर से लोगों की सेवा में जुट गए! उनकी इसी निस्वार्थ भाव को देखते हुए ऑल इंडिया हूमन राइट्स की तरफ से पूर्वी दिल्ली की अध्यक्ष "पारुल चौधरी" और उनकी साथी "उत्तरी पश्चिम दिल्ली की अध्यक्ष 

" सान्या सिकरी " ने" जितेंद्र सिंह शंटी"  को जन्मदिन की बधाई उनके शहीद भगत सिंह सेवा दल कार्यालय में जाकर दी और साथ ही साथ उनको सम्मानित भी किया गया

MISS WORLD AMERICA WASHINGTON SHREE SAINI AND ACTRESS NARGIS FAKHRI INVITED AS CHIEF GUESTS


 

MISS WORLD AMERICA WASHINGTON Shree Saini and actress Nargis Fakhri both invited as chief guests to a function in Seattle, Washington. Shree Saini is our reigning Miss World America Washington, a global speaker, who inspires others to overcome their hardships.

 

Shree went to list “quarantine tasks we have the privilege to do.”

1. Live with abundant enthusiasm.

2. Be a Joy Creator in every situation    

3. Visualize your highest self and start showing up in life as her/ him.

4. Have a bias towards action.

5. Practice being kinder, more loving, more giving, more understanding, more forgiving

6. Donate groceries to the local food bank.

7. Go through your wardrobe and donate clothes

8. Cultivate a family game night

9. FaceTime your grandparents, loved ones, friends.

10. Spend time with God

11. Re-decorate your room, home

12. Start a new hobby

13. Read Read Read

14. Work on self-discipline. Do your pending tasks.

15. Workout. Learn new recipes.

 

Shree's life story of overcoming struggles and her volunteer work has earned recognition and awards from Governor, Secretary of State and dignitaries around the world. Shree even earned the “Best Pageant Titleholder” award, when nominated alongside, Miss Universe, at the Global Beauty Awards. Shree believes that we need to nourish our hearts daily with positive thoughts, so that we can overcome difficulties in life and remain eternally grateful.

योगिता, पीयूष और दीपांशु के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज

 

आईएमजी ने उत्पीड़न और ट्रोलिंग के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की, योगिता, पीयूष और दीपांशु के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया, आपराधिक धाराओं के तहत होगी कार्रवाई

आईएमजी वेंचर्स ने पीयूष मोंगा, योगिता भ्याना और दीपांशु मेनारिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की

आईएमजी वेंचर्स ने इन आरोपियों के खिलाफ साजिश कर आरोप लगाने, ब्लैक मेलिंग, साइबर बुलिंग, इंटरनेट हरासमेंट आदि कृत्यों के लिए क्रिमिनल डेफामेशन केस फाइल किया

चंडीगढ़, किसी मसाला काल्पनिक फिल्म की तरह साजिशन, तथ्यों से परे झूठी-सच्ची कहानियां फैलाकर, आईएमजी वेंचर्स के प्रमोटर, श्री सन्नी वर्मा का नाम और प्रतिष्ठा बुरी तरह से तबाह करने का प्रयास किया गया। अब, श्री सन्नी वर्मा ने अब जवाबी कार्रवाई करते हुए इस साजिश में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है। उन्होंने दीपांशु मेनारिया, निवासी, रावतभाटा (राजस्थान) और आईएमजी वेंचर्स के पूर्व मॉडल, दिल्ली निवासी योगिता भ्याना, सोशल एक्टिविस्ट, हिसार निवासी सोशल एक्टिविस्ट पीयूष मोंगा के खिलाफ साजिश कर झूठे आरोप लगाने, ब्लैकमेल करने, साइबर बुलिंग, इंटरनेट हरासमेंट आदि कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है।



सार्वजनिक तौर पर आईएमजी वेंचर्स के प्रमोटर की प्रतिष्ठा को जानबूझकर खराब करने के उद्देश्य से पूरी तरह से झूठे आरोप लगाए गए, जिनका कोई आधार ही नहीं था। उसके बाद इन झूठे आरोपों को लेकर सोशल मीडिया में भी एक झूठा अभियान संगठित तौर पर चलाया जा रहा है। अपने खिलाफ लग रहे इन झूठे आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए प्रमोटर सन्नी वर्मा के पास अपना बचाव करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। आईएमजी वेंचर्स के एक चल रहे शो-मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर 2020 पर भी सीधा हमला किया जा रहा है, जो कि वर्तमान में कोविड वायरस के प्रसार के समय खास तौर पर नुक्सान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। जबकि ये शो लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है और ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर ये काफी अधिक प्रसार हासिल कर रहा है।



मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एडवोकेट अजय चौधरी ने कहा कि "कानून लोगों की रक्षा के लिए है और साइबर बुलिंग के नाम पर किसी भी ब्लैकमेलिंग या साजिश को सहन नहीं किया जा सकता है। इस झूठे अभियान के खिलार्फ धारा 499 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला, पंचकुला (हरियाणा) अदालत में आज दायर किया गया है। योगिता भ्याना, पीयूष मोंगा, दीपांशु मेनारिया नाम के सभी 3 आरोपियों के खिलाफ, कम से कम 1.5 करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया गया है।"



दो अभियुक्तों को पूर्व में भी कानूनी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इससे उन्होंने सन्नी वर्मा के प्रति नेगेटिव ट्रोलिंग और हरासमेंट को और भी अधिक बढ़ा दिया और लगातार परेशान करना शुरू कर दिया।



आईएमजी वेंचर्स को भारत की उन अग्रणी कंपनियों में से एक माना जाता है जो नए मॉडल की ट्रेनिंग और ग्रूमिंग प्रदान करती है। कंपनी को पिछले 2 महीनों से ट्रोल किया जा रहा था। दो महिला कर्मचारियों को भी धमकाया गया, सभी आरोपियों द्वारा एक ही झूठे मामले के तहत परेशान किया जा रहा है।



सन्नी वर्मा ने कहा कि "हर कोई जानता है कि ग्लैमर इंडस्ट्री और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से इस तरह की बुलिंग और उत्पीड़न इन दिनों लोगों का व्यवसाय और रूझान बन रहा है। मैं पूरे मजबूत विश्वास के साथ कानून का सम्मान करता हूं और एनजीओ के नाम पर किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग के आगे अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। मैं इंसाफ के लिए हार भी नहीं स्वीकार कर सकता हूं और सोशल नेटवर्क पर ट्रोलिंग मेरी सत्य और इंसाफ की लड़ाई को रोक नहीं सकता है। ना ही कोई मेरे दृढ़ संकल्प को रोक सकता है। आईएमजी वेंचर्स हमेशा की तरह सबसे अच्छा काम करेगा।”



उन्होंने आगे कहा "मिस्टर एंड मिस एशिया ग्लैमर 2020 के लिए किसी भी सेलिब्रिटी या पार्टनर या किसी सहयोगी को नहीं रखा गया है, जिसका इस सोशल मीडिया और ऑनलाइन ट्रोलिंग और इस मामले से कोई संबंध नहीं है। वे इससे संबंधित किसी भी मामले से जुड़े हुए नहीं हैं। सभी इंडस्ट्री एसोसिएशनें प्रोफेशनल आधार पर आईएमजी वेंचर्स के साथ मजबूती के साथ खड़ी हैं।