दिल्ली में ओमीक्रोन का मामला सामने आया है और मुख्यमंत्री अरविंद दिल्ली से गायब है-चौ. अनिल कुमार
नई दिल्ली, 5 दिसम्बर, 2021-दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के एलएनजेपीएन अस्पताल में कोरोना से अत्यधिक संक्रामक ओमाइक्रोन का पहला मामला सामने आया है और ऐसे में किसी भी संकट की स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली में मौजूद रहने के बजाय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद पंजाब में राजनीतिक दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद दिल्ली को कोई प्राथमिकता दे ही नहीं रहे है क्योंकि जब सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी में अनियंत्रित वायु प्रदूषण के लिए अरविंद सरकार को फटकार लगाई थी तो उस समय भी सीएम अरविन्द अपने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ पंजाब के राजनीतिक दौरे पर पठानकोट में थे।
दिल्ली प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेय कार्यालय राजीव भवन में आयोजित सोशल मीडिया विभाग के चैयरमेन श्री राहुल शर्मा व उनकी प्रदेश कार्यकारिणी के साथ हुई मीटिंग में सोशल मीडिया संगठन विस्तार और आगामी चुनाव पर सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की व दिल्ली में सोशल मीडिया टीम द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हम केन्द्र की भाजपा व दिल्ली की आम आदमी पार्टी की निकम्मी सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
चौ. अनिल कुमार ने कांग्रेस सोशल मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद सरकार की लापरवाही के कारण कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान हजारों निर्दोष लोगों की जान चली गई तथा उनके इसी रवैये के कारण दिल्ली की जनता को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा और अभी तक आईसीयू व वेंटिलेटर बेड की कमी को दूर नहीं किया गया है।
चौ. अनिल कुमार ने सोशल मीडिया से अरविंद सरकार को बेनकाब करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का आह्वान किया, जिसने झूठे वादों के साथ दिल्लीवासियों को बेवकूफ बनाया और अन्य राज्यों में भी झूठा राजनीतिक अभियान चलाने के लिए दिल्लीवासियों के टैक्स का पैसा बर्बाद कर रही है।
इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चैयरमेन श्री राहुल शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में “दिल्ली सोशल मीडिया टीम” बूथ स्तर तक तैयार होगी और दिल्ली में लगभग 5000 लोगों की फौज सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार प्रसार व नगर निगम में शासित भाजपा के कुशासन और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नाकामियों का पर्दाफाश करेगी।
मुख्य संवाददाता,
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
.......................नई दिल्ली।
Manjinder Singh Sirsa trashes claims of Akali Dal on coercive and dirty tactics used BJP to induct him into the party
Says joining BJP will help him resolve Sikh issues lingering on for long; serving Sikh community the sole aim of his life
“After breaking alliance with BJP, SAD in no position to resolve Sikh issues.”
New Delhi, December 4 : BJP Sikh leader Manjinder Singh Sirsa trashed allegations leveled by Akali Dal leadership that BJP coerced and used dirty tricks to induct him into party and clarified that he has joined BJP with the sole agenda to serve Sikh community and this party has provided him a platform which will help resolve Sikh issues lingering on for long.
In a statement issued here today Mr. Manjinder Singh Sirsa said that he was surprised at these allegations leveled by Akali leadership. He said that if BJP had to coerce him, the party would have asked him to join as President of Delhi Sikh Gurdwara Management Committee (DSGMC) and not as an individual. He said that he has joined voluntarily because after breaking alliance with this party, Akali Dal was not in a position to work on resolving Sikh issues as there was no one left to help them out.
BJP leader further said that he has left Akali Dal without leveling any sort of allegations unlike others who blamed the grand old party for turning into a family centric party and on sacrilege and drug issues.
“I am a positive man with one main focus - to serve community and it is possible only by being a member of the National party. He said that he has a commitment with himself that he will focus on only resolving Sikh issues and getting fulfilled demands of Sikh community and he will not get distracted by wild allegations levelled against him by anybody."
He said that Akali Dal today has been reduced to a regional party as its leadership itself claims and it’s not focusing on pan-India Sikh issues.
He further said that Sikhs residing outside Punjab infact that those residing in Punjab also were looking towards him to take up their issues. He said that Sikhs of Meghalaya, Madhya Pradesh, UP have several issues daunting them and they are seeking help to resolve their crisis. He said that besides them, issues of Gurdwara Dongmar, Gian Godri and several other issues need to be resolved.
“These issues can be resolved on a platform like BJP to raise my voice at National level. I can also help resolving Sikh issues at International level too.”
Mr. Sirsa also said that establishing Sikh University in Delhi and helping Sikh students scale new heights was his goal on which he will work as a BJP leader in the country.
14वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल का समापन
अपने काम के प्रति लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ जज़्बा होना बहुत ज़रूरी है अगर आप एक्टिंग की फील्ड में उतरना चाहते है तो क्योंकि यह एक ऐसी फील्ड है इसमें इंसान कब अर्श पर होता है और कब कब फर्श पर नज़र आता है यह पता ही नहीं चलता और उगते सूरज को सब सलाम करते है ढलते को नहीं पर मेरा मानना है कि अगर ढालना है तो अपनी लालिमा वर्षों तक छोड़कर जाए जिससे लोग प्रेरित होते रहे यह कहना था लव स्टोरी, बेताब और अर्जुन जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले राहुल रवैल का जो 14वें ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल के अंतिम दिन समारोह में शिरकत करने पहुंचे और छात्रों से रूबरू हुए और उनके मन में उठ रहे सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर एक्टर अमित बहल, प्रोडूसर राजीव चौधरी, एक्टर जतिन सरना, अनूप बोस, डायरेक्टर आर्यन सिंह, एक्ट्रेस शायनी दीक्षित, सिंगर अंकित सचदेवा, एक्ट्रेस पायल घोष, निर्देशक अशोक त्यागी भी उपस्थित हुए।
मारवाह स्टूडियो के निदेशक डॉ. संदीप मारवाह ने कहा कि इस तीन दिन के समारोह में हमे बहुत सी महान विभूतियों के साथ बैठने का और सीखने का अवसर मिला, मैं यह सकता हूँ की सिर्फ मुझमे ही नहीं बाकि सभी छात्रों में भी भरपूर ऊर्जा भर गयी है जिससे हम नए जोश के साथ काम करेंगे और मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ फेस्टिवल डायरेक्टर अशोक त्यागी का जिन्होने इस समारोह को सफल बना
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
प्रदूषण संकट पर सुप्रीम कोर्ट की संख्ती से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल राजधानी में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने का दावा कर रहे है, जबकि 7 वर्षों में दिल्ली असुरक्षित होने के साथ अपराध भी बढ़े है।- चौ0 अनिल कुमार
केजरीवाल शासन के दौरान अधिकांश बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों के कारण दिल्ली में अपराध का ग्राफ बढ़ा है जबकि राजधानी अपराधां सहित बलात्कार में भी नम्बर वन बन गई है। - चौ0 अनिल कुमार
वेतन न मिलने के कारण निगम शिक्षकों द्वारा ऑनलाईन क्लासों का बहिष्कार करना, भाजपा और आप पार्टी द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़।- चौ0 अनिल कुमार
नई दिल्ली, 3 दिसम्बर, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल लगातार दिल्लीवासियों के गुमराह कर रहे है। क्योंकि वे दिल्ली में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद राजधानी की तुलना लंदन और न्यूयॉर्क से कर रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप द्वारा सख्ती बरतने के मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा कर रहे है। चौ0 अनिल कुमार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या केजरीवाल जवाब देंगे कि उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में अगले पांच वर्षों में 15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वायदा किया, उसका क्या हुआ?
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार ने धीमी गति से प्रतिवर्ष लगभग 45 हजार सीसीटीवी लगाने का काम किया जबकि केजरीवाल को अपने वायदे के मुताबिक 3 लाख सीसीटीवी कैमरे राजधानी में लगाने चाहिए। क्या केजरीवाल जानते है नही कि लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में अधिकांश काम ही नही कर रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा राजधानी को सीसीटीवी लगाने वाला विश्व में नम्बर बताना कोरी घोषणा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के कार्यकाल में लगातार बढ़े अपराधों, चोरी, झपटमारी, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, अत्याचार और और प्रतिदिन औसतन 6 बलात्कार जैसी घटनाओं का ग्राफ पिछले 7 वर्षों में कई गुणा बढ़ा है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल जी का यह बयान कि हमारे लिए दिल्ली के नागरिकों, बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, किसी अतिश्योक्ति से कम नही है। जिस सोच और विजन की दुहाई केजरीवाल सत्ता में आने से पूर्व देते थे यदि सरकार बनाने के बाद उस पर काम किया होता तो आज दिल्ली राजधानी अपराधों सहित बलात्कारों में नम्बर नही बन जाती। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रशासनिक अक्षमता और निष्क्रियता का यह स्पष्ट उदाहरण है, दिल्ली अपराधिक राजधानी बन गई है, क्योंकि बंद सीसीटीवी कैमरों से बैखोफ असामाजिक तत्व के लोगों अपराधों को अंजाम दे रहे है और महिलाऐं, लड़कियां, वृद्धों सहित आम जनमास अपने आपको असुरक्षित महसूस करते है।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल हर बार संकट के समय दिल्लीवालों को उबारने की जगह एक सोची समझी साजिश के तहत तुरंत किसी दूसरे मुद्दे की बात करके दिल्ली की जनता का ध्यान भ्रमित कर देते है ताकि प्रदूषण जैसी जानलेवा समस्या पर नियंत्रण के लिए उन्हें कोई काम न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजधानी में संकट के समय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के साथ पठानकोट (पंजाब) में दिल्ली की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज करके वहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने, शहीद जवानों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और ऐसी अन्य मुफ्त की सुविधाएं देने का वादा झूठे कर रहे है जबकि भाजपा द्वारा निशुल्क योजनाओं पर कटाक्ष करके आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि सिसोदिया ने हाल ही में पंजाब के शिक्षा मंत्री को दिल्ली में स्कूलों की शिक्षा के स्तर और बुनियादी ढांचे पर बहस के लिए चुनौती दी थी, लेकिन दुखद तथ्य यह है कि जब स्कूल बंद होते हैं, तो गरीब बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि नेट कनेक्शन और स्मार्ट फोन/लैपटॉप की कमी के कारण गरीब बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि हाल के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में केवल 25 प्रतिशत बच्चो ने ही ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठाया।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों को शर्म आनी चाहिए कि एमसीडी स्कूल के शिक्षकों ने अपने वेतन का भुगतान न होने के विरोध में ऑनलाइन कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद सरकार द्वारा एमसीडी को फंड का भुगतान जारी नहीं नही होने के कारण शिक्षकों का वेतन नही दिया गया है।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
ओडीएफ+ प्रोटोकॉल एवं कचरा मुक्त शहर पर दो दिवसीय कार्यशाला हुआ समापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा ओडीएफ+ प्रोटोकॉल और कचरा मुक्त शहर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन आज डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर के अरुणा आसफ अली सभागार में हुआ। इस अवसर पर उप महापौर सुश्री अर्चाना, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष, श्री सुरजीत ठाकूर, आयुक्त, श्री संजय गोयल, प्रमुख निदेशक (पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं), श्री प्रदीप बंसल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर उप महापौर ने अधिकारियों को कार्यशाला में भाग लेने के लिए भागीदारी प्रमाण पत्र वितरित किए।
दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को ओडीएफ+ प्रोटोकॉल के मानकों एवं कचरा मुक्त शहर बनाने के संबंध में विभिन्न कार्यों के बारे में अधिकारियों व कर्मचारियों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इसके साथ ही ओडीएफ+ प्रमाणपत्र प्राप्त करने के संबंध में विभिन्न नियमों के बारे में भी कर्मचारियों को विस्तार से समझाया गया।
उप महापौर सुश्री अर्चना ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का मुख्य कार्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना है, जिसके लिए निगम के कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, शहर को स्वच्छ रखने में नागरिकों का सहयोग भी जरूरी है।
प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष, श्री सुरजीत ठाकूर ने कहा कि इस कार्यशाला से अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत कुछ सीखा है और इससे उन्हें अपने काम को और अधिक कुशलता से निष्पादित करने में मदद मिलेगी।
आयुक्त, श्री संजय गोयल ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्य में अधिकारियों व कर्मचारियों को ओडीएफ+ प्रमाणपत्र प्राप्त करने के संबंध में विभिन्न नियमों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस कार्यशाला के आयोजन से हमें काफी मदद मिलेगी।
कार्यशाला के दौरान निगम के अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग शुरू की है। यह स्टार रेटिंग विभिन्न मापदंडों पर आधारित है जिसके अनुसार सभी शहरी स्थानीय निकायों को इन मानकों के आधार पर 1 से 7 स्टार रेटिंग दी जाएगी।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
गुरुद्वारा प्रबंधों में दखल देने से सरकारों को गुरेज़ करना चाहिए: दिल्ली कमेटी ने दी चेतावनी
मनजिंदर सिंह सिरसा के इस्तीफे के बाद उत्पन्न स्थिति के संबंध में कानूनी राय के तहत काम करेंगे: हरमीत सिंह कालका
जनरल हाउस बुला कर जल्द कार्यकारिणी चुने जाने के लिए अदालत व गुरुद्वारा निदेशक से अपील करेंगे
अकाली दल के सभी 30 सदस्यों द्वारा पार्टी के साथ डट कर खड़े होने का ऐलान
नई दिल्ली, 2 दिसंबर: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली और केन्द्र सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वह गुरुद्वारा प्रबंधों में दखल देने से गुरेज़ करें और ऐलान किया कि अगर सरकारों ने गुरुद्वारों प्रबंधों में दखल दिया तो पंथक संस्थाएं इस अत्याचार का डट कर मुकाबला करेंगी।
यहां दिल्ली कमेटी के नवनिर्वाचित अकाली दल के 30 सदस्यों के साथ एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव व शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका ने कहा कि जो संवैधानिक संकट आया है वह इस बार के दिल्ली कमेटी चुनावों में तथा उसके बाद उत्पन्न हुई स्थिति में दिल्ली व केन्द्र सरकार दोनों के द्वारा गुरुद्वारा प्रबंध में दखल देने व गुरूधामों पर कब्ज़े करने के प्रयासों का परिणाम है। यह सरकारें अकाली दल का चुनाव चिन्ह छीनने से लेकर अब तक साजिशें रच रही हैं। जिसे बिल्कुल बर्दाशत नहीं किया जाएगा तथा साजिश करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। अगर यह दखल जारी रहा तो इसके प्रणाम गंभीर भी हो सकते हैं।
स. मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा कमेटी की अध्यक्षता से दिए इस्तीफे व उनके भाजपा में शामिल होने के फैसले को स. कालका ने निजी फैसला करार देते हुए कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी का प्रबंध चलाने के लिए हम उत्पन्न हुई स्थिति के संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं और कानून के जानकारों के साथ विचार-विमर्श कर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। हम अदालत तक भी पहुंचेगे और गुरुद्वारा निदेशक के पास भी जाएंगे कि नवनिर्वाचित सदस्यों का जनरल हाउस जल्द बुलाया जाए और नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए जायें ताकि कमेटी के प्रबंध, कमेटी के गुरुद्वारा साहिब के प्रबंध और कमेटी के अधीन चलने वाले स्कूल व कालेजों सहित अन्य शैक्षिणक संस्थानों, मैडिकल संस्थान जैसे अस्पताल, डिस्पेंसरी आदि के साथ-साथ कमेटी की सभी संस्थाओं प्रबंध सुचारू ढंग से चलाये जा सकें। संगत के फैसले का आदर करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी के चुनाव करवाना अत्यंत जरूरी है।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए स. कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने इन चुनावों में 27 सीटें जीती थीं इसके बाद एक अन्य सदस्य हमारी पार्टी को संगत द्वारा दिये बहुमत को देखते हुए हमारी पार्टी में शामिल हुआ पश्चात कोआपशन के माध्यम से निकले ड्रा में चुने गए सदस्यों की बदौलत अब 30 सदस्य शिरोमणि अकाली दल के हैं जो 51 सदस्यीय जनरल हाउस में बड़ा बहुमत है। शिरोमणि कमेटी द्वारा नये सिरे से सदस्य मनोनीत करने के सवाल के जवाब में स. कालका ने कहा कि पार्टी इस मामले पर विचार कर रही है और जल्द ही इसका फैसला लिया जाएगा।
सिख कौम के मामलों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में स. कालका ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का 100 वर्ष का गौरवमई इतिहास है जिसमें अकाली दल ने कौम की अनेक लड़ाईयां जीती हैं इसलिए केवल अकाली दल ही सिख कौम की एकमात्र नुमाईंदा ज़मात है। सिख कौम के मसलों के प्रति जो संजीदगी अकाली दल ने हमेशा दिखाई है उसकी आशा किसी अन्य से रखना भी गलत करने के बराबर है। भविष्य में भी कौम के मसलों के प्रति अकाली दल संजीदगी से डटा रहेगा और सभी को हल करने के लिए काम करता रहेगा।
इस मौके पर मौजूद सदस्यों में बीबी रंजीत कौर, हरविंदर सिंह केपी, बलबीर सिंह, अमरजीत सिंह पप्पू, विक्रम सिंह रोहिणी, भूपिंदर सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह भाटिया, जगदीप सिंह काहलों, सुखविंदर सिंह बब्बर, आत्मा सिंह लुबाना, अमरजीत सिंह पिंकी, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह जस्सा, हरजीत सिंह पप्पा, जसबीर सिंह जस्सी, जसमेन सिंह नोनी, जसप्रीत सिंह करमसर, मोहिंदरपाल सिंह चड्ढा, परविंदर सिंह लकी, राजिंदर सिंह घुघी, रमनदीप सिंह थापर, रमनजोत सिंह मीता, रमिंदर सिंह स्वीटा, सर्वजीत सिंह विर्क, सतिंदरपाल सिंह नागी, सुरजीत सिंह शामिल रहे।
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सब्जी उत्पादन पर बुकलेट जारी करते हुए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृषि क्षेत्र निवेशकों एवं किसान उत्पादक संगठनों के बीच समझौता हस्ताक्षर समारोह को सम्बोधित करते हुए। साथ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी दलाल। (30.11.2021)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सब्जी उत्पादन पर बुकलेट जारी करते हुए। साथ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी दलाल, एसीएस डा. सुमिता मिश्रा एवं अन्य। (30.11.2021)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थित में कृषि क्षेत्र निवेशकों एवं किसान उत्पादक संगठनों के बीच हुए समझौते के ज्ञापनों का आदान प्रदान करते हुए। साथ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी दलाल, एसीएस डा. सुमिता मिश्रा एवं अन्य। (30.11.2021)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थित में कृषि क्षेत्र निवेशकों एवं किसान उत्पादक संगठनों के बीच हुए समझौते के ज्ञापनों का आदान प्रदान करते हुए। साथ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी दलाल एवं एसीएस डा. सुमिता मिश्रा। (30.11.2021)
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल कृषि क्षेत्र निवेशकों एवं किसान उत्पादक संगठनों की जानकारी लेते हुए। साथ में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे. पी दलाल, एसीएस डा. सुमिता मिश्रा एवं अन्य। (30.11.2021)
मुख्य संवाददाता, योगराज शर्मा वटसअप - 7011490810 आज की दिल्ली, नेशनल ओनलाइन मैग्जीन (आज की दिल्ली अखबार भी वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन समूह का ही एक पब्लिकेशन है)
Subscribe to:
Posts (Atom)



