दिल्ली के हर बूथ पर जीत की रणनीति का खाका तैयार: धनखड़
दिल्ली की जनता मोदी जी के साथ है। हमारे कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने चुनाव संचालन समिति की बैठक उपरांत यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जर्नादन का भरपूर आशीर्वाद भाजपा के प्रत्याशियों को मिल रहा है। वे स्वंय पिछले दो दिन चुनाव प्रचार में रहे हैं। देश की जनता के साथ दिल्ली की जनता ने भी फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। अब पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हर मतदाता के पास पंहुचकर शालीनता के साथ कमल का बटन दबाने का आह्वान करें ।
धनखड़ ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अति आत्मविश्वास से बचना है और हर मतदाता तक पंहुचना है। चुनावी मैदान में जो आखिरी तक लड़ता है वहीं जीतता है। दिल्ली प्रदेश प्रभारी ने हर लोकसभा सीट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की और सभी तरह की चुनावी प्रक्रियाओं पर मंथन किया, जो भाजपा को बड़ी जीत की ओर अग्रसर करती हंै। बैठक में सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, संयोजक अजय महावर, सह संयोजक राजीव बब्बर, सहसंयोजक योगिता सिंह, सहसंयोजक गजेंद्र यादव ने अपने अपने विचार रखे।
दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास मतदाताओं को बताने के लिए केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार के अनेक ऐतिहासिक कार्य हैं जो आजादी के बाद कांग्रेस अपने 60 वर्ष के शासन काल में नहीं कर पाई और मोदी जी ने पिछले दस वर्षों में ही कर दिखाए। गुलामी के प्रतीक जार्ज पंचम की प्रतिमा को हटाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करना, राजपथ को कर्तव्य पथ बनाना, शहीद सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक स्थापित करना, हर पात्र के घर रसोई गैस, स्वच्छता अभियान, हर घर शौचालय, जीवन बीमा योजनाएंं, आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का फ्री ईलाज, किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजना, फसलों की एमएसपी बढ़ाना, फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा लाभकारी मूल्य देना , दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे की सौगात, दिल्ली को देश के अन्य शहरों से जोड़ने वाले राजमार्गों का सुधारीकरण, केजीपी -केएमपी एक्सप्रेस वे सहित अनेक गरीब, युवा, महिला, किसान, मजदूर उत्थान के कार्य हुए हैं। जिनसे इन वर्गों का जीवन सरल हुआ है। श्री धनखड़ ने कहा कि पिछले दस वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन का काम हुआ है और देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ा है। यही वजह है कि देशभर से एक ही आवाज आ रही है, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार ।
फोटो: दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़।
सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन, सभी पत्रकारों के मान्यता कार्ड व पूरी पेंशन जारी रखने की मांग
चंडीगढ़, : चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को उनके समक्ष रखा और एक ज्ञापन सौंपा। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से सांघ्य, दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मंथली छपने वाले मध्यम, लघु व स्थानीय समाचार पत्रों, टीवी व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को पे्रस मान्यता कार्ड को लेकर पेश आ रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए पहले की तरह सीए रिर्पोट पर मान्यता देने की मांग की और मान्यता प्रदान करने व पेंशन योजना के लिए जारी नई अधिसूचना की शर्तों को गैर-तर्कसंगत बताते हुए अधिसूचना को वापस लिए जाने की मांग की है। सीएचजेयू के अध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए 10 हजार महीना पेंशन को बढ़ाकर 15 हजार करते समय जो अधिसूचना जारी की है, उसमें कुछ शर्तें ऐसी जोड़ी गई हैं, जो तर्कसंगत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में ललित धीमान, अख्तर फारूखी, पुनीत भास्कर, जगदीश असीजा, राजेश सलूजा, विनोद शर्मा, रविशंकर शर्मा, एचएस चहल, जगवीर, घनश्याम भी शामिल थे। सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह को पगड़ी व शाल पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया।
सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 14 नवंबर, 2023 की अधिसूचना को वापस लिया जाए। सीएचजेयू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पत्रकारों को कर्मचारियों की तरह कैशलैस मेडिकल सुविधा देने का ऐलान किया था। अभी तक पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल कार्ड नहीं मिले हैं। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी पत्रकारों को यह सुविधा देते हुए पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी बनवाए जाएं और पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य लंबित सभी मांगे भी जल्दी लागू करवाएं। सीएचजेयू ने कहा कि विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना अनुसार परिवार के सिर्फ एक सदस्य को ही पेंशन मिल सकेगी। यानि अगर पति व पत्नि दोनों पत्रकार हैं तो उनमें अगर पति को पहले पेंशन शुरू हो गई तो पत्नि को पेंशन नहीं मिलेगी। पुराने नियमों में ऐसी कोई पाबंदी नहीं थी। इसके अलावा पुराने नियमों में यह प्रावधान था कि अगर पेंशन पाने वाले पत्रकार का निधन हो जाता है, तो उसके जीवन साथी (पत्नि अथवा पति) को पूरी पेंशन मिलेगी। यानि उस समय पत्रकार का निधन होने पर उसके जीवन साथी को पूरी 10 हजार रूपए महीना पेंशन मिलती थी। नए नियमों के अनुुसार अब उनके लिए पेंशन 10 हजार से बढक़र 15 हजार होने की बजाय घटाकर 7,500 रूपए कर दी गई है। इन नियमों में एक यह भी प्रावधान किया है कि किसी पत्रकार के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज होने पर उसकी पेंशन बंद कर दी जाएगी, यह शर्त भी न्यायसंगत नहीं है। इसके अलावा भी पेंशन प्रदान करने के नियमों को सरल करने की बजाय अब और ज्यादा कड़े व सख्त कर दिए हैं। नए नियमों में यह भी प्रावधान किया है कि पेंशन पाने वाले पत्रकारों के लिए पीपीपी कार्ड जरूरी है। पेंशन पाने वाले चंडीगढ़ व अन्य स्थानों पर रह रहे पत्रकारों के पीपीपी कार्ड बन नहीं रहे हैं। सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पत्रकारों की मांगों व उन्हें पेश आ रही दिक्कतों को ध्यान से विस्तारपूर्वक सुना और इस संबंध में उनका रवैया बेहद सकारात्मक रहा।
101 शंखों के नाद से होगा शोभायात्रा का आरंभ
उदयपुर, भारतीय नवववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष विक्रम सम्वत 2081 के स्वागत पर 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा का आरंभ 101 शंखों के नाद से होगा। शोभायात्रा के बाद सांध्यवेला में महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाली विशाल धर्मसभा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। धर्मसभा में सीहोर धाम के पं. प्रदीप मिश्रा व महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द (उत्तम स्वामी) महाराज का आशीर्वचन प्राप्त होगा।
कांग्रेस का घोषणा पत्र कोरी वाणी सेवा : धनखड़
कांग्रेस का घोषणा पत्र कोरी वाणी सेवा : धनखड़-- घोषणाओं के लिए बजटीय प्रावधान नहीं , जनादेश लूटने का प्रयास
-- दिल्ली प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ की चुनावी रणनीति पर चर्चा
दिल्ली, 5 अपै्रल। कांग्रेस का घोषणा पत्र कोरी वाणी सेवा है। झूठ का पुलिंदा है। बिना बजटीय प्रावधान के खोखले वादे कर जनादेश लूटने में कांग्रेस माहिर है । भाजपा के राष्टï्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मीडिया को अपनी प्र्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों की कर्ज माफी का वायदा पूरा नहीं किया, हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने वादा किया था , पूरा नहीं किया, राजस्थान में पिछली बार किसानों के कर्ज माफी का वादा कर जनादेश की लूट की। जनता ने इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया।
धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजटीय व्यवहारयिता नहीं हैं । बिना बजटीय प्रावधान के कैसे घोषणाएं पूरी होंगी। कांग्रेस का मंत्र है जनादेश लूटो और आगे बढ़ो। अब जनता समझदार हो चुकी है। इसलिए कांग्रेस पार्टी पर विश्वास नहीं रहा। यहीं कांग्रेस के पतन के कारण हैं।
धनखड़ ने कहा कि देश में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए संविधान के अनुरूप बेहतरीन न्यायिक व्यवस्था कायम है। कांग्रेस कौनसी नई न्याय व्यवस्था की बात कर रही है और किसको न्याय दिलाने का वादा कर रही है। क्या कांग्रेस देश के खजाने के लुटेरों व भ्रष्टïाचारियों को न्याय देने की बात कर रही है। कांग्रेस महिला न्याय की बात करती है, इनके नेताओं के महिलाओं के प्रति ब्यान देखो। कांग्रेस ने तुष्टिïकरण, परिवारवाद, नारी शक्ति के अपमान और भ्रष्टïाचार की राजनीति की है। यही वजह हैं कि देश की जनता ने कांग्रेेस को नकार दिया है।
इससे पहले दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और लोकसभा प्रत्याशियों के साथ लोकसभा चुनाव की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। धनखड़ ने कहा कि देश के साथ दिल्ली में भी राजनीतिक माहौल पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। देश की जनता ने मोदी को बड़े जनमत के साथ फिर से पीएम बनाने का मन बना लिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर विजय की रणनीति के साथ जुट जाएं। बैठक में सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, संगठन महामंत्री पवन राणा, लोकसभा प्रत्याशी मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, रामबीर सिंह बिधुड़ी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चांदोलिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो: दिल्ली प्रदेश कार्यालय में लोकसभा निमित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए दिल्ली प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़।
औमप्रकाश धनखड़ को सौंपा दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी का दायित्व
योगराज शर्मा, नई दिल्ली, 28 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ को पार्टी ने देश की राजधानी एवं दिल्ली प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने देश की राजधानी की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि पूरे भारत वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण विश्वास है और लोकसभा चुनाव में प्रचंड विजय का संकल्प सिद्घ होने जा रहा है। दिल्ली की बात करें तो सभी सात सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। दिल्ली की शिक्षित और समझदार जनता जर्नाद्घन फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। चार जून को भाजपा 400 पार का संकल्प पूरा होने जा रहा है।
दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। यह चुनाव भारत को अमृत काल में आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जाने का चुनाव है। देश की जनता मान चुकी है कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी से बेहतर कोई नेता नहीं है। इसलिए देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है।
दिल्ली प्रदेश चुनाव प्रभारी ने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टïचार से तंग हो चुकी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टïचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आधी से ज्यादा सरकार जेल में बंद है। कानून का सम्मान करना तो दूर की बात,केजरीवाल कह रह रहे हैं कि जेल से ही सरकार चलाएंगे। प्रजातंत्र और कानून के राज में ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी और सुनी गई।
फोटो औम प्रकाश धनखड़ भाजपा राष्ट्रीय सचिव एव प्रभारी दिल्ली प्रदेश।
इंडियन लेजेंड अवार्ड्स 2024 का 9वां सफल आयोजन
योगराज शर्मा
नई दिल्ली, 19 मार्च 2024. भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय दिल्ली में जी-एस.आई.एल. एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा आयोजित इंडियन लेजेंड अवार्ड्स 2024 का 9वां सफल और प्रतिष्ठित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इस अवसर पर सेलिब्रिटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में देश के 30 दिग्गजों को इंडियन लीजेंड अवार्ड्स से सम्मानित किया गया । दीप प्रज्ज्वलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वामी चक्रपाणि महाराज (अध्यक्ष - राष्ट्रीय अखिल हिंदू महासभा) और विशिष्ट अतिथियों के तौर पर मेजर जनरल सेवानिवृत्त प्रमोद कुमार सहगल, पद्मश्री जीतेंद्र सिंह शंटी, योगी प्रियव्रत अनिमेष, महंत के. एल शर्मा, डॉ. संदीप मारवाह और प्रोफेसर एम.एन होडा, अलका शर्मा, नरेन् वशिष्ठ (एस्ट्रोलॉजर) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी।
बॉलीवुड गायक अशोक मस्ती, प्रसिद्ध गायक एम.डी. देसी रॉकस्टार, इंडियन आइडल फेम मोहित चोपड़ा, बॉलीवुड गायक एम.एस निज़ामी ब्रदर्स, हरियाणवी गायक सुशील मस्ताना, गायक अक्की स्टार, अभिनेत्री कनिष्का, अभिनेत्री शिवानी शर्मा, उपाली प्रकाश छाबड़ा, गायक सागर कथा, मशहूर हरियाणवी गायक विकास कुमार और अभिषेक खंडेलवाल, तमाशा म्यूजिक कंपनी के निदेशक एवं निर्माता नीरज जैन जी ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दुनिया भर से 250 से अधिक लोग उपस्थित थे ! विश्व की 60 प्रभावशाली हस्तियों को इंडियन प्राइड 2024 से सम्मानित किया गया है
कार्यक्रम के दौरान जी-एस.आई.एल एजुकेशनल सोसाइटी की एक मानवीय पहल नेकी की राह के कार्यों पर प्रकाश डाला गया जिसने पिछले 9 वर्षों से कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का उत्कृष्ट कार्य किया है । इस पहल को संयुक्त राष्ट्र व् अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने समय समय पर सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कारों से नवाजा है
जी-एस.आई.एल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव शर्मा ने नेक कार्यों और पूरे देश में शिक्षा के प्रसार के प्रति अपना जुनून व्यक्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव और 3 लाख से अधिक बच्चों को पढ़ाने के साथ, डॉ. शर्मा ने अपने मिशन को जारी रखने और वंचित बच्चों के लिए आशीर्वाद और समर्थन हासिल करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. गौरव शर्मा ने बहुत विनम्रता से भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय के प्रबंधन को उनके सर्वोत्तम आतिथ्य देने के लिए अपना आभार व्यक्त किया !
31 मार्च से पहले जमा करना होगा बकाया हाउसटेक्स
एमसीडी ने पैनल्टी और सजा से बचने के लिए बकायेदारो को चेताया
नई दिल्ली। दिल्ली मे रहने वाले उन मकान मालिको के लिए एक जरुरी एलान ये है कि जिनका पुराना बकाया प्रोपर्टी टेक्स है या इस साल का हाउसटेक्स, वो तुरंत जमा करवाए। आगामी 31 मार्च तक ये टेक्स न भरने वालो पर कडी कार्यवाही हो सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन से हाउस टेक्स विभाग के ज्वाइंट एसेसर व क्लेक्टर मनीष कुमार ने आज की दिल्ली से खास बातचीत में बताया कि एक जिम्मेदार नागरिक की तरह दिल्ली की अधिकतर जनता समय पर हाउसटेक्स का भुगतान करती ही है। लेकिन कुछ लोग किसी भी कारण से अब तक प्रोपर्टी टेक्स नही भर पाए है उनको सलाह दी जाती है कि वो अपना बकाया और इस साल का टेक्स 31 मार्च 2024 से पहले जमा करवा दें। उन्होने बताया कि इस बारें में जनता की सहायता करने के लिए एमसीडी के प्रोपर्ट टेक्स कार्यालय शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। जो लोग पूरा सप्ताह नौकरी या बिजनेस मे व्यस्त होते है और वीकेड पर ही उनके पास समय होता है, उनके लिए ये विशेष सुविधा दी गई है। ताकि व शनिवार और रविवार को भी टेक्स जमा करवा सकेंगे।








