खालिस्तान के खिलाफ बोलने पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को गोलियों से भून कर मारने की धमकी

 


चंडीगढ़: विशाखा पाल छजलाना  टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को खालिस्तान के खिलाफ मुखर रहने पर भारतीय नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल कर गोलियाओं से भून कर मारने की धमकी मिली हैं जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को खालिस्तान समर्थक बताया है।


धमकी देने वाले ने खुद को कुख्यात खालिस्तानी निहंग अमृतपाल सिंह मेहरो से जुड़ा बताया है। यही नहीं, उसने यह भी दावा किया है कि वह वही अमृतपाल सिंह मेहरो है से जुड़ा है जिसने हाल ही में पंजाब में यूट्यूबर कमल कौर भाभी की हत्या को अंजाम दिया था। यह दावा बेहद गंभीर चिंता का विषय बन गया है, क्योंकि यह मामला अब सिर्फ एक धमकी का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित आतंकी मंशा का संकेत देता है।

वीरेश शांडिल्य ने इस संबंध में हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की पुलिस को लिखित सूचना भेज दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह कोई सामान्य धमकी नहीं है, बल्कि यह आतंकवाद और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा हुआ एक गंभीर षड्यंत्र हो सकता है।

शांडिल्य का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार पुलिस को धमकियों की जानकारी दी है, लेकिन पुलिस द्वारा न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में सक्रिय मोबाइल नंबरों को ट्रेस करने में भी पुलिस विफल रही है और 2-3 लोगों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की गई है जो कि गंभीर सुरक्षा चूक है।

शांडिल्य ने यह भी आशंका जताई कि अंबाला के बाहर भी खालिस्तान समर्थक, आतंकी या भिंडरावाला समर्थक उन पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच और कार्रवाई शुरू करें।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अक्सर ऐसे धमकी के मामलों में सरकारी नोटिफिकेशन न आने या गैर-संज्ञेय अपराध का हवाला देकर एफआईआर दर्ज करने से बचती है। उनका कहना है कि इसी रवैये की वजह से कट्टरपंथियों को बढ़ावा मिल रहा है और कानून व्यवस्था पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

वीरेश शांडिल्य ने राज्य और केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि इस मामले को गंभीर आतंकी खतरे के रूप में देखा जाए और धमकी देने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर देशद्रोही नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।

लव जेहाद का आरोपी गिरफ्तार


 दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाने में लव जिहाद जैसा एक मामला सामने आया है… यहां पर हिंदू लड़कियों को टारगेट करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ… रेहान नाम का यह शख्स वसंत कुंज इलाके के शंकर कैंप में रहता है… और यही की एक पड़ोस की लड़की के साथ वह पिछले 7 सालों से शारीरिक संबंध बनता आ रहा था, 18 जून को जब लड़की ने शादी की बात की तो आरोपी ने शादी की बात से मना कर दिया…. जिसके बाद पीड़ित लड़की ने तेजाब पी लिया इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसकी वसंत कुंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया…. और जब उसकी स्थिति वहां भी नहीं सुधरी तो अब उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है…. जहां पर वह आईसीयू में इस समय एडमिट है… परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है.. कि उनकी बेटी से पहले भी वह और भी हिंदू लड़कियों के साथ संबंध बन चुका है…. और हिंदू लड़कियों को ही वो टारगेट करता है…. पीड़ित परिवार चाहता है कि इस मामले में आरोपी को सबसे सख्त सजा मिले… वहीं पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी के परिवार के लोगों के द्वारा उनको पैसे देने की बात कही जा रही है…. और पैसे लेकर मामला रफा दफा करने को कहा जा रहा है…. वहीं पीड़ित लड़की की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है जो की आईसीयू में भर्ती है…. पुलिस ने 25 जून को मुकदमा दर्ज करके आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है…. तस्वीर हम आपको इस आरोपी की दिखा रहे हैं… जिनको दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है… हाथों में कलावा बांधकर फोटो खींचना और बड़ी ही ठाट वाली जिंदगी जी रहा था… यह आरोपी खुद पिता के साथ भी इस आरोपी के कई सारे फोटो जो है सोशल मीडिया पर है… परिवार की लोगों ने बताया कि पिछले 7 सालों से उनकी बेटी को ब्लैकमेल करके उनकी बेटी के साथ यह आरोपी शारीरिक संबंध भी बना रहा था… और दो बार अर्वोशन भी करवा चुका है… अब पीड़ित परिवार चाहता है कि आरोपी के ऊपर दिल्ली पुलिस सख्त कार्रवाई करें और उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके

झुग्गी झौपड़ी की बर्बादी पर दिल्ली कांग्रेस द्वारा पूछे गए 10 सवालों पर केजरीवाल की चुप्पी गरीबों के साथ उनके विश्वासघात को उजागर करती है - देवेंद्र यादव

 


नई दिल्ली
, विशाखा पाल छजलान - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि अरविन्द केजरीवाल के सत्ता में रहते हुए 11 साल से अधिक समय तक झुग्गीवासियों की दुर्दशा और बदहाली की अनदेखी करने के कारण जब दिल्ली के लोगों ने भ्रष्ट आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया तब केजरीवाल महीनों तक दिल्ली को बेसहारा छोड़ पंजाब चले गए और भाजपा द्वारा हजारों झुग्ग्यिं को ध्वस्त करने के बाद अचानक केजरीवाल झुग्गी वालों के प्रति सहानूभूति प्रकट करके गरीब लोगों की आंखों में धूल झौंक रहे है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब रेखा गुप्ता सरकार ने भाजपा की बी टीम आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर झुग्गी झौपड़ी बस्तियों पर बुलडोजर चलाकर उजाड़ना शुरु किया तब केजरीवाल ने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी जबकि मीडिया के सामने बड़े-बड़े दावे किए और दिल्ली कांग्रेस द्वारा पूछे गए 10 सवालों का जवाब देने से वह भाग रहे है।

 
प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने न तो 2015 में राजीव रत्न आवास योजना के तहत निर्मित किए गए 45000 फ्लैट्स के आवंटन की परवाह की जो झुग्गी वालों के पुनर्वास के लिए बनाए गए थे और न ही उनकी सरकार ने गरीबों के लिए एक भी फ्लैट का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार द्वारा जे.जे. कलस्टर पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत नही पड़ती अगर आम आदमी पार्टी की सरकार अदालत के सामने जेजे कलस्टर के ध्वस्तीकरण के मामल को सही ढंग से प्रस्तुत किया होता और वादा किया होता कि गरीबों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब रेलवे लाईन के नजदीक बसी झुग्गी-झोपड़ियों को उजाड़ने का प्रयास किया गया तब कांग्रेस पार्टी ने कोर्ट में जाकर एक स्टे ऑर्डर लिया। उन्होंने कहा कि 2015 से 2025 के बीच झुग्गी-झोपड़ी की जनसंख्या कई गुना बढ़ गई। अगर आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार द्वारा कालकाजी और जेलरवाला बाग में शुरू की गई जहां झुग्गी वहीं मकान की योजना के तहत निर्माण की संवेदनशीलता से पहल की होती तो गरीबों की झुग्गी-झोपड़ी बिना सोचे-समझे नही उजाड़ते और गरीब सड़कों पर नहीं आते। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार झुग्गी-झोपड़ी की बर्बादी को रोकने के लिए अध्यादेश भी ला सकती थीलेकिन केजरीवाल हमेशा लोगों की आँखों में धूल झोंकते रहे और वोट बैंक की राजनीति के तहत उन्हें इस्तेमाल करने के लिए उन्हें भटकाते रहे। केजरीवाल झुग्गी-झोपड़ी के निवासियों के साथ सिर्फ खोखले वादे किए।


श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने भी विधानसभा चुनावों से पहले जेजे क्लस्टरों में रहकर बड़े-बड़े वादे करने की रणनीति अपनाईलेकिन सत्ता में बैठकर भाजपा ने भी झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टरों पर बुलडोजर चलाकर अपना असली गरीब विरोधी चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली से गरीबों को बाहर निकालने की एक समान नीति ने इनके बीच आपसी संबंध को उजागर किया।


श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि जब मानसून आया तो दिल्ली में ट्रिपल इंजन“ भाजपा सरकार की निष्क्रियता और अक्षमता उजागर हो गईक्योंकि उसके सभी वादे फेल दिखाई दिए। दिल्ली को मजबूत योजना के साथ नालियों और सीवरों के पूर्ण पुनर्गठन की आवश्यकता हैन तुच्छ अकाल्पिक समाधान की। भाजपा सरकार के पास दूरदर्शितायोजना और चुनौतीपूर्ण कार्यों को अंजाम देने के लिए अभियान के काम करने की आवश्यकता है जैसा कि श्रीमती शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किया था।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में बिजली और पानी का संकट जारी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा की सरकार होने के बावजूद रेखा गुप्ता सरकार पानी के बंटवारे की कोई व्यवस्था नहीं कर सकी और न ही दिल्ली में पानी के 58 प्रतिशत रिसाव को रोक सकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव पूर्व के वादे पिछली केजरीवाल सरकार की तरह खोखले साबित हुए हैं।

निर्माता निर्देशक एक्टर रतन औलख को विश्व शांति व मानवता पुरुस्कार मिला




मोहाली, 23 जून। मोहाली चंडीगढ के विख्यात फिल्म अभिनेता निर्माता निर्देशक रतन औलख को वर्ल्ड ह्यूमन राइटस ओर्गेनाइजेशन इंडिया व यूरोप की तरफ से मानवता, शांति पुरुस्कार “ यूनिवर्सल राईट्स एंड पीस अवार्डस 2025” से सम्मानित किया गया। ये पुरुस्कार उन्हें मोहाली में ओर्गेनाइजेशन के चेयरमैन योगराज शर्मा ने दिया। इस मौके पर पंजाबी फिल्म कलाकार तरसेम पॉल, सतवंत कौर और नेहा पंवार के साथ समाजसेवी हैरी संधू भी मौजूद थे। आपको बता दे कि रतन औलख मोहाली सेक्टर 65 मे स्थित दारा फिल्म स्टूडियो के डायरेक्टर और स्वर्गीय पहलवान दारा सिंह जी के रिश्तेदार है। पंजाबी फिल्मो में उनके विलेन के रुप में किरदार को उनकी पहचान माना जाता रहा है जबकि निजि जीवन में उतने ही सज्जन और सदहर्दय व्यक्ति हैं।


इस पुरुस्कार के बारे में चेयरमैन योगराज शर्मा ने बताया कि रतन औलख जी द्वारा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को करीब 40 साल से ज्यादा योगदान देने के साथ साथ उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासो के लिए भी दिया गया है। इस पुरुस्कार को उनके लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्डस के रुप भी कहा गया है। उन्होने बताया कि रतन औलख जी करीब एक लाख से ज्यादा पेड लगाकर पर्यावरण संरक्षण की स्वेच्छा को सजीव किया है।

रतन औलख का जन्म अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था। सिनेमा में आने से पहले उन्होंने थिएटर अभिनेता के रूप में शुरुआत की थी। औलख ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1973 में हिंदी फिल्म मेरा देश मेरा धर्म से की थी उन्हें पंजाब फिल् मामला गडबड़ है से पहचान मिली, जहां उन्होने गुरदास मान के साथ विलेन मिकि की भूमिका निभाई इस भूमिका ने उन्हें पंजाबी सिनेमा में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में स्थापित किया। औलख ने फिल्म उद्योग में विभिन्न पदों पर काम किया है, जिसमें अभिनय, निर्देशन, लेखन और निर्माण शामिल हैं। वह हिंदी फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को पंजाबी सिनेमा में लाने का काम करते हैं। उनके प्रोजेक्ट 'मित्तर प्यारे नू हाल मुरीदां दा कहना' में अक्षय कुमार ने अभिनय किया था । रतन ने 1990 के दशक में जुनून, युग, मै दिल्ली हूं और विष्णु पुराण शो के साथ टेलीविजन में काम करना शुरू किया। रतन ने फ्रीस्टाइल कुश्ती और पेशेवर कुश्ती के प्रमोटर और रेफरी के रूप में काम किया है।

रतन औलख जी की फिल्मो के यादगार नाम है मेरा देश मेरा धर्म, सवा लाख से एक लडाउं, बजरंग बली, ध्यानु भग्त भक्ति में शक्ति, मै इंतकाम लूंगा, सरपंच, मामला ग़डबड है, शूरवीर, आखिरी निश्चय, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र, अमावस की रात, शेरा दे पुत्त शेर, सरपंच, मौत की सजा, रुहानी ताकत, पगड़ी संभाल जट्टा, यारा नाल बहारां, बैचेन, रखवाले, जुनून, युग, ट्रक ड्राइवर, करण, रब दिया राखां, सरदारी, मै दिल्ली हूं, जालसाज, विष्णु पुराण,स मित्र प्यारेनू, हाल मुरीदां दा कहना, जट्ट जेम्स बांड, देसी जादू, बाजरे दा सिट्टा, मजदूर, निरादर, मेरा सुपना, नानक नाम जहाज है और रौनक।

भाजपा गरीबी नही, गरीबो को खत्म करना चाहती है - कांग्रेस झुग्गीवालों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। - देवेन्द्र यादव

 


नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना  - कालका जी विधानसभा के गोविंदपुरी में भूमिहीन कैंप के 350 मकानों को डीडीए द्वारा उजाड़े गया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ बेघर हुए लोगों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस आपकी सहायता के लिए हर संभव कोशिश करेगी, अगर आपके अधिकारों के लिए सरकार से लड़ना भी पड़ा तो लड़ेंगे। श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण 30-40 सालों से झुग्गियों में रह रहे लोगों को मकान नही मिले और इन्हें भी उजाड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचार के कारण इनके नामों को छोड़ दिया गया था, दोबारा सर्वे करवाकर इनके नाम को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण 1984 और 1995 से झुग्गियों में रहने वालों को मकान नही मिला है।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा हुई, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की


 चंडीगढ़/दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना ।  हरियाणा बीजेपी कोर कमेटी की बैठक दिल्ली हरियाणा भवन में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली,  प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नागर, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव, कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सुनीता दुग्गल, सुभाष बराला, रामबिलास शर्मा सहित हरियाणा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। सबसे पहले सभी नेताओं ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के प्रार्थना की गई।

बैठक में संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर गहनता से चर्चा हुई। जिलों में होने वाली संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी मंथन किया गया। सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों और सरकार की योजनाओं की जानकारी बैठक में रखी। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी संगठन से जुड़े अहम मुद्दों को भी बैठक में रखा। सभी मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंच सके।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि  जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व से मिले हर अभियान को सफल बना रहे हैं जिसकी इस बैठक में सभी नेताओं ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर्मठता से काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह ने भी केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सबके सामने रखा।

गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह में लगाया गया गुरमत कैंप


 नई दिल्ली, विशाखा पाल छजलाना : गुरुद्वारा डेरा बाबा करम सिंह, यमुना पार में गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा गुरमत कैंप लगाया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया सेल के चेयरमैन सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने विशेष रूप से पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर बातचीत करते हुए सरदार सुखविंदर सिंह बब्बर ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से गुरबानी प्रचार सोसाइटी (झील) द्वारा इस स्थान पर गुरमत कैंप लगाकर बच्चों को गुरबानी और गुरसिखी जीवन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिनकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि यह संस्था 2003 से यह सेवा कर रही है और इसमें सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े उम्र के लोग भी गुरसिखी जीवन से जुड़ना सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह भी बहुत ही खुशी और गर्व की बात है कि इस कैंप से शिक्षा प्राप्त करने वाले कुछ व्यक्ति आज स्वयं शिक्षक बनकर इस गुरमत कैंप में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह भी गर्व की बात है कि आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में भी ऐसे गुरमत कैंप लगाकर विद्यार्थियों को गुरबानी से जोड़ने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों में सिर्फ गुरबानी ही नहीं सिखाई जा रही बल्कि पूर्ण गुरमत अनुसार जीवन जीना भी सिखाया जा रहा है और कीर्तन करने के लिए तबला, हारमोनियम व अन्य वाद्य यंत्रों की भी शिक्षा दी जा रही है।