शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि दी



 इस अवसर पर बुराड़ी विधानसभा के जाने-माने कांग्रेस नेतागण श्री आदेश भारद्वाज प्रभारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री कपूर सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस करावल नगर राम श्रीवास्तव पूर्व निगम प्रत्याशी मुकंदपुर वार्ड नंबर 6 वेद प्रकाश शर्मा पर्यवेक्षक बुध विहार एवं डेलीगेट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भाई सुरेंद्र कौशिक भाई देवेंद्र काकू पूर्व प्रत्याशी मुकुंदपुर वार्ड नंबर 11 एवं पर्यवेक्षक विजय विहार भाई राम मूर्ति कुलदीपक जोशी चंदन चौबे छोटे भाई मुकेश कुमार पाल  महासचिव  पद के उम्मीदवार  यूथ कांग्रेस  दिल्ली  प्रदेश दुष्यंत शर्मा राजू भाई रघुवीर सिंह  बहन प्रिय वंदना शर्मा बिना भट्ट विधानसभा अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने पुष्प अर्पण कर श्रीमती शीला दीक्षित जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर  उनके द्वारा दिल्ली में किए हुए विकास कार्यों को याद किया और कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए

स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी ने  दिल्ली को जो शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल कॉलेज का निर्माण किया था वह सराहनीय  रहा था उनके द्वारा आधुनिक दिल्ली की निर्माता एवं दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दूरगामी सोच को भी भुलाया नहीं जा सकता है चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे वह दिल्ली के सौंदर्यकरण को लेकर हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे दिल्ली के परिवहन सुविधा को लेकर हो चाहे वह महिलाओं के मान सम्मान के लिए हो

 इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी एवं बड़े भाई मुदित अग्रवाल उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ दिल्ली के कई जाने-माने नेतागण श्री अनिल भारद्वाज  पूर्व विधायक  श्री सुरेंद्र कुमार जी  जिला अध्यक्ष किराड़ी कुंवर करण सिंह पूर्व विधायक  मॉडल टाउन ऑल इंडिया बाल्मीकि यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई खन्ना ढिकोलिया  भाई सुनील जी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एस टी डिपार्टमेंट कांग्रेस कमेटी एवं कई  गणमान्य नेता  और  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी  स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी को पुष्प अर्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया और कहां की विकास की देवी  स्वर्गीय श्रीमती शीला दीक्षित जी को एवं उनके द्वारा किए हुए विकास कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है



सात्विक सूर्य प्रोडक्शन का सबरंग महोत्सव


 

सात्विक सूर्य प्रोडक्शन  द्वारा आयोजित  ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम  सब रंग महोत्सव  जिसमें संगीत  नृत्य   वाद्य  और  सस्वर पाठ का  कार्यक्रम था  25 मार्च को  इसका शुभारंभ  पद्मश्री  दया प्रकाश सिन्हा जी  के द्वारा  दीप प्रज्वलन   करके किया गया  तथा 29 मार्च तक  यह  पांच दिवसीय कार्यक्रम चला  और 30 मार्च 2021  कुछ समापन समारोह के साथ  संपन्न हुआ  इस महोत्सव में  विश्व के सभी देशों से  लगभग 450  प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी  और समापन समारोह  निधि की प्रख्यात कलाकारों ने  अपनी कला का प्रदर्शन किया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गण   पद्मश्री  दया प्रकाश सिन्हा जी  जो  रिटायर्ड   आईएएस  अफसर  प्रसिद्ध  लेखक  इतिहासकार  है  दूसरे अतिथि  श्री संजय कुमार अंवास्ता  जी  दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में  सहायक संस्थापक है  तीसरे  मुख्य अतिथि  डॉ केशव आचार्य जी  वर्ल्ड टीवी न्यूज़  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  तथा लायंस क्लब चेन्नई के अध्यक्ष है  यह मुख्य अतिथि गण  तकनीकी माध्यम से निरंतर कार्यक्रम में उपस्थित थे  इस महोत्सव को सफल बनाने में  कार्यक्रम के संस्थापक  श्री अरविंद सरस्वती जी  का बहुत बड़ा योगदान रहा  साथ में  श्रीमती  सुमिता  दत्ता  रॉय  जी  का और सात्विक सूर्या  की सभी कार्यकर्ताओं का  निरंतर सहयोग बना रहा  कार्यक्रम के अंत में  अभिभावक दर्शक  अतिथियों   समेत सभी कलाकारों  को  धन्यवाद ज्ञापन  दिया  गया

शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का का खर्च

 इम्वा की पहल पर द हंस फाउंडेशन करेगा मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद।



इम्वा के अनुरोध पर मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद को आगे आया द हंस फाउंडेशन


इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर द हंस फाउंडेशन देगा कोरोना से शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का का खर्च


नई दिल्ली, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा की दा हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला जी से भेंट कर अनुरोध किया गया कि कोरोना जैसी महामारी या बीमारी के कारण हमारे कई पत्रकार दिल्ली, एनसीआर में शहीद हुए हैं ऐसे में सरकार की तरफ से मृतक पत्रकार के परिवार को कोई खास मदद नहीं मिल पाई है, अगर द हंस फाउंडेशन  मृतक पत्रकार के परिवार को एक लाख का सहयोग और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च दे दें तो उससे मृतक के परिवार को कुछ सहयोग मिल सकता है। पत्रकारों कि इस बात को माता मंगला जी ने मान लिया और जल्द ही मृतक पत्रकार के परिवार को यह 100000 का सहयोग दिए जाने की बात कही।

पत्रकारों से बात करते हुए राजीव निशाना ने कहा की अगर दिल्ली एनसीआर में पत्रकार कोरोना से शहीद हुए हों तो उनके परिवार का पता, नाम,और फोन नंबर की जानकारी 92666 12000 पर सेंड कर सकते हैं। आपको बता दें कोरोना काल में राजीव निशाना ने मीडिया कर्मियों तथा जिला पुलिस और जिला प्रशासन को मुफ्त खाद्द सामग्री, मास्क, तथा सेनेटाइजर, पीपी किट, जूस, पानी तथा कोल्ड ड्रिंक उपलब्ध कराई थी।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात के 75वें संस्करण को किया संबोधित।



अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगो ने सुनी मन की बात

......

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को 75वीं बार संबोधित किया है, जो हर बार देश को एक नई दिशा प्रदान करने वाला होता है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा के नेतृत्व में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर भाजपा के कई बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के विकास के लिए गए संकल्प को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन की बात समाज को जानने का अच्छा टूल है और इसके माध्यम से उन्हें बहुत कुछ सीखने और करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त देशवासियों को बधाई दिया। पीएम ने आजादी की लड़ाई के वीरों के बारे में देश के सभी लोगों को बताने के लिए शुरू किए गए अमृत महोत्सव का जिक्र किया और कहा कि इससे देश के क्रांतिकारियों के बारे में लोगों को पता चल रहा है। हमें अमृत महोत्सव समाज के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प देता है। महोत्सव यह वीरता को जीने का सुवर्ण अवसर है। पीएम ने पिछले साल इसी समय लागू हुए लाकडाउन का जिक्र किया और कहा कि यह अनुशासन के पर्व जैसा था, जिसे पीढियां याद करेगीं। पीएम ने कोरोना वारियर्स को भारत के लोगों की जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत आज कोरोना वैक्सिन का ड्राइवर बन गया है और दवाई भी और कड़ाई भी के मूलमंत्र को दोहराया। प्रधानमंत्री ने महिला क्रिकेटर मिताली राज को 10 हजार रन पूरे करने पर बधाई दिया और महिला क्रिकेटर  की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए इसे देश भर के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लाइटहाउस टूरिज्म, म्यूजियम, आत्मनिर्भर भारत, रतनेश्वरा मंदिर, पर्यावरण पारिस्थितिकी, कृषि को रोजगार बनाने और सुनामी के वक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को याद किया। उन्होंने नएपन के साथ-साथ वक्त के साथ खुद को बदलने और आधुनिकता पर जोर दिया।   

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा ने भी देश के समस्य नागरिकों को होली और होलिका दहन की शुभकामनाएं दी और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी मन की बात में छोटी छोटी बात करते है जिनका 130 करोड़ देशवासियों में बड़ा गहरा असर होता है। माननीय प्रधानमंत्री जी आने वाले त्योहारों के महत्व, महापुरुषों के त्याग और बलिदान, सामाजिक समस्याओं और सामान्य नागरिक द्वारा समाज के लिये किये गये उत्कृष्ट कामो के बारे में चर्चा करते है। माननीय प्रधानमंत्री जी मन की कार्यक्रम में कोई भी राजनैतिक बात नहीं करते है। हर बार की तरह यह कार्यक्रम भी देश के लोगों के लिए नई राह देने वाला रहा। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के विचारों पर अमल करना है जिससे भारत तरक्की की राह पर नए कीर्तिमान रच सके। 


श्री गोयल ने आगे कहा कि महामारी के समय हम भारतवासियों ने यह दिखा दिया कि सेवा और त्याग का हमारा विचार केवल हमारा आदर्श नहीं है बल्कि यह भारत की जीवन पद्धति है। देश में सबके सामूहिक प्रयासों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बहुत मजबूती से लड़ी जा रही है और हमने विश्व को दिखा दिया है कि अगर संकल्प शक्ति हो तो किसी भी नामुमकिन को मुमकिन किया जा सकता है।

NORTH DMC INTRODUCES QR BASED MUNICIPAL LICENSES


North Delhi Mayor, Mr. Jai Prakash addressing the press conference today informed that North Delhi Municipal Corporation has introduced QR based Municipal License which would reduce the compliance burden of display requirement. He said that North DMC has implemented QR code based licenses by embedding Unique QR Code to each license. Hence, all the new licenses which are being issued or renewed have been embedded with QR code . Now, the requirement of physical display of hardcopy is dispensed with in cases where licenses or renewals are issued embedded with QR code.

Mayor, further said that traders will have the facility to keep the soft copy of the license in their mobile/ computer which can be verified by the Municipal field staff through QR scanners. The data of the licenses issued or renewed would be available on web portal of the Corporation.

This facility has been implemented in the following licenses for issuances and renewals.

1.     General Trade & Storage License – Fresh and Renewal

2.     Factory License                                     – Fresh and Renewal

3.     Meat Processing Plant                        – Fresh and Renewal

4.     Health Trade                             – Fresh and Renewal

5.     Cattle Dairy License                 – Fresh and Renewal

6.     Factory Household License   – Fresh and Renewal

7.     Meat Shop License                  – Fresh and Renewal

8. Tehbazari License                             – Renewal

Chairman Standing Committee, Mr. Chhail Bihari Goswami said that prior to this, North DMC had introduced such facility on Birth and death certificates. He said that this also authenticates the genuinity of the certificate and help in tracing fake certificates. He added that by this step where traders would be at ease to store and maintain their licenses in soft format and on the otherside services rendered by the Corporation would be updated, more authentic and efficient in its functioning with the use of new techniques.

--2--

Leader of the House, Mr. Yogesh Verma said that all the field inspectors have been informed of the development through respective Deputy Commissioners that now the traders have option to show the soft copy of the license or demand which could be verified through QR code scanners. Deputy Commissioners of the zones have also been asked to sanitize the general public about the measures.

तत्पुरूष को मिलेगा कन्हैया लाल सेठिया सम्मान

 


उदयपुर, 19 मार्च। राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्री इंदुशेखर ‘तत्पुरूष’ को इस वर्ष का प्रतिष्ठित कन्हैया लाल सेठिया सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विचार मंच कोलकाता की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान रविवार 21 मार्च को कोलकाता में एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्हे सम्मान पत्र के साथ ही 51 हजार रूपए नकद प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 1986 में स्थापित विचार मंच अध्यात्म, साहित्य, समाज, राजनीति, कला, संगीत, नृत्य आदि विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि अर्जित करने वालों को सम्मानित करता है। ‘धरती धोरां री’ जैसे कालजयी राजस्थानी गीत के रचयिता कन्हैया लाल सेठिया के नाम पर विशिष्ट साहित्यकार को सम्मानित किया जाता है। श्री तत्पुरूष पूर्व में राजस्थान साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहने के साथ ही वर्तमान में केंद्रीय साहित्य अकादमी के सदस्य हैं एवं उनकी काव्य कृति ‘पीठ पर आंख’ को मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार मिल चुका है।
-----

देश की जानी मानी हस्तियां राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित हुईं



इंद्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन तथा त्रिवेणी सेवा मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी दिल्ली में राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम, नांगली पुना ,दिल्ली  में देश की जानी-मानी हस्तियों को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शहीद- ए -आजम भगत सिंह ,सुखदेव ,राजगुरु की पुण्य स्मृति में रखा गया था ।

इंद्रप्रस्थ शिक्षा एवं खेल विकास संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने बताया की इस अवसर पर मुख्य रूप से अयोध्या के लक्ष्मण किलाधिश महंत श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज,त्रिवेणी सेवा मिशन के संस्थापक एवं भारत के प्रतिष्ठित कथावाचक श्री अजय भाई जी, 

श्री रामलोक मंदिर, सोलन, हिमाचल प्रदेश के महंत डॉ भरत झा, शिक्षाविद डॉ वी. पी टंडन, कार्यक्रम के संयोजक सरदार गुरमीत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

अजय भाई जी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों का उत्साह और मनोबल बढ़ता है ।

संस्था के संरक्षक डॉ वी. पी टंडन ने बताया कि कोरोना योद्धाओं को हमारी संस्था ने समय-समय पर सम्मानित किया है ,उन्होंने कहा अभी हाल ही में अयोध्या में  श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज की अध्यक्षता में अयोध्या के संत महात्माओं और कोरोना योद्धाओं को श्री राम रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया ।

संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष कल्पना झा ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य रूप से इंडियन ऑब्जर्वर के मुख्य संपादक एवं ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर फेडरेशन के अध्यक्ष सरदार गुरिंदर सिंह, समाजसेवी सरदार गुरमीत सिंह ,शिक्षाविद डी आर खत्री, पी एस राणा,  एसीपी अतर सिंह,एसीपी पंकज सूद,कोमल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव करमवीर खत्री ,भाजपा नेत्री निर्मला चहल,संजय राणा,आदित्य राणा,पंडित सूर्य प्रकाश शरण कमलजीत वर्मा ,स्वाति वर्मा , इंस्पेक्टर जोगिंदर ,इंस्पेक्टर संजय गड़े, इंस्पेक्टर  राजीव रंजन, सुरेंद्र सिन्हा, नीलू सिन्हा, प्रकाश नेगी, चंदन कुमार ,ईश्वर मलिक ,अंकित मलिक, बृज मोहन त्यागी ,कुलभूषण सिंघल ,राम सजीवन पटेल, नीरज कांत सचदेवा, जितेंद्र त्यागी, डॉ सुषमा मलिक, हर्षिता गोयल ,अजय पांडे, खुशबू भगत , वन्या अरोड़ा,अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश मलिक,अनिल मान,हेमंत अग्रवाल,डॉ.जयकिशन,दिनेश जैन,रचना मेदिरत्ता को राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ.भरत झा से सभी सम्मानित हस्तियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।